बैंगलोर के इस रेस्टोरेंट के अंदर है झरना, लोग पानी के बीच बैठकर खाते हैं खाना

Tripoto
Photo of बैंगलोर के इस रेस्टोरेंट के अंदर है झरना, लोग पानी के बीच बैठकर खाते हैं खाना by Pooja Tomar Kshatrani
Day 1

दुनियाभर में कई ऐसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट हैं जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। ऐसे ही कई रेस्टोरेंट आपने देखें होंगे और कई रेस्टोरेंट में गये भी होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे के बारे में बता रहे हैं जो यकीनन आपने नहीं देखा होगा। बैंगलोर के Stonny Brook Restaurant में अंदर खूबसूरत झरना है जो देखने योग्य है। यहाँ आने वाले ग्राहकों को जूते-चप्पल उतार के आना पड़ता है क्योंकि खाना खाते हुए पैरों के नीचे से पानी बहता है। ये वाटरफॉल इस जगह को काफी रोमांटिक बना देता है। हालांकि, ये नेचुरल झरना नहीं है, लेकिन इसे देखकर आपको नेचर की गोद में होने का अहसास होगा। अच्छी बात यह है कि यहाँ का बहता पानी साफ होता है।

यहाँ एंटर करने से पहले दिया जाता है फिश पैडिक्योर

Photo of Stonny Brook by Pooja Tomar Kshatrani

यहाँ पत्थर से बने झरने में चले जाएं जहां आपको एक फिश पेडीक्योर दिया जाता है, जो बहुत ही सुखद होता है, जिससे आपकी सारी थकान छू-मंतर हो जायेगी। पत्थरों से ढंके हुए रास्ते और छत से लटके हुए फूलों वाले पौधों से Stonny Brook बंगलौर के हलचल भरे शहर के बीच में एक जंगल में होने का अहसास दिलाता है। यहां नंगे पैर चलें, और टेबल के नीचे पानी की निरंतर बहती धारा का अनुभव करें, अपने तलवों को स्पर्श करें। यहाँ बैठने के लिए आप इनडोर, आउटडोर, छत और बार जैसे विकल्पों को चुन सकते है। सजावट और बैठने की व्यवस्था सादा होती है, और यह सब सीमेंट और पत्थर का बना होता हैं। तो अगर आप अपने किसी स्पेशल वन को स्पेशल फील कराना चाहते है तो बैंगलोर में इससे अच्छी जगह भला और क्या हो सकती है।

फेमस डिशेज

Photo of बैंगलोर के इस रेस्टोरेंट के अंदर है झरना, लोग पानी के बीच बैठकर खाते हैं खाना by Pooja Tomar Kshatrani

यह रेस्टोरेंट थाई, जापानी, इन्डोनेशियाई, चायनीज, इटैलियन और भारतीय व्यंजन परोसता है। स्टार्टर में आप ऑरेंज इनवर्क्ड चिकेन विंग्स , क्रिस्पी जिंजर अला दी पोलो और पेस्टो वेजेजि ऐपेटाइज़र, वर्डर मिस्टी डि पेस्टो ट्राई कर सकते हैं। आप अपने शानदार से मिलने वाली कॉकटेल्स जैसे स्टोनी ब्रुक स्प्ल और टेंडर नारियल स्प्ल भी पी सकते हैं। डेजर्ट में आप चॉकलेट ब्राउनी और वेल्वेट आइसक्रीम के साथ अपने भोजन का दि एंड कीजिए। यह रेस्टोरेंट आपको जंगल में होने का एहसास दिलाता हैं तो इसलिए आप अपने फैंसी जूते घर पर रखें और अपने पैरों को यहाँ के ठंडे पानी में भिगोएँ और यहां मिलने वाले सुखद अनुभवों के बीच खो जाए।

लागत और खुलने का समय

Photo of बैंगलोर के इस रेस्टोरेंट के अंदर है झरना, लोग पानी के बीच बैठकर खाते हैं खाना by Pooja Tomar Kshatrani

लागत - : दो लोगों के लिए 1500 रुपये

खुलने का समय - : सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक

पता - : 139, जेएसएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रिफ्लेक्स हाउसिंग लेआउट के पास, हेम्मिगेपुरा वार्ड 198 आरआर नगर, बेंगलुरु

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।