मुन्नार में घूमने के लिए 12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें।

Tripoto
12th Feb 2023
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Day 1

आज मैं केरल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मुन्नार में घूमने की जगह के बारे में बताने वाला हूं। दोस्तों जब भी कोई पर्यटक किसी भी पर्यटन स्थल को विजिट करने का प्लान बनाता है, तो वह पर्यटक सबसे पहले इस पर्यटन स्थल के घूमने लायक जगहों के बारे में रिसर्च करता है, इसलिए मैंने इस पोस्ट को बनाया है, ताकि उन पर्यटकों को मुन्नार में घूमने की जगह से संबंधित अधिक रिसर्च न करना पड़े। आइए जानते हैं मुन्नार में घूमने की जगह के बारे में-

1. कुंडला झील –

मुन्नार के इस झील के आसपास का पहाड़ और प्राकृतिक नजारा काफी अच्छा दृश्य प्रदर्शित करता है। इस झील में प्राकृतिक नजारे को देखते हुए बोटिंग को भी एंजॉय किया जा सकता है। इस झील में पैडल बोट के साथ-साथ कश्मीरी शिकारा को भी एंजॉय कर सकते हैं। कुंडला झील के ऊपर बना कुंडला डैम एशिया के सबसे पुराने आर्क डैम में से एक है।

कुंडला झील

Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav

2.चित्रापुरम -

मुन्नार से कुछ दूरी पर स्थित यह गांव लगभग चारों ओर से चाय की खेतों से घिरा हुआ है। चाय की खेतों व अन्य प्राकृतिक नजारें इस जगह पर आने के लिए हजारों पर्यटकों को मजबूर करती है। पर्यटक यहां आने के बाद चाय की खेतों में घूमने के साथ-साथ काफी सारे सेल्फी और विडियोज भी बनाते हैं। पर्यटक इस जगह पर जाने के बाद यहां की खुली हवाएं और वातावरण को काफी अच्छा महसूस करते हैं।

चित्रापुरम

Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav

3.एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान –

एनिमल लवर्स के लिए मुन्नार से कुछ ही दूरी पर स्थित यह राष्ट्रीय उद्यान काफी अच्छा जगह है, जहां पर जंगली जानवरों के साथ- साथ कई तरह की दुर्लभ प्रजातियों के वनस्पतियां भी पाई जाती हैं। प्रोटेक्टेड एरिया होने की वजह से इस राष्ट्रीय उद्यान को तीन भागों में बांटा गया है, लेकिन पर्यटक यहां के सिर्फ पर्यटन क्षेत्र (Tourism area) में ही जा सकते हैं। इस उद्यान में एक दुर्लभ प्रजाति का फूल कुरिंजी भी मौजूद है, लेकिन अगर इसका फूल आपको देखने को मिल जाए, तो आप बहुत किस्मत वाले हैं, क्योंकि यह फूल 12 वर्ष में सिर्फ एक बार ही खिलता है।

एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान

Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav

4.अट्टूकल वाटरफॉल –

पहाड़ों के बीच से निकलता यह झरना मुन्नार आने वाले हजारों पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसके आसपास का प्राकृतिक सुंदरता भी देखने लायक होता है। मॉनसून के समय बारिश होने पर इस झरने में पानी अधिक आता है, जिसकी वजह से इस झरने की रफ्तार तेज हो जाता है, जिसकी वजह से इस झरने का नजारा काफी बेहतरीन हो जाता है।

अट्टूकल वाटरफॉल

Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav

5.अनामुड़ी पीक –

यह शिखर एक हाथी की तरह दिखाई देता है, इसलिए इस शिखर को अनामुड़ी पीक के नाम से जाना जाता है, जो दक्षिण भारत के सबसे ऊंचे शिखर में से एक है और इसकी ऊंचाई लगभग 2700 मीटर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां के लोकल भाषा में अनामुड़ी का मतलब हाथी की माता होता है, जिसकी वजह से इस शिखर को अनामुड़ी पीक कहा जाता है।

मुन्नार के इस शिखर से सूर्योदय का नजारा काफी बेहतरीन नजर आता है, इसलिए अगर आप इस जगह को विजिट करना चाहते हैं, तो आप इस जगह को सूर्योदय के समय ही विजिट करें। इस जगह का प्राकृतिक सुंदरता भी काफी आकर्षक होता है। इस जगह को विजिट करने के लिए वाइल्डलाइफ अथॉरिटी से परमिशन लेना अनिवार्य होता है।

अनामुड़ी पीक

Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav

6.चाय संग्रहालय –

मुन्नार के इस म्यूजियम का निर्माण 2005 में करवाया गया था। इस म्यूजियम में जाकर आप चाय के अलग-अलग किस्मों के बारे में जानने के साथ-साथ टी प्लांटेशन के पूरे प्रक्रिया को समझ सकते हैं और अच्छे किस्म के चाय की खरीददारी भी कर सकते हैं। इस म्यूजियम के आसपास की गई चाय की खेती और प्राकृतिक नजारें आपको काफी अच्छा महसूस कराएंगी।

