भारत की कुछ ऐसी जगहें जहाँ रुक सकते हैं फ्री में, जहाँ उठा सकते हैं बजट फ्री ट्रिप का फुल मजा

Tripoto
30th Nov 2021
Photo of भारत की कुछ ऐसी जगहें जहाँ रुक सकते हैं फ्री में, जहाँ उठा सकते हैं बजट फ्री ट्रिप का फुल मजा by Smita Yadav
Day 1

जब भी हम कहीं घूमने के लिए निकलते हैं, तो हमारे लिए सबसे बड़ी टेंशन होती है रहने के खर्चे की। ये खर्चा इतना हो जाता है कि किसी और चीज़ के लिए कुछ बचता ही नहीं है। अगर आप भी सिर्फ अपने बजट में यात्रा कर रहे हैं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसी बजट वाली जगहें जहाँ आप बिल्कुल फ्री में रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

गोविंद घाट गुरुद्वारा, उत्तराखंड

Photo of भारत की कुछ ऐसी जगहें जहाँ रुक सकते हैं फ्री में, जहाँ उठा सकते हैं बजट फ्री ट्रिप का फुल मजा by Smita Yadav

अगर आप हेमकुंड साहिब घूमने के लिए जा रहे हैं या फूलों की घाटी में ट्रैकिंग कर रहे हैं, तो गोविंद घाट वो जगह है, जहाँ गाड़ियां नहीं चलती और अक्सर इसे तीर्थयात्रियों और ट्रैकर्स द्वारा इसकी यात्रा की जाती है। गुरुद्वारा यात्रियों को मुफ्त में रहने की अनुमति देता है। अलकनंदा नदी के तट पर स्थित होने के कारण गुरूद्वारे के दृश्य अद्भुत हैं। यात्री अगली सुबह अपने डेस्टिनेशन पर जाने से पहले रात के लिए यहाँ रुकना पसंद करते हैं। गुरुद्वारा मुफ्त भोजन (लंगर) भी प्रदान करता है।

गुरुद्वारा भाई मोहकम सिंह जी, द्वारका, गुजरात

Photo of भारत की कुछ ऐसी जगहें जहाँ रुक सकते हैं फ्री में, जहाँ उठा सकते हैं बजट फ्री ट्रिप का फुल मजा by Smita Yadav

गुरुद्वारा तीर्थयात्रियों और अन्य गेस्ट को मुफ्त में रहने और खाने के लिए लंगर प्रदान करता है। परिसर बहुत साफ सुथरा है इसलिए यदि आप गुजरात में द्वारका के आसपास यात्रा कर रहे हैं, तो गुरुद्वारा में एक रात बिताने के लिए एक परफेक्ट स्थान है।

गीता भवन, ऋषिकेश

Photo of भारत की कुछ ऐसी जगहें जहाँ रुक सकते हैं फ्री में, जहाँ उठा सकते हैं बजट फ्री ट्रिप का फुल मजा by Smita Yadav

ऋषिकेश का यह आश्रम यहाँ ठहरने की इच्छा रखने वालों के लिए मुफ्त में रहने और यहाँ रहने के लिए खाने की व्यवस्था करता है। गंगा नदी के तट पर स्थित इस सुविधा में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए लगभग 1,000 कमरे हैं।

आनंदाश्रम, केरल

Photo of भारत की कुछ ऐसी जगहें जहाँ रुक सकते हैं फ्री में, जहाँ उठा सकते हैं बजट फ्री ट्रिप का फुल मजा by Smita Yadav

अगर आप केरल में हैं और आराम या फिर फ्रेश होना चाहते हैं, तो आप कुछ वॉलिन्टिरियिंग एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं और कुछ दिनों के लिए फ्री में रह सकते हैं। यात्रा करने से पहले आश्रम की जांच कर लें। क्योंकि यह आश्रम काफी फैमस भी हैं जिसके कारण पर्यटक यहाँ आते रहते हैं।

मणिकरण साहिब गुरुद्वारा, हिमाचल प्रदेश

Photo of भारत की कुछ ऐसी जगहें जहाँ रुक सकते हैं फ्री में, जहाँ उठा सकते हैं बजट फ्री ट्रिप का फुल मजा by Smita Yadav

अगर आप कसोल और हिमाचल प्रदेश की अन्य जगहों की यात्रा कर रहे हैं और थोड़े समय लिए रुकना चाहते हैं, तो आप मणिकरण को चुन सकते हैं। यहाँ का गुरुद्वारा पर्यटकों को फ्री में रहने के लिए, पार्किंग और खाना प्रदान करता है। गुरूद्वारे में आप काम भी कर सकते हैं जैसे लंगर परोसना, या जो आप करना चाहते हैं, उसे चुन सकते हैं।

गुरुद्वारा साहिब, चैल

Photo of भारत की कुछ ऐसी जगहें जहाँ रुक सकते हैं फ्री में, जहाँ उठा सकते हैं बजट फ्री ट्रिप का फुल मजा by Smita Yadav

चैल हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ के गुरुद्वारा साहिब का रखरखाव राज्य सरकार द्वारा किया जाता है और गेस्ट को मुफ्त आवास और भोजन दिया जाता है। यहाँ आप हॉस्टल में रह सकते हैं।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।