दिल्ली की इन जगहों पर लीजिए पार्टनर संग नाइट लाइफ का मजा

Tripoto
7th Feb 2021
Photo of दिल्ली की इन जगहों पर लीजिए पार्टनर संग नाइट लाइफ का मजा by Smita Yadav
Day 1

दिल्ली के स्ट्रीट फूड, फैशन, ऐतिहासिक इमारतें व स्कूल कॉलेज के अलावा दिल्ली में रह रहे युवाओं को जो चीज लुभाती है वह है यहाँ की नाइटलाइफ। दिल्ली की इस नाइटलाइफ में जो जान डालती है वह है यहाँ के बार, रेस्टोरेंट, पब या फिर क्लब। इन सभी जगहों पर युवा जाना काफी पसंद करते हैं। क्योंकि वहाँ म्यूजिक, लाइट और क्राउड तीनों ही चीजें उन्हें रोमांचित करती हैं। दिल्ली की हैप्पनिंग नाइटलाइफ देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। जैसा कि आपको अभी बताया की दिल्ली में कई नाइट आउट स्पॉट्स हैं, जहाँ पर बेहतरीन खाने से लेकर पार्टी और डांसिंग का मजा उठा सकते है। अगर आप भी इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर संग दिल्ली घूमने की प्लानिंग कर रही हैं, तो ऐसी ही कई जगहों के बारे में हम आपको बता रहे हैं। यहाँ आप अपने पार्टनर के साथ मौज-मस्ती कर सकतें हैं।

इन नाइटक्लब्स में लें डांस का मजा:

Photo of दिल्ली की इन जगहों पर लीजिए पार्टनर संग नाइट लाइफ का मजा by Smita Yadav

गोवा, बेंगलुरु और मुंबई के साथ दिल्ली में भी बेस्ट पार्टी कल्चर देखने को मिलता है। दीवाना कर देने वाले संगीत और बेहतरीन एंबिएंस वाले नाइट क्लब्स में आप आपने पार्टनर संग जमकर मस्ती कर सकती हैं। दिल्ली में ऐसे कई डांसिंग क्लब हैं मसलन- घुंगरू डांसिंग के लिए बेहतरीन स्पॉट है। यह 1990 के समय से है और आईटीसी मौर्या शेरेटन के पास चाणक्यपुरी में स्थित है। यह क्लब 10:30 बजे से खुलता है। इसके अलावा भी कई बेस्ट ऑप्शन भी आपको दिल्ली में मिलेंगे। इसी तरह कनॉट प्लेस के पार्क होटल में अग्नि नाइट क्लब में आप जा सकती हैं। यह 12:30 बजे तक खुला रहता है। कनॉट प्लेस में ही किटी 'सू स्पॉट' भी है, जहाँ आप अमेजिंग डांस एक्सपीरियंस का मजा ले सकती हैं। यह भी 12:30 बजे तक खुला रहता है।

म्यूजिक का लीजिए जमकर मजा:

Photo of दिल्ली की इन जगहों पर लीजिए पार्टनर संग नाइट लाइफ का मजा by Smita Yadav

अगर आप संगीत की शौकीन हैं तो दोस्तों या पार्टनर के साथ आपको दिल्ली के हार्ड रॉक कैफे में एक बार जरूर जाना चाहिए। यहाँ खुशनुमा माहौल में आप अपना सारा तनाव भूल जाएंगी। यह कैफे साकेत में स्थित है। इसके अलावा सेंट्रल दिल्ली में जनपद पर 'हाइब्रिड' में भी आप अलग-अलग तरह के म्यूजिक इवेंट्स का मजा ले सकती हैं- जैसे कि कभी सूफी संगीत का, तो कभी डीजे नाइट का। अगर आप खानपान के साथ म्यूजिक का मजा उठाना चाहती हैं तो हौज खास के टीएलआर को भी विजिट कर सकती हैं। यह जगह रात के 1:00 बजे तक खुली रहती है। और अपने पार्टनर के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए आपको इससे अच्छी जगह कोई भी नहीं मिलेगी।

डाइनिंग एक्सपीरियंस को बनाए और भी बेहतर:

Photo of दिल्ली की इन जगहों पर लीजिए पार्टनर संग नाइट लाइफ का मजा by Smita Yadav
Photo of दिल्ली की इन जगहों पर लीजिए पार्टनर संग नाइट लाइफ का मजा by Smita Yadav

अगर आप बेस्ट डाइनिंग का एक्सपीरियंस लेना चाहती है तो इसके लिए भी दिल्ली में कई खूबसूरत लोकेशन्स आप विजिट कर सकती हैं- जैसे कि सरदार पटेल मार्ग पर स्थित आईटीसी मौर्य। यहाँ की खासियत है दुनिया की सबसे बढ़िया दाल। यह जगह 12:00 बजे तक खुली रहती है। तो आप अपने पार्टनर संग आकर बैठ कर बेस्ट डाइनिंग का एक्सपीरियंस भी लें सकती हैं। अगर आप ग्रिल्ड फूड एंजॉय करना चाहती है, तो खान मार्केट के ताज विवांता में जा सकती हैं। यह फूड आउटलेट 24 घंटे खुला रहता है। अगर आप मेडिटरेनियन फूड खासतौर पर क्लासिक सीजर सैलेड और सीफूड रिस्सोटो को एंजॉय करती है तो महरौली के ओलिव बार एंड किचन आपको जरूर जाना चाहिए। यह आउटलेट 12:30 बजे तक खुला रहता है।

नाईट में आंनद लें स्ट्रीट फूड का:

Photo of दिल्ली की इन जगहों पर लीजिए पार्टनर संग नाइट लाइफ का मजा by Smita Yadav

अगर आपने दिल्ली के मुंह में पानी ला देने वाले टेस्टी स्ट्रीट फूड का मजा नहीं लिया है तो मान लीजिए कि आपने दिल्ली की नाइट लाइफ को सही मायने में एंजॉय किया ही नहीं। यहाँ पर कई ऐसे स्ट्रीट फूड पॉइंट हैं, जहाँ पर आपको लजीज स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने का मौका मिलता है। अगर आप देर रात दिल्ली की सड़कों पर घूमते हुए टेस्टी एग रोल्स, चिकन रोल और बटर चिकन का मजा लेना चाहती हैं तो जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में जेएनयू ढाबा जा सकती हैं। यह ढाबा देर रात तक खुला रहता है। अगर आपको कबाब और बिरयानी का स्वाद अच्छा लगता है तो जामा मस्जिद के करीब की गली में आप इनका मजा उठा सकती हैं। इसी तरह अगर आप राजमा चावल की शौकीन है तो दिल्ली के कनॉट प्लेस में जैन चावल वाले की मशहूर दुकान है से आप अपनी पसंदीदा डिश का मजा उठा सकती हैं।

क्या आपने भी कभी दिल्ली कि नाईटलाइफ का अनुभव किया हैं। अपने यात्रा के अनुभव हमारे साथ साझा करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।