गोवा को छोड़िए! मुंबई से 2 घंटे दूर इस खूबसूरत होमस्टे में बिताएँ वीकेंड

Tripoto

शहर की भागदौड़ भरी ज़िंदगी अक्सर थका देती है। जब आप मुंबई जैसे शहर में रहते हो तो ज़िंदगी और भी तनावपूर्ण हो जाती है। इसके लिए लोग अक्सर रिलेक्स करने के लिए नई जगह पर जाते हैं। ज्यादातर मुंबई वालों के लिए ये ठिकाना गोवा नहीं होता है। अगर आपके पास गोवा जाने का समय नहीं है तो मुंबई से कुछ ही किमी. दूर एक शानदार ठिकाना है। इस जगह पर एक शांत और खूबसूरत समुद्री बीच, नारियल के पेड़, सीफूड और ठंडी बीयर।यहाँ वो सब कुछ है जो आपको गोवा में मिलेगा तो गोवा को छोड़िए और मुंबई से 50 किमी. दूर फ़र्नांडीस वाडी को नमस्ते कहिए।

फ़र्नांडीस वाडी

Photo of गोवा को छोड़िए! मुंबई से 2 घंटे दूर इस खूबसूरत होमस्टे में बिताएँ वीकेंड by Musafir Rishabh

फ़र्नांडीस वाडी एक होमस्टे है। मुंबई वालों के लिए अपने वीकेंड को शानदार बनाना चाहते हैं तो उरण में फ़र्नांडीस वाडी अच्छी जगह है। अपनी बिजी ज़िंदगी से थोड़ा वक़्त निकालकर इस जगह पर कुछ समय ज़रूर बितायें। ऑफ़बीट होने के कारण इस होमस्टे को कपल ज़्यादा पसंद करते हैं। फ़र्नांडीस वाडी में अधिकतम 6 लोग ठहर सकते हैं। आप अपने परिवार, पार्टनर या दोस्त के साथ इस खूबसूरत जगह पर आ सकते हैं।

प्रॉपर्टी के बारे में

समुद्र के शांत पानी के किनारे नारियल के पेड़ों के बीच स्थित फ़र्नांडीस वाडी की अपनी कहानी है जो आपके दिल को छू लेगी। ये शानदार होमस्टे 1940 के समय का है। उस समय इसे जिमी हेरिडिया ने ख़रीदा था। जिमी हेरेडिया गोवा की आज़ादी के आंदोलन में काफी सक्रिय थे और उनको जेल हुई थी।

घर से दूर एक घर।

Photo of गोवा को छोड़िए! मुंबई से 2 घंटे दूर इस खूबसूरत होमस्टे में बिताएँ वीकेंड by Musafir Rishabh

अब आते है 2017 में। जिमी के पोते रोहन फ़र्नांडीस और उनकी पत्नी झरना ठक्कर ने इसे फिर से जीवंत करने का मन बनाया। इसके लिए रोहन ने एक बड़ी विज्ञापन एजेंसी का मोटा चेक छोड़ दिया और झरना ने पत्रकारिता में अपना फलता-फूलता कैरियर छोड़ दिया। इस कपल ने बैग पैक किया और नवी मुंबई के तटीय शहर उरण आ गए। यहाँ वे एक सादा जीवन जीने लगे और इस तरह 574, फ़र्नांडीस वाडी का जन्म हुआ।

फर्नांडीस वाडी।

Photo of गोवा को छोड़िए! मुंबई से 2 घंटे दूर इस खूबसूरत होमस्टे में बिताएँ वीकेंड by Musafir Rishabh

पूरे घर में पुराने फ़र्नीचर और घर के सामानों का उपयोग करके इस संपत्ति को नया लुक दिया है। मॉर्डन ज़माने में ये घर पुरानी दुनिया का एहसास कराता है। फर्नांडीस वाडी में तीन बेडरूम हैं और सभी को शानदार ढंग से सजाया गया है। इनमें आप पुर्तगाली आर्किटेक्चर का प्रभाव भी देख सकते हैं। होमस्टे में एक आरामदायक लाउंज भी है। जहां लोग किताब पढ़ सकते हैं। फ़र्नांडीस वाडी में आप इस शानदार जगह को नज़रंदाज़ नहीं कर पाएँगे।

