भारत की 10 जगहें, जिनको देखकर हमें भारतीय होने पर गर्व होगा

Tripoto
Photo of भारत की 10 जगहें, जिनको देखकर हमें भारतीय होने पर गर्व होगा by Musafir Rishabh

बचपन में जब हमें भारत पर निबंध लिखने के लिए दिया जाता था तो हर कोई एक लाइन से निबंध को शुरू करता था। ‘भारत एक विविधताओं से भरा देश है। जहाँ अलग-अलग धर्म और जाति के लोग खुशी के साथ रहते हैं’’। ये बड़ी क्लीशे लाइन है लेकिन काफी हद तक सच भी है। भारत जैसी विविधता शायद ही किसी देश में हो। हर किसी को अपने देश पर गर्व होता है। हम भारतीयों को भी अपने देश पर गर्व है और हो भी क्यों न? इस देश में इतना कुछ है जिनको देखकर हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। इनमें कुछ ऐतहासिक स्थान हैं तो कुछ बेपनाह खूबसूरती लिए बैठे हैं। भारत की ऐसी जगहों को आपको एक्सप्लोर करना चाहिए।

1. द्रास वॉर मेमोरियल

द्रास भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। पहाड़ों से घिरी जगह पर द्रास वॉर मेमोरियल है। जिसे कारगिल वॉर मेमोरियल और विजयपथ के नाम से जाना जाता है। कारगिल वॉर में विजय ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए सैनिकों का स्मारक द्रास में है। भारत की इन वीर सपूतों के स्मारक को देखकर आपको समझ आएगा कि इस देश को बचाने के लिए कितने लोगों ने अपनी जान दी है। इस जगह पर आकर आपको सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। हर किसी को एक बार द्रास वॉर मेमोरियल जाना चाहिए।

ख़ूबसूरत भारत की एक तस्वीर अपलोड करें और पाएँ घूमने के आकर्षक वाउचर, क्लिक करें।

2. बाघा बॉर्डर

बाघा बार्डर पंजाब में भारत और पाकिस्तान की सीमाओं को अलग करता है। इस जगह पर हर भारतीय को एक बार जरूर आना चाहिए। यकीन मानिए आपके यहाँ आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हर रोज शाम को यहाँ फ्लैग सेरेमनी होती है। हिन्दुस्तान और पाकिस्तान, दोनों देश एक साथ फ्लैग सेरेमनी करते हैं। इस जगह पर आकर आपको लगेगा कि यहाँ हर रोज 15 अगस्त और 26 जनवरी होता है। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि बाघा बॉर्डर नाम है तो बाघा भारत में होगा जबकि बाघा पाकिस्तान में आता है। जिस जगह पर भारत की सीमा को अटारी के नाम से जाना जाता है।

3. सेलुलर जेल

आजादी से पहले अंग्रेजों की एक खतरनाक जेल थी। जिसे काला पानी के नाम से जाना जाता था। अंग्रेजों की सेलुलर जेल समुद्र के बीच अंडमान निकोबार आइलैंड में स्थित है। इस जेल में बटुकेश्वर दत्त, योगेन्द्र शुक्ला और सावरकर जैसे कई स्वतंत्रता सेनानी रहे। ये जेल अब एक ऐतहासिक जगहों में से एक है। आप इस जगह पर जाकर सेलुलर जेल को देख सकते हैं। अंग्रेजों की यातनाओं और भारतीयों की वीरता का एहसास ये जगह आपको जरूर कराएगी।

4. रेसीडेंसी लखनऊ

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में झांसी से लेकर दिल्ली तक अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया गया था। लखनऊ में भी आजादी के मतवालों ने ये लड़ाई लड़ी और वो जगह थी ब्रिटिश रेसीडेंसी। जिसे अब रेसीडेंसी के नाम से जाना जाता है। इस रेसीडेंसी में अंग्रेज रहा करते थे और इसी पर हमला किया गया था। जिसके निशां आप दीवार पर देख सकते हैं। रेसीडेंसी में एक म्यूजियम भी है जिसमें आप इस जगह के बारे में और उस लड़ाई के बारे में जान सकते हैं। म्यूजियम में एक जगह एक लाइन लिखी है कि ‘मर गये सब बावफा दिल हो गया आखिर निढाल, कौन जाने कौन समझे ऐसी मां के दिल का हाल’।

