
दास्ताँ इ शहादत थीम पार्क चमकौर साहिब , रोपड़ में बना हुआ है , इसका उद्घाटन अभी कुछ महीने पहले किया गया है | अगर आप सिख इतिहास को जानना चाहते हैं तो ये थीम पार्क जरूर देखें | इसमें एनिमेटिड वीडियो और मूर्तिओं के द्वारा सिख इतिहास के बारे में बताया गया है | सिखों ने जो अपने देश और मानवता के लिए क़ुरबानी की और कैसे गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिर्फ ४० सिखों के साथ लाखों की मुग़ल फ़ौज का मुकाबला कर दुनिआ की सबसे हैरतअंगेज़ लड़ाई यहाँ पर लड़ी ओस सब के बारे में यहाँ बताया गया है |



















