अक्टूबर महीने में हनीमून सेलिब्रेशन के लिए इन रोमांटिक शहरों की जरूर करें सैर-

Tripoto
26th Sep 2021
Photo of अक्टूबर महीने में हनीमून सेलिब्रेशन के लिए इन रोमांटिक शहरों की जरूर करें सैर- by Pooja Tomar Kshatrani
Day 1

अक्टूबर महीने से विंटर सीजन की शुरुआत हो जाती है। यह महीना घूमने के लिए आदर्श होता है। इस महीने में न ज्यादा ठंडी और न ही ज्यादा गर्मी रहती है। अक्टूबर का महीना वंसत ऋतू के महीने की तरह होता है। इसके लिए लोग अक्टूबर के महीने में हॉलिडे पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। खासकर कपल्स के लिए यह महीना सबसे उपयुक्त होता है। बरसात के बाद चारों तरफ हरियाली रहती है। रंग-बिरंगे फूलों के खिलने और पक्षियों के चहकने से वातावरण का माहौल बेहद रोमांटिक रहता है। कई कपल्स हनीमून सेलिब्रेशन के लिए अक्टूबर के महीना का चयन करते हैं। अगर आप भी अक्टूबर के महीने में हनीमून सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो इन रोमांटिक शहरों की जरूर सैर करें। आइए जानते हैं-

1. श्रीनगर -

Photo of अक्टूबर महीने में हनीमून सेलिब्रेशन के लिए इन रोमांटिक शहरों की जरूर करें सैर- by Pooja Tomar Kshatrani

श्रीनगर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। इस शहर में प्राचीन झीलें, रोमांटिक वादियां, बर्फ से ढके पहाड़ और प्राकृतिक खूबसूरती देखने लायक है। साथ ही लव लाइफ में रोमांस का तड़का डालने के लिए शिकारा की सैर कर सकते हैं। जम्मू कश्मीर और केरल में शिकारा देखने को मिलती है। लकड़ी से बने नाव को शिकारा कहा जाता है। आप अक्टूबर महीने में हनीमून सेलिब्रेशन के लिए श्रीनगर जा सकते हैं।

2. मसूरी -

Photo of Srinagar by Pooja Tomar Kshatrani

लव बर्ड्स के लिए शिमला और मसूरी परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। साथ ही हनीमून मनाने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। काफी संख्या में पर्यटक हर साल मसूरी आते हैं। मसूरी को पर्वतों की रानी कहकर भी पुकारा जाता है। यह शहर देवों की भूमि उत्तराखंड में स्थित है। अनुमानतः देहरादून से उत्तराखंड की दूरी 35 किलोमीटर है। अगर आप हनीमून ट्रिप के लिए मसूरी जाना चाहते हैं, तो गन हिल जरूर जाएं। यह मसूरी के खूबसूरत जगहों में से एक है। इस हिल से आप हिमालय की खूबसूरत वादियों का नजारा दे सकते हैं। खासकर अक्टूबर के महीने में मौसम बेहद सुहाना रहता है। आप अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन पल बिता सकते हैं।

3. जोधपुर -

Photo of Mussoorie by Pooja Tomar Kshatrani

अगर आप अपने हनीमून को यादगार बनाना चाहते हैं, तो जोधपुर की सैर कर सकते हैं। इस शहर की गिनती खूबसूरत और रोमांटिक शहरों में की जाती है। जोधपुर रॉयल लाइफ के लिए जाना जाता है। शहर में कई इमारतें और किले हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। साथ ही पिकनिक और सेल्फी स्पॉट हैं। जहां आप अपने पार्टनर के साथ न केवल खूबसूरत पल बिता सकते हैं, बल्कि यादगार फोटो और वीडियोग्राफी कर ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

4. शिमला -

Photo of Jodhpur by Pooja Tomar Kshatrani

अगर आपके पास समय बेहद कम है तो शिमला अक्टूबर महीने में आपके लिए सबसे उपयुक्त हनीमून डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। पहाड़ी ढलानों पर बने मकानों और खेतों, देवदार, चीड़ और माजू के जंगलों से घिरा शिमला बहुत आकर्षक दिखाई देता है। देश के सबसे ज्यादा खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक शिमला को 7 पहाड़ियों का शहर भी कहा जाता है। सुरंगों और हरी-भरी पहाड़ियों से गुजरते हुए टॉय ट्रेन से कालका से शिमला का सफर बेहद सुखद और रोमांचक होता है।

5. अंडमान - निकोबार -

Photo of Shimla by Pooja Tomar Kshatrani

अगर आपको पानी से खास लगाव है तो अंडमान निकोबार आईलैंड आपके लिए अक्टूबर महीने में सही रहेगा। बंगाल की खाड़ी में स्थित और हिन्द महासागर की जल सीमा से सटा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह वास्तव में 300 से अधिक खूबसूरत द्वीपों और टापुओं का बड़ा समूह है, जहां पन्ना और मूंगे की चट्टानें भी मौजूद हैं। सफेद बालू वाले सुंदर समुद्र तट हैं, जहां पानी के किनारे कतार में लंबे-लंबे नारियल के पेड़ काफी आकर्षक नजर आते हैं।

6. ऊटी -

Photo of Andaman and Nicobar Islands by Pooja Tomar Kshatrani

ऊटी को देश के सबसे खूबसूरत, शांत और प्रदूषणरहित हिल स्टेशनों में शामिल किया जाता है। ऊटी की इसी खासियत की वजह से यहां कई फिल्मों की शूटिंग होती रहती है। नीलगिरि की खूबसूरत पहाड़ियां, चारों ओर हरियाली, बेहद आकर्षक झील, कुदरत के सुंदर-सुंदर नजारे यानी कि अक्टूबर महीने में हनीमून के लिए एकदम परफेक्ट माहौल।

7. डलहौजी -

Photo of Ooty by Pooja Tomar Kshatrani

हिमाचल प्रदेश में बसा डलहौजी हिल स्टेशन एक खूबसूरत और शानदार हनीमून डेस्टिनेशंस में से एक है। 5 पहाड़ों पर बसा ये शहर लगभग 14 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। चूंकि डलहौजी शहर ब्रिटिश गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी के नाम पर ही रखा गया है इसलिए यहां आपको ब्रिटिश आर्किटेक्चर ब्रिटिश की झलकियां आसानी से देखने मिल जाएंगी। चारों ओर पहाड़ों से घिरे इलाके में बीचोबीच बहती रावी नदी व इस खूबसूरत नजारे के साथ यहां कुदरत के कई और दिलचस्प नजारे देखने मिल जाएंगे। चीड़ के पेड़ों से गुजरते हुए मनमोहक नजारे, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और हरी-भरी वादियां, कुदरत के इस खूबसूरत और शानदार सफर की यादों को आप जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।