5. जालियांवाला बाग

जालियांबाला बाग वो ऐतहासिक जगह है जहाँ पर अंग्रेजों ने हजारों लोगों की एक साथ हत्या कर दी थी। जिसमें कई बेगुनाह लोगों की जान चली गई थी। 13 अप्रैल 1919 को बैशाखी के दिन बहुत सारे लोग यहाँ जुटे थे। तभी बाग को चारों तरफ से घेरकर अंग्रेजों ने गोलियां बरसाईं थी। उन शहीदों की शहादत को याद करने और जानने के लिए आपको यहाँ आना चाहिए। आप आजाद भारत में सांस ले रहे हैं तो इन लोगों की वजह से।

6. लाल किला

राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किला हिन्दुस्तान के सिर का ताज है। इसे मुगल बादशाह शाहजहाँ ने बनवाया था। आजादी के बाद भारत का प्रधानमंत्री इसी लाल किले के प्राचीर से भाषण देते हैं। हम जो टीवी पर देखते हैं वो पूरा लाल किला नहीं है। लाल किले के अंदर एक अलग दुनिया है। लाल किले का आर्किटेक्चर बेमिसाल है। आपको एक बार यहाँ जरूर आना चाहिए।

7. ताजमहल

मुहब्बत की मीनार के रूप में ताजमहल को जाना जाता है। हर प्यार करने वाला ताजमहल जरूर जाना जाता है। ताजमहल इतना खूबसूरत है कि ये दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। हर भारतीय को ताजमहल की खूबसूरत और पहचान पर गर्व है। दुनिया भर से लोग इसे देखने के लिए आते हैं। आपको भी एक बार जरूर इसे देखना चाहिए। ये उस दौर की पहचान है जब हिन्दुस्तान को सोने की चिड़िया कहा जाता था।

8. कुतुबमीनार

शायद ही कोई होगा जिसे इस जगह के बारे में न पता हो। कुतुबमीनार दुनिया की सबसे लंबी मीनारों में से एक है। इतनी उंची मीनार को देखकर आप गर्व से चौड़े हो जाएंगे कि ये जगह भारत में है। दूर से इस मीनार को देखकर खुशी होती है पास से ये उतनी ही खूबसूरत है। दिल्ली आएं तो बेहतरीन आर्किटेक्चर वाली कुतुबमीनार को देखना न भूलें।

9. नालंदा यूनिवर्सिटी

नालंदा विश्विद्यालय, जहाँ कभी पूरी दुनिया से लोग पढ़ने आते थे। कहा जाता है कि ये दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी में से एक था। बिहार में स्थित ये नालंदा यूनिवर्सिटी के अब अवशेष ही बचे है जिसे आप देख सकते हैं। उस समय के आर्किटेक्चर और बनावट के बारे में अंदाजा लगा सकते है। इस ऐतहासिक जगह पर आपको जरूर आना चाहिए।

10. हवा महल

राजस्थान अपनी वैभवता और समृद्धि के लिए जाना जाता है। इसी राजस्थान की राजधानी में हवा महल है। जिसकी खूबसूरती और बनावट हर किसी को हैरान कर देती है। हवा महल को 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया था। इस हव महल में छोटी-छोटी 953 खिड़कियां हैं। जिनसे आप बाहर देख सकते हैं लेकिन बाहर से कुछ नहीं दिखता है। आपको इस शानदार जगह पर एक बार जरूर जाना चाहिए।

आज़ादी का जश्न मनाइए #MeraShandarBharat के साथ।

क्या आपने इनमें से किसी जगह की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।