एक ही वीजा के साथ की जा सकती है यूरोप के 26 देशों की यात्रा, जानिए कैसे?

Tripoto
20th Jan 2022
Photo of एक ही वीजा के साथ की जा सकती है यूरोप के 26 देशों की यात्रा, जानिए कैसे? by Smita Yadav
Day 1

क्या आप भी हनीमून के लिए या फिर अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए यूरोप जाने का विचार कर रहे हैं। मगर, बजट और वीजा मिलने का लंबा प्रोसेस कई बार हमारे बढ़ते कदमों को रोक लेता है। ऐसा न हो और आप अपनी यूरोप घूमने की ख्‍वाहिश को पूरा कर सकें इसलिए आज हम आपको एक ऐसे वीजा के बारे में बताएंगे, जिसके साथ आप यूरोप के 26 देश बिना किसी परेशानी के घूम सकते हैं। यूरोप जाने के लिए आपने शेंगेन वीजा के बारे में सुना होगा। ये वीजा आपके लिए बेहद जरूरी होता है, जब आप यूरोप ट्रिप पर जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शेंगेन वीजा एक ऐसा वीजा है जिसके लिए अप्लाई करने पर आप यूरोप के 26 देशों की यात्रा कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं। कि आप शेंगेन वीजा को कैसे अप्‍लाई कर सकती हैं और इस वीजा के साथ आप यूरोप के कौन से 26 देशों को घूम सकती हैं।

क्‍या होता है शेंगेन वीजा?

Photo of एक ही वीजा के साथ की जा सकती है यूरोप के 26 देशों की यात्रा, जानिए कैसे? by Smita Yadav

ये एक शॉर्ट स्टे वीजा है, जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति शेंगेन जोन के किसी भी एरिया में 90 दिनों तक टूरिज्म या बिजनस के उद्देश्य से रुक सकता है। यूरोप में शेंगेन वीजा काफी आम है। ये व्यक्ति को शेंगेन मेंबर कंट्रीज में रोकटोक के बिना ट्रैवल करने की आजादी देता है। शेंगेन जोन में कोई बॉर्डर कंट्रोल भी नहीं है। हालांकि, अगर आप पढ़ाने, काम या 90 दिनों से ज्यादा शेंगेन कंट्रीज में रहने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए आपको उस देश के वीजा के लिए अप्लाई करना होगा जहां पर आप रुकने वाले हैं। बहुत सारे देश हैं, जो भारतीयों को यह सुविधा देते हैं। शेंगेन वीजा उन 26 यूरोपियन कंट्रीज के लिए हैं जो दुनिया के सबसे बड़े वीजा फ्री एरिया में आती हैं। इन्‍हें शेंगेन क्षेत्र कहा जाता है। इस क्षेत्र में वह देश शामिल हैं जो लक्‍ज़मबर्ग के शेंगेन शहर में 1985 में हुए एक समझौते के तहत आपस में जुड़े हुए हैं।

अमूमन ऐसा ही देखा गया है कि एक देश से दूसरे देश जाने के लिए वीजा और पासपोर्ट की जरूरत होती है मगर यूरोप के शेंगेन क्षेत्र में आने वाले 26 देश पासपोर्ट फ्री और वीजा फ्री हैं। यहाँ ट्रैवल करने के लिए सिर्फ एक वीजा चाहिए होता है। इस वीजा को शेंगेन वीजा कहते हैं।

शेंगेन एरिया में शामिल 26 देश:

Photo of एक ही वीजा के साथ की जा सकती है यूरोप के 26 देशों की यात्रा, जानिए कैसे? by Smita Yadav
Photo of एक ही वीजा के साथ की जा सकती है यूरोप के 26 देशों की यात्रा, जानिए कैसे? by Smita Yadav

शेंगेन अग्रीमेंट पर साइन कर अपनी बॉर्डर में ट्रैवलर को घूमने की आजादी यूरोप के 26 देशों ने दी है। ये देश ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिख्टेंश्टाइन, लिथुआनिया, लक्सेम्बर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉरवे, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड है।

कैसे करें अप्‍लाई:

शेंगेन वीजा के प्रकार:

आपको शेंगेन वीजा अप्‍लाई करने से पहले ये तय करना जरूरी है कि आपको किस तरह का वीजा चाहिए। आपको ट्रांजिट, टूरिज्‍म वीजा, वीजा फॉर विजिटिंग फैमिली ऑर फ्रेंड्स, बिजनेस, वीजा फॉर कलचर एंड स्‍पोर्ट एक्टिविटी, विजा फॉर ऑफिशियल विजिट्स, स्‍टडी वीजा, वीजा फॉर मेडिकल रीजन आदि मिल सकते हैं। मगर, वीजा को अप्‍लाई करने से पहले यह बात आपको पता होनी चाहिए कि आपको किस तरह का वीजा अप्‍लाई करना है।

कहाँ करें वीजा अप्‍लाई:

ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कौन- से देश को ट्रैवेल के लिए चुना है और आपके देश में उस कंट्री के वीजा के लिए सबमिशन प्रोसेस क्‍या है। आपको अपने वीजा के उस देश की एम्बिसी, वीजा सेंटर या कंसलटेंट के पास जा कर अपनी वीजा अप्‍लीकेशन जमा करनी होगी और उस देश के नियमों को फॉलो करना होगा।

क्‍या होते हैं रूल्‍स:

अगर आप एक ही शेंगेन कंट्री विजिट करने जा रहे हैं, तो आपको केवल उस देश की एम्‍बिसी, वीजा सेंटर या फिर कंसेल्‍टेंट के पास जा कर वीजा फाइल करना होगा। अगर आपको 2 से ज्‍यादा शेंगेन देश विजिट करने है तो आपको उस देश की एम्बिसी में वीजा अप्‍लाई करना होगा जिस देश में आपको सबसे ज्‍यादा दिन बिताने हैं। अगर आपको सभी देशों में बराबर से रेहना है तो आपको उस देश के वीजा सेंटर में वीजा अप्‍लाई करना होगा जिस देश में आप सबसे पहले विजिट कर रही हैं।

कब करें वीजा अप्‍लाई:

आपको अपने यूरोप जाने से 3 महीने पहले ही वीजा अप्‍लाई कर देना चाहिए। अगर आपको अचानक ही वीजा अप्‍लाई करना पड़े तो ध्‍यान रखें कि अपनी ट्रेवल डेट से 15 वर्किंग दिन पहले आपको वीजा अप्‍लाई करना पड़ेगा।

वीजा अपॉइंटमेंट:

वीजा अप्‍लाई करने के बाद आपको अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा भी कई शेंगेंन कंट्रीज देती हैं। इसे आप ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ शेंगेन देशों में वीजा अपॉइंटमेंट के लिए आपको एम्‍बिसी या कंसलटेंट से खुद जा कर अपॉइंटमेंट फिक्‍स करना पड़ता है।

क्या आपने भी शेंगेंन वीजा से यूरोप की यात्रा की हैं। अगर हाँ! तो अपनी यूरोप यात्रा का बेहतरीन अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।