भारतीय फ़िल्में और ट्रैवल का पुराना रिश्ता है। इस क्विज़ में जानते हैं आप इस रिश्ते को कितना समझ पाए हैं

भारतीय फ़िल्में और ट्रैवल का पुराना रिश्ता है। इस क्विज़ में जानते हैं आप इस रिश्ते को कितना समझ पाए हैं

1. 'बर्फ़ी' फ़िल्म की अधिकतर शूटिंग कहाँ पर हुई है?
a. कलिम्पोंग
b. सिलिगुड़ी
c. दार्जलिंग
d. कूचबिहार
2. 'जब वी मेट' फ़िल्म में करीना कपूर की ट्रेन छूटने के बाद शाहिद के साथ किस शहर के होटल में ठहरती है?
a. ग्वालियर
b. इंदौर
c. भोपाल
d. रतलाम
3. 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे' में काजोल एक महीने की छुट्टियाँ मनाने के लिए कहाँ जाना चाहती है?
a. अमेरिका
b. यूरोप
c. अफ़्रीका
d. ऑस्ट्रेलिया
4. 'इंसान को डिब्बे में सिर्फ़ तब होना चाहिए, जब वो मर चुका हो' ये शब्द किस फ़िल्म के हैं?
a. ये जवानी है दीवानी
b. दिल चाहता है
c. मसान
d. ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा
5. 'क्वीन' फ़िल्म में कंगना रनौत अपने हनीमून के लिए कहाँ जाती है?
a. लंदन
b. वेनिस
c. एम्सटर्डम
d. रोम
6. 'ये जवानी है दीवानी' फ़िल्म में बनी और नैना कौन से मंदिर की चढ़ाई करने जाते हैं?
a. काली माता का मंदिर
b. हनुमान जी का मंदिर
c. दुर्गा माता का मंदिर
d. भैरव का मंदिर
7. इनमें से कौन सा डायलॉग 'जब वी मेट' फ़िल्म का है?
a. इंडियन्स सब चीज़ में बेस्ट हैं। किसिंग में भी बेस्ट हैं। कभी इमरान हाशमी का नाम सुना है?
b. बड़े बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं सेनोरिटा
c. आज तक लाइफ़ में एक ट्रेन नहींं छूटी मेरी
d. कहीं पहुँचने के लिए कहीं से निकलना बहुत ज़रूरी होता है।
8. 'रंग दे बसंती' में फ़िल्म स्टूडेण्ट सू मैकेनली अपनी डॉक्यूमेंट्री के लिए कहाँ से आती है?
a. न्यूयॉर्क
b. लंदन
c. वियना
d. पेरिस
9. 'दिल चाहता है' फ़िल्म में प्रीति ज़िंटा अपने कज़िन से मिलने कौन से देश जाती है?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. इंग्लैण्ड
c. नेपाल
d. अमेरिका
10. 'तुझे क्या लगता है? मैं रोज़ इस तकिए पे बैठता हूँ?' किस फ़िल्म का डायलॉग है?
a. बर्फ़ी
b. दिल चाहता है
c. ये जवानी है दीवानी
d. ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा
0/10 उत्तर दिए
क्विज़ का रिज़ल्ट पाने के लिए आपको सभी प्रश्नों के उत्तर देने होंगे