Kausani “Switzerland of India”- कौसानी

Tripoto

Anashakti Ashram, Kausani

Photo of Kausani “Switzerland of India”- कौसानी by Pankaj Pant

Kausani “Switzerland of India”- कौसानी

“कौसानी”भारत में मौजूद स्विट्ज़रलैंड

“Kausani” The Switzerland of India: कौसानी उत्तराखंड के बागेश्वर जिले (District Bageshwar) में स्थित एक खूबसूरत गांव है जो गरुण तहसील के अंदर आता है। ये गांव अपनी खूबसूरती के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है जिस कारण से इसे भारत का स्विट्ज़रलैंड (Switzerland of India) भी कहा जाता है।

यह पिंगलानी पर्वत चोटी पर बसा एक छोटा सा गांव है जहाँ से आप नंदादेवी पर्वत चोटी(Nanda Devi Peak) श्रंखला की भव्यता को आसानी से देख सकते है। कौसानी कोसी नदी(Kosi River) और गोमती नदी(Gomti River) के बीच में बसा हुआ है तथा प्राकर्तिक और धार्मिक पर्यटकों के लिए मुख्य पर्यटक स्थल है।

कौसानी समुद्र तल से 6,075 फ़ीट की ऊंचाई (Height of Kausani from sea Level) पर बसा हुआ है जो महान हिंदी कवि सुमित्रानंदन पंत जी की जन्म स्थली(Birth place of Sumitranandan Pant) भी है। वही कौसानी बस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर सुमित्रानंदन पंत जी के नाम पर एक संग्रहालय की स्थापना भी की गयी है।

पहले ये स्थल सुमित्रानंदन पंत का घर था जिसे बाद में संग्रहालय का रूप दे दिया गया था जिसमे उनसे जुडी पुस्तकों और उनसे जुडी यादो को संगृहीत कर रखा गया है।

वही कौसानी चाय के बागानों के लिए भी प्रसिद्ध है यहाँ पैदा होने वाली चाय विश्व प्रसिद्ध है जो गिरियाज उत्तरांचल चाय (Giriraj Uttaranchal Tea) के नाम से जानी जाती है। ये बागान 208 हेक्टेयर में फैला हुआ है।

यहाँ की चाय अमेरिका, जर्मनी, कोरिया जैसे देशो में निर्यात की जाती है वही यहाँ तरह तरह के फल जैसे खुमानी, पुलम आड़ू का उत्पादन भी काफी मात्रा में होता है।

महात्मा गाँधी ने यहाँ की यात्रा के दौरान इसकी तुलना स्विट्ज़रलैंड से की थी तथा इसे भारत का स्विट्ज़रलैंड (Switzerland of India) कहा था। उन्हें ये जगह इतनी पसंद आयी की उन्होंने यहाँ रूककर अपनी पुस्तक अनाशक्ति योग(Anashakti Yog) की रचना भी यही की थी। वो यहाँ पूरे 12 दिन तक रहे थे। यहाँ से आप सूर्योदय का भी शानदार नजारा देख सकते है।

कौसानी अपने यहाँ के मंदिरो के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ के प्रमुख मंदिरो में रुद्रहरि महादेव मन्दिर, कोट भ्रामरी मंदिर, बैजनाथ मन्दिर, पिंगनाथ मंदिर आदि प्रमुख मंदिर है।

4 Best Things to do in Kausani

कौसानी में करने योग्य चीजे

कौसानी एक ऐसा खूबसूरत स्थल है जिसकी सुंदरता से आकर्षित होकर देश-विदेश से पर्यटक यहाँ घूमने हेतु आते है। यहाँ कई ऐसे चीजे है जो आप कौसानी भ्रमण के दौरान कर सकते है।

यहाँ आप मुख्य रूप से ट्रैकिंग, कैंपिंग, नेचर वॉक तथा शॉपिंग के अलावा रैपलिंग तथा साइकिलिंग का आनंद भी ले सकते है। वही यहाँ मौजूद गाँवो में आपको यहाँ की संस्कृति के बारे में भी जानने का मौका मिलता है।

