मैं शालिनी श्रीवास्तव छिंदवाड़ा जिला मध्य प्रदेश के एक छोटे जिले से है , पर घूमने का बहुत शौक हैं | जिला पंचायत में जॉब करते हैं मतलब सरकारी कर्मचारी हैं | जिंदगी की जंग को जीतने परविश्वास रखते हैं हारने में नहीं | 😊 मुश्किल कितनी भी आये पीछे नहीं हटते डट कर मुकाबला करते हैं | कहा जाये तो जब लोग 46 की उम्र मे थमने लगते हैं सोचते हैं कि अब उनकी उम्र हो गई हैं तब भी हम चल वें हैं और आगे और आगे ये सफर हमने 43 की उम्र से शुरु किया घुमक्कड़ी का आज तीन साल हो चुके है इस नशे में डूबे हुए जो दिन बा दिन और चढता जा रहा हैं ये नशा घुमक्कड़ी का | अब तक मेरा द्वारा की गई यात्रा इन तीन सालो में अमरनाथ, लेह लद्दाख, श्रीनगर, राजस्थान , उत्तरा खण्ड, उडीसा, हिमाचल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मलेशिया, श्री लंका , दिल्ली, और भी जगह है नाम याद नहीं आ रह हैं | और अभी तो इस शालिनी पंखिनी का और सफर बाकी हैं लगता उम्र कम पड जायेगी | 😊😊 एक सपना है जिसे पूरा करना हैं इंडिया से थाईलैंड, कंबोडिया का सफर रोड ट्रिप से | देखिए कब पूरा होता हैं |