चाय संग्रहालय

Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav

7. एको प्वाइंट –

मुन्नार के सबसे अच्छे पिकनिक स्पॉट के लिए मशहूर यह जगह अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। चारों ओर से पहाड़ और चाय के बागानों से घिरा हुआ यह जगह काफी अच्छा दृश्य प्रकट करता है। शाम के समय आपको इस जगह पर काफी सारे सैलानी टहलते हुए नजर आएंगे।

एको प्वाइंट

Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav

8. टॉप स्टेशन –

मुन्नार हिल स्टेशन का यह जगह मुन्नार-कोडईकनाल हाईवे पर स्थित है, जहां की प्राकृतिक नजारे देखने लायक होता है। इस जगह की समुद्र तल से ऊंचाई करीब 1700 मीटर है, जहां से वैली की खूबसूरत नजारे काफी बेहतरीन प्रतीत होते हैं। इस जगह पर भी आपको कुरिंजी फूल की प्रजाति देखने को मिल जाएंगे, जो एक बार खिलने के बाद दोबारा 12 साल बाद खिलते हैं।

टॉप स्टेशन

Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav

9.देवीकुलम –

मुन्नार से कुछ ही दूरी पर स्थित इस जगह से प्राकृतिक नजारा काफी अच्छा दिखाई देता है। हरे-भरे-पेड़ पौधों के साथ-साथ आपको यहां पर दुर्लभ वनस्पतियों के भी कई सारी प्रजातियां देखने को मिल जाएंगे। मुन्नार का यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए काफी अच्छा है। इसके पास में ही स्थित आप सीता झील को विजिट कर सकते हैं और थोड़ा समय व्यतीत कर सकते हैं।

देवीकुलम

Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav

10.क्राइस्ट चर्च –

ब्रिटिश सरकार द्वारा निर्मित यह चर्च करीब 110 साल पुराना है, जिसे पूरी तरह से पत्थरों से बनाया गया है। चर्च के आसपास की गई पेंटिंग यहां आने के लिए पर्यटकों को मजबूर करती है। क्रिसमस के समय आप इस चर्च में जाकर क्रिसमस को एंजॉय कर सकते हैं।

क्राइस्ट चर्च

Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav

11.कलारी क्षेत्र-

स्रोत: Pinterest कलारीपयट्टू, दुनिया में मार्शल आर्ट का सबसे पुराना रूप, दक्षिण भारत में उत्पन्न हुआ। यह युद्ध शैली अभी भी मुन्नार में कलारी क्षेत्र में प्रचलित और सिखाई जाती है। हर दिन, वे कथकली नृत्य के प्रदर्शन के साथ-साथ कलारीपयट्टू प्रदर्शनों का प्रदर्शन करते हैं, जिसका इतिहास केरल में भी निहित है। मुन्नार में शाम बिताने के लिए यह आपके लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

कलारी क्षेत्र

Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav

12.मरयूर-

style="font-weight: 400;">स्रोत: Pinterest मरयूर मुन्नार में एक काल्पनिक पर्यटन स्थल है, जिसमें देखने के लिए बहुत सी चीजें हैं। सबसे पहले, उस समय की रहने वाली सभ्यता द्वारा पाषाण युग में निर्मित डोलमेंस हैं। दूसरा, इस क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उगने वाला चंदन का जंगल है। तीसरा, मरयूर में गन्ने के खेत, बांस के जंगल और झरने भी हैं। इन सभी आकर्षणों के साथ, मुन्नार की आपकी अगली यात्रा के लिए मरयूर अवश्य ही एक दर्शनीय स्थल है।

मरयूर

Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav
Photo of मुन्नार में घूमने के लिए
12 बेहतरीन खूबसूरत जगहें। by Kosha Yadav

मुन्नार जाने का सही समय –

- मुन्नार की यात्रा का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से नवंबर और जनवरी से मई तक का समय होगा जब यह आराम से ठंडा होता है। सितंबर से मार्च का महीना मुन्नार ट्रैवल करने के लिए सबसे अच्छा मौसम है, जिसमें मुन्नार के सभी पर्यटक आकर्षण से भरे हुए होते हैं।

मुन्नार कैसे जाएं –

दोस्तों आपको बता दें कि केरल के इस हिल स्टेशन पर एक भी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन की उपलब्धि नहीं है, लेकिन इसके आसपास में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन की उपलब्धि होने की वजह से फ्लाइट और ट्रेन के माध्यम से भी मुन्नार पहुंचा जा सकता है। आइए अब जान लेते हैं कि मुन्नार कैसे पहुंचे?