1- Trekking in Kausani: कौसानी में ले ट्रैकिंग का आनन्द

कौसानी ट्रेकिंग के इच्छुक ट्रैकर्स की पहली पसंद रहती है। यहाँ कई ऐसे ट्रैक है जो सदियों से पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते आये है। कौसानी से आप पिंडारी ग्लेशियर, आदि कैलाश पर्वत, सुन्दरढूंगा ग्लेशियर, कफनी ग्लेशियर तथा पिन्नाथ ट्रैक को जा सकते है जहाँ से आप नंदाकोट, त्रिशूल, नंदा देवी तथा हिमालय की अन्य चोटियों को करीब से देखा जाया जा सकता है।

इन ट्रैक्स के दौरान आप यहाँ के गांव व उनकी संस्कृति को बारे में जानने का मौका मिलता है। प्रकर्ति प्रेमियों व वन्य जीव प्रेमियों के लिए भी कौसानी एक आदर्श स्थल है। यहाँ पर दूर-दूर तक फैली जड़ी बूटियों व जंगलो में मौजूद दुर्लभ किस्म के जीव जन्तुवो को देख उनकी तस्वीरो को कैमरे में उतार सकते है।

2- Nature Walk in Kausani: कौसानी में ले घूमने का आनन्द

कौसानी भ्रमण के दौरान आप यहाँ के खूबसूरत मौसम में दूर-दूर तक फैले देवदार और ओक के घने जंगलो तथा चाय के बागानों में घूमने का लुत्फ़ उठा सकते है। कौसानी कई ट्रैक्स पर जाने हेतु भी शुरुवाती मार्ग है। इन ट्रैक्स पर से आप लगभग 300 किमी लम्बा फैला हुए हिमालय की बर्फ ढकी चोटियों के दर्शन कर सकते है।

वही यहाँ का शान्त मौसम योग क्रिया को पसंद करने वालो के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। पर्यटको को यहाँ की शांत आबोहवा के कारण यहाँ आने तथा यहाँ घूमने में अलग ही आनंद की प्राप्ति होती है। यहाँ की इसी खूबसूरती को देखकर राष्ट्रीय पिता महात्मा गाँधी द्वारा कौसानी को भारत का स्विट्ज़रलैंड की संज्ञा दी गई थी।

3- Shopping in Kausani: कौसानी के बाजार में ले शॉपिंग का आनन्द: लगभग प्रत्येक हिल स्टेशन की भांति यहाँ पर भी मॉल रोड (Mall Road in Kausani) स्थित है जहाँ आप शॉपिंग करने का आनंद उठा सकते है। यहाँ पर कौसानी के आसपास के लोकल सामने की मांग अधिक रहती है तथा पर्यटक भी यहाँ का सामान ही अपने साथ ले जाना ज्यादा पसंद करते है।

यहाँ आप मुख्य रूप से गर्म कपडे, शॉल, जैकेट, यहाँ के ताजे फलो से बने जूस तथा शर्बत, आचार तथा यहाँ उगाई जाने वाली बेहतरीन किस्म की चाय को अपने साथ ले जा सकते है। कौसानी की शॉल फैक्ट्री में बनने वाले शॉल आपको बहुत अच्छे किस्म के व काफी किफायती दामों में उपलब्ध हो जायेंगे।

4- Adventurous Activity in Kausani: कौसानी में ले मनोरंजक गतिविधियों का आनन्द

कौसानी भ्रमण पर आप कई मनोरंजन एवं साहसिक चीजों का भी आनंद ले सकते है। यहाँ होने वाली साहसिक गतिविधियों में ट्रैकिंग, वाल क्लाइम्बिंग, ज़िपलीने, रिप्लिंग, जॉर्बिंग, ट्रैम्पोलिन तथा कैंपिंग कई ऐसी चीजे है जिसका आनन्द आप कौसानी भ्रमण के दौरान ले सकते है।