फूड

एक प्लेट में गोवा।

Photo of गोवा को छोड़िए! मुंबई से 2 घंटे दूर इस खूबसूरत होमस्टे में बिताएँ वीकेंड by Musafir Rishabh

फ़र्नांडीस वाडी का लज़ीज़ खाना इस जगह को और भी शानदार बना देता है। यहां की रसोई में स्थानीय रूप से उगाए फलों और सब्ज़ियों का उपयोग किया जाता है। फ़र्नांडीस वाडी आने वाले लोग खेतों में जा सकते हैं और अपने नाश्ते के लिए ताजे फलो को चुन सकते हैं। फ़र्नांडीस वाडी की किचन में आपको कच्छी, गोवा और महाराष्ट्रीयन खाने का मिश्रण मिलेगा। होमस्टे का अपना गॉर्डन है इसलिए मेनू में वेजेटेरियन के लिए काफ़ी कुछ है। अगर आप नॉन-वेजेटेरियन हैं तो आपको कोंकणी स्टाइल की झींगा करी और गोअन कोरिजो ज़रूर मिल जाएगा।

कब जाएँ?

पूरे मुंबई में जून से सितंबर तक मूसलाधार बारिश होती है। अक्टूबर के मध्य में बारिश कम हो जाती है। बारिश के मौसम में फ़र्नांडीस वाडी न जाएँ। फ़र्नांडीस वाडी जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फ़रवरी तक का है।

क्या करें

1- बर्ड वॉचिंग

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको ये जगह ज़रूर पसंद आएगी। उरण कई विदेशी पक्षियों जैसे किंगफ़िशर और हॉर्नबिल का घर है। फ़र्नांडीस वाडी के आसपास आप सुबह-सुबह बर्ड टूर ले सकते हैं। अपने दिन को शानदार बनाने का ये एक शानदार तरीक़ा है। स्थानीय बर्ड एक्सपर्ट इस टूर में आपके साथ रहेंगे।

2. जैविक खेती के बारे में जानें

फर्नांडीस वाडी

Photo of गोवा को छोड़िए! मुंबई से 2 घंटे दूर इस खूबसूरत होमस्टे में बिताएँ वीकेंड by Musafir Rishabh

फर्नांडीस वाडी को शांति की तलाश में आने वालों के लिए शानदार ठिकाना बनाने से पहले रोहन और झरना ने जैविक खेती सीखने के लिए स्विट्जरलैंड के एक खेत में दो सप्ताह बिताए। इस वजह से यह संपत्ति खेत फलों और सब्जियों से भरी हुई है। इन सबको दंपत्ति ने खुद उगाए हैं। इस कला को सीखने के लिए रोहन के साथ खेत पर जाएँ और ताजी सलाद का स्वाद भी लें।

3. स्थानीय शराब

अगर आपको स्थानीय शराब का ज़ायक़ा लेना है तो उसके लिए उरण बढ़िया जगह है। फर्नांडीस वाडी के लोग डाइव बार टूर का आयोजन करते हैं। ये आयोजन काफ़ी रोमांचक होता है। आपको इसमें शामिल होकर काफ़ी मज़ा आएगा।

कैसे पहुँचे?

फर्नांडीस वाडी पहुंचने का सबसे आसान तरीका मुंबई में फेरी घाट से मोरा के लिए 45 मिनट की नौका लें। मोरा से 20 मिनट की ड्राइविंग के बाद फर्नांडीस वाडी पहुँच जाओगे। आटो राइड से आप आसानी से फर्नांडीस वाडी पहुँच सकते हैं।

फ़्लाइट से: दिल्ली से मुंबई के लिए 3500 रुपए में कई डायरेक्ट फ्लाइट्स हैं। ये फ़्लाइट दो मेट्रो शहरों को आपस में जोड़ती हैं।

ट्रेन से: दिल्ली से मुंबई के लिए कई कई ट्रेनें हैं। ट्रेन से मुंबई पहुँचने में लगभग 16-20 घंटे का समय लगता है।

क्या आपने इनमें से किसी जगह यात्रा की है ? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।