फ्लाइट से मुन्नार कैसे पहुंचे –

मुन्नार हिल स्टेशन अपने नजदीकी एयरपोर्ट कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट काफी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है, जो दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, जयपुर और अहमदाबाद के साथ-साथ देश के अन्य प्रमुख छोटे बड़े शहरों से भी डायरेक्ट जुड़ा हुआ है। दोस्तों मैं आपको यकीन के साथ कह सकता हूं कि कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे प्रसिद्ध हवाई अड्डे में शुमार है, जिसकी वजह से आपके शहर से भी कोचीन एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध जरूर होगी।

कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुन्नार के बीच की 110 किलोमीटर की दूरी को कंप्लीट करने के लिए आप बस और टैक्सी इन दोनों में से किसी भी एक साधन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ट्रेन से मुन्नार कैसे पहुंचे –

मुन्नार का सबसे करीबी रेलवे स्टेशन कोचीन जंक्शन है, लेकिन इस रेलवे स्टेशन को एर्नाकुलम जंक्शन के नाम से जाना जाता है। एर्नाकुलम जंक्शन बेंगलुरु, मुंबई, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, दिल्ली और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों से रेलवे मार्ग द्वारा डायरेक्ट जुड़ा हुआ है। अगर आपका संबंध देश के इन शहरों से है, तो आप अपने शहर से ट्रेन पकड़ कर डायरेक्ट एर्नाकुलम जंक्शन जा सकते हैं।

एर्नाकुलम जंक्शन से मुन्नार की दूरी करीब 125 किलोमीटर है। एर्नाकुलम जंक्शन से मुन्नार जाने के लिए आपको प्राइवेट टैक्सी के साथ-साथ बस अनेकों सुविधाएं देखने को मिल जाएगी।

बस से मुन्नार कैसे पहुंचे –

दोस्तों अगर आप केरल राज्य से संबंध रखते हैं, तो आपको केरल के काफी सारे बड़े शहरों से मुन्नार के लिए डायरेक्ट बस की सुविधा देखने को मिल जाएगी। वहीं अगर आप केरल के अलावा देश के अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं, तो आपको अपने शहर से कोच्चि के लिए बस पकड़नी पड़ेगी, क्योंकि मुन्नार का सबसे नजदीकी और बड़ा शहर कोच्चि ही है। कोच्चि शहर के लिए आपको केरल के साथ-साथ अन्य राज्यों के शहरों से भी डायरेक्ट बस की सुविधा देखने को मिल जाएगी।

कोच्चि से आप बस या टैक्सी के माध्यम से मुन्नार आसानी से पहुंच सकते हैं। कोच्चि से मुन्नार जाते समय वाहनों से दिखाई देने वाले बाहर के नजारे आपको काफी पसंद आएंगे।

बाइक और कार से मुन्नार कैसे पहुंचे –

दोस्तों आपको बता दें कि केरल राज्य में आपकी जरूरत के सभी सामान आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे। साथ ही वहां की सड़कों की स्थिति भी आपको काफी अच्छी देखने को मिलेगी, इसलिए अगर आप अपने शहर से अपनी बाइक और कार के द्वारा मुन्नार ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप बेझिझक अपने इस प्लान के अनुसार मुन्नार ट्रिप को कंप्लीट कर सकते हैं, क्योंकि मुन्नार जाते समय आपको किसी भी चीज को लेकर कोई भी परेशानी नहीं होगी।

आप देश किसी भी शहर से मुन्नार ट्रिप पर अपनी बाइक और कार के माध्यम से जाना चाहते हैं, तो आसानी से आप अपनी बाइक और कार से मुन्नार जा सकते हैं और एंजॉय कर सकते हैं।

टैक्सी से मुन्नार कैसे पहुंचे –

दोस्तों अगर आप प्राइवेट टैक्सी लेकर मुन्नार को विजिट करने जाना चाहते हैं, तो आपके पास मुन्नार जाने के दो तरीके हैं।

पहला तरीका यह है कि आप अपने शहर से ही प्राइवेट टैक्सी लेकर मुनार के लिए रवाना हो जाएं और दूसरा तरीका यह है कि आप मुन्नार के नजदीकी और बड़े शहर कोच्चि जाने के बाद प्राइवेट टैक्सी लेकर मुन्नार को विजिट करने जाएं। दोस्तों अगर आपके पास बजट कम है, तो आप कोच्चि जाकर वहां से प्राइवेट टैक्सी लेकर मुन्नार को विजिट करने जाएं, लेकिन अगर आपके पास मुन्नार को विजिट करने के लिए बजट थोड़ा ज्यादा है, तो आप अपने शहर से भी प्राइवेट टैक्सी लेकर मुन्नार को विजिट करने जा सकते हैं।

नोट:- अगर आप अकेले या अपने किसी एक दोस्त के साथ मुन्नार ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो आप कोच्चि से रेंटल बाइक या स्कूटी लेकर भी मुन्नार को अच्छे से विजिट कर सकते हैं।

“मुन्नार कैसे पहुंचे” के अलावा भी आपको किसी अन्य पर्यटन स्थल की जानकारी चाहिए हो, तो आप बेझिझक हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं

                                   धन्यवाद।