यहाँ होने वाली रॉक क्लाइम्बिंग द्वारा आपको अपने भीतर का एनर्जी लेवल भी देखने का मौका मिलता है। वही साइकिलिंग को पसंद करने वाले लोग भी यहाँ ऊंचे पर्वतो के बीच प्रकर्ति के बीच साइकिल चलने का आनंद ले सकते है।

कौसानी ट्रैकिंग और कैंपिंग करने वालो के लिए भी पसंदीदा जगह हो सकती है। यहाँ दूर तक फैले घास के मैदानों व लम्बी लम्बी ढालो के बीच ट्रैकर्स अपने टेंट आदि लगाकर प्रकर्ति को करीब से देख सकते है।

5 Best Tourist places of Kausani

कौसानी के प्रमुख पर्यटक स्थल

कौसानी के प्रमुख पर्यटक स्थलों में अनाशक्ति आश्रम, लक्ष्मी आश्रम, कोट ब्रह्मारी, चाय बागान, पिंडारी ग्लेशियर, पिनाकेश्वर, सोमेश्वर, रुद्रधारी झरना आदि प्रमुख है।

5 Best Tourist Places to visit in Kausani-

Anashakti Ashram: अनाशक्ति आश्रम: अनाशक्ति आश्रम कौसानी के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है इसे गाँधी आश्रम के नाम से भी जाना जाता है। जानकारी के अनुसार महात्मा गाँधी यहाँ के प्रवास के दौरान सन 1929 के आसपास 2 हफ्ते के लिए रुके थे।

यहाँ प्रवास के दौरान ही उन्होंने अपनी पुस्तक अनाशक्ति योग लिखी थी। अब यहाँ पर महात्मा गांधी से सम्बन्धित वस्तुए इस आश्रम में बने म्यूसियम के एक तरफ सुरक्षित रखी गयी है।

2- Rudrdhari Falls: रुद्रधारी फाल्स- रुद्रधारी फाल्स यहाँ की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह जगह घने देवदार के पेड़ो के बीच में स्थित है वही पौराणिक कथा के अनुसार ये स्थल शिव और विष्णु भगवान का वास था। ये झरना काफी ऊंचाई से गिरता है। ट्रैकिंग के शौक़ीन लोग कौसानी से यहाँ तक 12 किमी के ट्रैक द्धारा यहाँ आसानी से पहुंच सकते है।

चाय बागान: Tea Estate: कौसानी के चाय बागान यहाँ के प्रमुख पर्यटक जगहों में से एक है। कौसानी आने वाले यात्रियो को यहाँ के चाय के बागानों की खूबसूरती को अवश्य देखना चाहिए। यहाँ की चाय में अद्भुत खुश्बू है जिस कारण यहाँ की चाय अमेरिका, फ्रांस, कोरिया तथा यूरोप जैसे देशो को निर्यात की जाती है।

Baijnath Temple: बैजनाथ मन्दिर- बैजनाथ मन्दिर कौसानी के नजदीक के मुख्य आकर्षणों में से एक है जो धार्मिक दृस्टि से कुमाऊँ की प्रमुख जगहों में से एक है। ये स्थान कई मंदिरो और धार्मिक स्थलों से भरा हुआ है। यहाँ पर उत्तराखंड का प्रसिद्ध मंदिर बैजनाथ मंदिर है जिसकी गिनती यहाँ के प्रमुख धामों में से होती है।

पहले ये स्थल कत्यूरी राजवंश की राजधानी हुआ करती थी यहाँ पर बैजनाथ मन्दिर का निर्माण 12 वी शताब्दी के आसपास हुआ था जो यहाँ के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है।

Pinakeshwar: पिनाकेश्वर: पिनाकेश्वर यहाँ का एक प्रमुख पिकनिक स्पॉट है जहाँ यात्री ट्रैकिंग कर पहुंच सकते है। यह स्थल कौसानी से 20 किमी की दूरी पर स्थित है। यह जगह हरे भरे पेड़ो तथा हरियाली से परिपूर्ण है यहाँ लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक पर आना पसन्द करते है।

