
दुनिया घूमने का प्लान तो अधिकतर लोग करते हैं। लेकिन देश के बाहर घूमने जाने के लिए काफी बार सोचना भी पड़ता है। कई दफा लोग ये सोचकर विदेश नहीं जाते कि खर्च ज्यादा होगा। लेकिन अगर आपको कम खर्च में विदेश घूमने को मिल जाए तो बात ही क्या है और जहाँ इस तरह आपकी अच्छी खासी ट्रिप भी हो जाएगी। ऐसे में मैं आपको कुछ देशों के बारे में बताऊंगी, आपकी पसंद के नजारे भी है और आपके बजट पर भी कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। तो आइए जानते हैं।
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें
कंबोडिया



ऐतिहासिक जगहों के अलावा कंबोडिया में मंदिरों की भी कमी नहीं। यहाँ के खास जगहों को कवर करने के लिए 3 से 4 दिनों की छुट्टियां काफी हैं। घूमने के अलावा कंबोडिया में शॉपिंग और खानपान की भी इतनी वैराइटी है जो बनाती है इस जगह को बहुत ही अलग और खास। कम्बोडिया को वर्तमान में रॉयल किंगडम ऑफ़ कम्बोडिया के नाम से जाना जाता है। कम्बोडिया को एशिया महाद्वीप के सबसे लोकप्रिय और आकर्षक पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यहाँ देखने के लिए आपको अंकोर वाट मंदिर के साथ कई ओर धार्मिक जगहें मिल जाएगी। इसके अलावा आप खूबसूरत पहाड़, नदी आदि भी देख सकते हैं। कम बजट में की जाने वाली विदेश यात्राओं के लिए इससे बेस्ट जगह कोई और नहीं। तो जब भी बजट फ्रेंडली ट्रिप प्लान करें तो कंबोडिया देश को जरूर अपने लिस्ट में शामिल करें।
श्रीलंका



एशिया महाद्वीप के सबसे सस्ते देशो में शामिल श्रीलंका एक द्वीप देश हैं। जोकि प्राकृतिक खजाने, खूबसूरत रेतीले समुद्र तट और संस्कृति के महत्व को उजागर करता हुआ प्रतीत होता हैं। श्रीलंका का नाम भारत देश के साथ हमेशा से जोड़ा जाता रहा हैं, क्योंकि श्रीलंका रामायण काल के समय से भारत से जुड़ा हुआ हैं। भारत के अलावा अन्य देशो से श्रीलंका जाने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक होती हैं। इसका सबसे खास कारण श्रीलंका में घूमने फिरने की जगहों का सस्ता होना और खूबसूरत पर्यटन स्थलों का होना हैं। श्रीलंका में होटल, श्रीलंका का भोजन और यातायात की सुविधा सस्ती होती हैं। आपके बजट के हिसाब से श्रीलंका देश काफी सस्ता है, जो अपने सुंदर तटीय इलाकों के लिए जाना जाता है। श्रीलंका में चारो ओर समुद्र तट हैं जो दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले द्वीपों में से एक है। अगर आप रोमांटिक छुट्टियां मनाना चाहते हैं तो ये देश आपको काफी पसंद आएगा।
इंडोनेशिया



एशिया के सबसे सस्ते देशो की यात्रा में इंडोनेशिया का अपना अलग ही स्थान हैं। इंडोनेशिया देश के कई द्वीप उत्सुक यात्रियों की महमान नवाजी के लिए तत्पर रहते हैं और देश के अन्य हिस्सों से सस्ते भी होते हैं। इंडोनेशिया की चमक-दमक देखकर यह कहना बहुत मुश्किल होता हैं कि यह देश अन्य देशो की तुलना में इतना सस्ता हैं। इंडोनेशिया की प्रकृति सुंदरता, संस्कृति, इतिहास, नाइटलाइफ़ जैसी गतिविधि हर किसी का मनमोह लेती हैं। इंडोनेशिया के बाली, जावा और सुमात्रा नामक द्वीपों की कीमत बहुत कम हैं आप इनका चुनाव कर सकते हैं। इंडोनेशिया जैसे एशियाई देशो की यात्रा का चुनाव करके आप अपनी विदेश यात्रा का सपना लो-बजट में भी साकार कर सकते हैं।
थाईलैंड



थाईलैंड पर्यटन एक अन्य लोकप्रिय और सस्ता दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश हैं। थाईलैंड काफी लंबे समय से लो-बजट यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है और यह अपने आकर्षित समुद्र तटों, द्वीपों, जंगलों और सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। थाईलैंड देश की यात्रा एशिया के सबसे सस्ते देशो की यात्रा में शुमार हैं। थाईलैंड में होने वाली थाई मसाज बहुत फेमस हैं जोकि हरे पर्यटक एक बार जरूर करवाना चाहेगा। अगर आपको कभी मौका मिले तो एक बार एशिया के सस्ते देश थाईलैंड की यात्रा पर जरूर जाए।
नेपाल




एशिया में घूमने के लिए सबसे सस्ती जगहों में शामिल नेपाल की यात्रा के दौरान बजट यात्रियों को मुस्कुराने का अच्छा मौका मिलता हैं। नेपाल की यात्रा में पर्यटकों को ठहरने के लिए होटल अन्य देशो की तुलना में बहुत सस्ती कीमतों पर मिल जाते हैं। नेपाल के स्वादिष्ट खाने का लुत्फ पर्यटक सस्ते दामों पर उठा सकते हैं। हालाकि नेपाल की यात्रा में कुछ गतिविधियों पर खर्च अधिक हो जाता हैं लेकिन फिर भी नेपाल की यात्रा लो-बजट यात्रा हैं। नेपाल में कई आकर्षित पर्यटक स्थल मौजूद हैं जिनकी यात्रा करना देश-विदेश के सैलानियों को बहुत अधिक रास आता हैं आप यात्रा के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, और आपका बजट कम है, तो नेपाल जा सकते हैं। जो आपके बजट के अंदर भी रहेगा और यहाँ जाना एक अच्छा अनुभव भी रहेगा। अगर आपने अपनी यात्रा अच्छे से प्लान की हुई है तो भारत से नेपाल की आपकी 10 दिन की यात्रा लगभग 15000 रुपए तक में हो जानी चाहिए। नेपाल सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है और यात्रा के लिए एक नया दृष्टिकोण देता है।
क्या आपने भी इन बेहतरीन देशों की यात्रा की हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।

























