संगम प्रयागराज

Tripoto
21st Jun 2022
Photo of संगम प्रयागराज by Neha Patel
Day 1

प्रयागराज में गंगा नदी, यमुना नदी और सरस्वती नदी का संगम हुआ है। यहां पर गंगा नदी दाएं तरफ से आई है और यमुना नदी बाएं तरफ से आई है, और जो सरस्वती नदी है। वह गुप्त है। आप जब यहां पर माघ मेले के समय आते हैं, तो आपको यहां पर चारों तरफ दूर-दूर तक कैंप देखने के लिए मिलते हैं, जो रेत के मैदानों पर बने हुए हैं। यहां पर आपको संगम पर जाने के लिए नाव की सवारी लेनी पड़ती है। नाव की सवारी लेने का एक अलग ही मजा रहता है। यहां पर यमुना नदी के किनारे बहुत सारी नावे आपको देखने के लिए मिलते हैं। आप इन नाव की सवारी लेकर संगम स्थल तक पहुंच सकते हैं। संगम स्थल पर पहुंच कर आपको एक लंबी  नाव की कतार देखने के लिए मिलती है, जो यमुना नदी और गंगा नदी के मध्य में है। यहां पर आपको एक और अंतर देखने के लिए मिलेगा। वह यह है, कि गंगा नदी का पानी जो है, वह छिछला है। मतलब यहां पर आप नहा सकते हैं और जो यमुना नदी का पानी है। वह गहरा है। मतलब आप यहां डुबकी मारेंगे, तो दोबारा ऊपर नहीं आएंगे। मतलब आप समझ सकते हैं। यहां नाव की कतार लगी है। उसके एक तरफ गहराई है। यहां पर आकर लोग संगम में स्नान करते हैं और बहुत अच्छा लोगों का अनुभव रहता है। हम लोगों को भी यहां पर बहुत मजा आया:

आपको संगम स्थल पर गंगा नदी के पानी का कलर और यमुना नदी के पानी का कलर देखने के लिए मिलता है। यहां पर गंगा नदी का पानी मटमैला रहता है और यमुना नदी का पानी हरे कलर का रहता है और जो सरस्वती नदी है। वह यहां पर भूगर्भ से बहते हुए आती है और गुप्त रूप से इस संगम पर मिलती है। इस स्थल को त्रिवेणी संगम के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहां पर तीनों नदियों का संगम होता है। यहां पर आप आएंगे तो आपको गंगा और यमुना का संगम देखने के लिए मिलता है। दोनों का अलग-अलग पानी का कलर भी देखने के लिए मिलेगा। यहां पर गंगा नदी का जो रेतीला मैदान रहता है, उसमें कैंप लगाए जाते हैं, जिसमें जो भी यात्री या पर्यटक आता है। वह रह सकता है। यहां पर गंगा नदी के उस पार भी कैंप लगाए जाते हैं और उसमें भी पर्यटक आकर रह सकते हैं। गंगा में बड़े-बड़े पीपा का पुल बनाया जाता है, जिससे लोग गंगा नदी के एक तरफ से दूसरे तरफ आना-जाना करते हैं। यहां पर गंगा नदी के किनारे बहुत सारे प्राचीन मंदिर भी हैं, जिनके दर्शन कर सकते हैं। यहां पर यमुना नदी के किनारे प्रयागराज महल के बाजू में ही बड़े हनुमान जी का मंदिर है, जो बहुत प्रसिद्ध है और इसमें भक्तों  हनुमान जी हनुमान जी के दर्शन कर सकते हैं। यहां पर आकर आपको बहुत अच्छा लगेगा।

Photo of Sangam ghat by Neha Patel
Photo of Sangam ghat by Neha Patel
Photo of Sangam ghat by Neha Patel
Photo of Sangam ghat by Neha Patel
Photo of Sangam ghat by Neha Patel
Photo of Sangam ghat by Neha Patel
Photo of Sangam ghat by Neha Patel