Temperature of Kausani

कौसानी का तापमान

Kausani in Summer: गर्मियों के दौरान कौसानी का मौसम: गर्मियों का समय कौसानी घूमने के लिहाज से सबसे अच्छा रहता है। इस दौरान यहाँ का मौसम खुशनुमा रहता है। इस दौरान आप दूर-दूर तक फैली हिमालय पर्वत की श्रंखला को स्पष्ट तौर पर देख सकते है।

यहाँ पर गर्मियों की शुरूवात अमूमन मार्च के महीने से हो जाती है जो जून मध्य तक का रहता है। इस दौरान यहाँ का तापमान अधिकतम 25 (Temperature in summers) डिग्री तक का रहता है।

Kausani in winters: सर्दियों के दौरान कौसानी का मौसम

कौसानी में ठण्ड की शुरूवात अमूमन अक्टूबर के महीने से हो जाती है जो मार्च मध्य तक रहती है। इस दौरान यहाँ का तापमान अधिकतम 15 डिग्री तक का रहता है तथा न्यूनतम तापमान 0 डिग्री से भी नीचे चला जाता है। इस दौरान यहाँ भारी मात्रा में बर्फवारी (Snow Fall in Kausani) भी होती है जिसका लुत्फ़ उठाने बड़ी संख्या में पर्यटक कौसानी का रूख करते है।

Kausani in Mansoon: मानसून के दौरान कौसानी का मौसम

कौसानी में मानसून की शुरूवात अमूमन जून अंत से हो जाती है जो अगस्त महीने तक रहती है। इस दौरान यहाँ का तापमान अधिकतम 15 डिग्री तक का रहता है तथा न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक रहता है।

मानसून के दौरान यहाँ बारिश भी काफी मात्रा में होती है। अधिक बारिश होने के कारण यहाँ की सड़के फिसलन भरी हो जाती है व यहाँ भूस्खलन की घटनाये भी होती रहती है जिस कारण पर्यटकों को मानसून के समय पर यहाँ न आने की सलाह दी जाती है।

What to eat in Kausani

कौसानी में क्या और कहाँ खाये

कौसानी यात्रा के दौरान पर्यटक वहाँ के लोकल खाना ही ज्यादा पसन्द करते है। यहाँ मिलने वाली आलू की गुटके, भांग की चटनी, झिंगोरा की खीर, रायता, मडवे की रोटी, सिसूण का साग, कापा तथा यहाँ की प्रसिद्ध मिठाई आदि ही पर्यटकों द्वारा ज्यादा पसंद की जाती है जो यहाँ कही भी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इन सब के अलावा यहाँ Indian, Chineese तथा Thai भोजन भी आसानी से उपलध हो जाता है।

फिर भी कौसानी में हर किस्म के रेस्टॉरेंट आदि भी उपलब्ध है जहाँ आप अपने पसन्द के खाने का आनंद ले सकते है। यहाँ के मुख्य रेस्टॉरेंट में Yogi Restaurant, Garden Restaurant, Valley Restaurant, Hotel Pine Valley Restaurant आदि यहाँ के प्रसिद्ध रेस्टॉरेंट है जहाँ आप कौसानी यात्रा के दौरान अपनी पसंद का भोजन कर सकते है।

10 Best Hotels and Restaurants in Kausani

कौसानी के मुख्य होटल एवं रेस्टोरेंट

कौसानी पर्यटन हेतु उत्तराखंड के प्रमुख जगहों में से एक है यहाँ चारो तरफ घने देवदार और रहोरोडेड्रोन के जंगल और यहाँ का मौसम हमेशा से ही पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता आया है।

यहाँ कई ऐसे अच्छे व सुविधाजनक होटल लॉज व होमस्टे बने हुए है जो आपको 1,000 से 20,000 तक की कीमत में आसानी से मिल जायेंगे है जहाँ पर्यटक कौसानी भ्रमण के दौरान रुक सकता है। यहाँ के मुख्य होटल निम्न है-

