My Insagram :- https://www.instagram.com/erguptapk/
भारत छेत्रफल की दृष्टि से बहुत बड़ा देश होने के कारण यहाँ पर अनेक प्रकार के प्राकृतिक दृश्यों का समावेश है।
हिमाचल प्रदेश- जिन्हें बर्फ़ से लदे पहाड़ देखना पसंद है उनके लिए हिमाचल बहुत पसंदीदा जगह है। हिमाचल में इतने सारे जगह हैं घूमने के लिए कि आप घूमते रह जाओगे उनके से कुछ घुमक्कड़ी के लिए मशहूर जगह हैं - शिमला, कुल्लू, मनाली, डलहौज़ी, धर्मशाला, चंबा, स्पीती आदि.
उत्तराखंड- पहाड़ों और नदियों दोनों ही जिनकी पसंद हो वो तो उत्तराखंड ही जाएँगे। भारत की सबसे बड़ी नदी गंगा का उद्गम स्थल भी उत्तराखंड में ही है। लेकिन एक चीज तो ज़रूर है कि उत्तराखंड के कुछ पहाड़ तो ठीक हैं लेकिन कुछ बहुत ही ख़तरनाक हैं। उत्तराखंड में घूमने के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी आदि हैं। इनके अलावा धार्मिक जगहों में केदारनाथ और बद्रीनाथ भी हैं।
गोवा- जिन्हें समुद्र से प्यार है वो तो पहाड़ों पर जाएँगे नहीं, तो उनके लिए है गोवा, गोवा में बहुत सारे विदेशी भी आते हैं वहाँ के बीच अर्थात समुद्रतट पर अपनी छुट्टियाँ बिताने। गोवा में अनेक बीच हैं जहाँ आप समुद्र के किनारे एंजोय कर सकते हैं।(मैं तो पीता नहीं किंतु लोगों से ये सुना है कि वहाँ बीयर सस्ती मिलती है, अगर आप पिटे हैं तो वहाँ उसे भी एंजोय कर सकते हैं)
अण्डमान और निकोबार- ये द्वीप समूह एक प्रकार से टापू हैं, जहाँ पानी से जुड़े एडवेंचेरस खेल के शौक़ीन लोग जाते हैं, जैसा कि ये टापुओं का समूह है यहाँ पर समुद्रतट (बीच) पे आप रिलैक्स कर सकते हैं।
जम्मू और कश्मीर- जहाँ जम्मू कश्मीर की बात आती है वहाँ सबसे पहले पहाड़ों में बाइक चलाने के शौक़ीन लोग ख़ुश हो जाते है, और हों भी क्यूँ ना, हर किसी का सपना होता है रॉयल एन्फ़ील्ड से लद्दाख़ जाना। जी हैं बहुत से लोग बाइक राइडिंग करके लद्दाख़ ट्रिप एंजोय करते हैं, क्यूँकि रास्ते बहुत मनमोहक होते हैं। थ्री इडीयट फ़िल्म की तरह लद्दाख़ में पंगोंग लेक के सामने फ़ोटो खिचवाना भी बहुत से लोगों का सपना होता है, इसके अलावा श्रीनगर घूमना और डल लेक में नाव पे घूमना कौन पसंद नहीं करता।
सिक्किम- नोर्थ ईस्ट में भी घूमने के लिए बहुत कुछ है, पहाड़ों पर चाय के बग़ानो को देखना भी एक ग़ज़ब का अनुभव है। दार्जीलिंग का तो नाम सुना ही होगा आपने। वहाँ पे आप ट्वाय ट्रेन का भी आनंद ले सकते हैं।
इनके अलावा भी भारत में अनेक ऐसे जगह हैं जहाँ आप घूम सकते हैं जैसे दक्षिण भारत में कुर्ग और उटी जैसी जगहें हैं घूमने को।
आपका बहुत बहुत धन्यवाद॥
For Deals on Amazon :- https://amzn.to/3cwN92d

