(Hotels and Resorts in Kausani)-

1- Hotel Krishna Mount View

2- The Heritage Resort

3- Hotel Suman Royal Resort

4- Nature’s Valley Resort

5- Alia Resort

6- Hotel Sun n Snow Inn

7- Kausani Best Inn Hotel

8- Shubham Home Stay

9- Hotel Kausani Retreat

10- Chevron Eco Lodge

How to reach Kausani

कौसानी कैसे जाये

How to reach Kausani By Bus: सड़क मार्ग से कौसानी कैसे जाये:

कौसानी देश के अधिकतर भागो से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। देश की राजधानी नई दिल्ली और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से कौसानी (Dehradun to Kausani) के लिए उत्तराखंड परिवहन की बसों का संचालन नियमित रूप से किया जाता है।

नई दिल्ली से कौसानी हेतु दो मार्ग है जिसकी कौसानी से कुल दूरी 433 किमी और 405 किमी (Kausani to Delhi Distance) पड़ती है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से कौसानी की दूरी 375 किमी (Kausani to Dehradun Distance) होती है। आप अपने स्वयं के वाहन द्वारा भी कौसानी तक आसानी से पहुंच सकते है।

यहाँ रुकने के लिए आपको अच्छे व मध्यम स्तर के होटल आसानी से मिल जायेंगे परन्तु गर्मियों के मौसम व छुट्टियों के समय यहाँ के होटल फुल रहते है। जिस कारण आपको पहले से ही होटल की बुकिंग करा लेनी चाहिए।

How to reach Kausani By Train: सड़क मार्ग से कौसानी कैसे जाये:

कौसानी पहुँचने के लिए सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। काठगोदाम से कौसानी (Distance from Kathgodam to Kausani) तक की दूरी 132 किमी है। काठगोदाम स्टेशन के बाहर से आपको प्राइवेट वाहन आसानी से उपलब्ध हो जायेंगे और यदि आप बस से कौसानी आना चाह रहे है तो आप काठगोदाम से कुछ पहले हल्द्वानी में ही उतर जाये।

यहाँ हल्द्वानी बस स्टेशन से आपको कौसानी हेतु उत्तराखंड रोडवेज की बस आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। यहाँ रुकने के लिए आपको अच्छे व मध्यम स्तर के होटल आसानी से मिल जायेंगे परन्तु गर्मियों के मौसम व छुट्टियों के समय यहाँ के होटल फुल रहते है जिस कारण आपको पहले से ही होटल की बुकिंग करा लेनी चाहिए।

How to reach Kausani By Air: वायु मार्ग से कौसानी कैसे जाये

कौसानी का नजदीकी हवाई अड्डा पंतनगर(Nearest Airport to Kausani) है जहाँ से यात्री बस या टैक्सी द्धारा यहाँ तक आसानी से पहुंच सकते है। पंतनगर से कौसानी की दूरी लगभग 162 किमी (Pantnagar to Kausani Distance) पड़ती है।

कौसानी तक आप अपने प्राइवेट वाहन द्धारा आसानी से पहुंच सकते है। वही यहाँ पर लोकल की जगहों पर घूमने के लिए आपको टैक्सी आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।

यहाँ रुकने के लिए आपको अच्छे व मध्यम स्तर के होटल आसानी से मिल जायेंगे परन्तु गर्मियों के मौसम व छुट्टियों के समय यहाँ के होटल फुल रहते है जिस कारण आपको पहले से ही होटल की बुकिंग करा लेनी चाहिए।

Also read This-

यह भी जाने-

कौसानी के प्रमुख पर्यटक स्थल

नैनीताल "60 तालो का शहर"

नैनीताल के प्रमुख पर्यटक स्थल

जाने मसूरी के बारे में रोचक तथ्य

जाने मसूरी के प्रमुख पर्यटक स्थलों को

औली गढ़वाल में स्थित एक खूबसूरत पर्यटक स्थल

चोपता के प्रमुख पर्यटक स्थल