भारत में बसी यह जगह आपके मन को स्फूर्ति से भर देगी।

Tripoto
Photo of भारत में बसी यह जगह आपके मन को स्फूर्ति से भर देगी। by Deeksha

मैंने कहीं पढ़ा था घुमक्कड़ी सेहत के लिए सबसे अच्छी लत है। और घूमते वक्त मन को शांत रखना भी एक कला है और यदि आपको मेरी ही तरह घुमक्कड़ी नाम का कीड़ा काट चुका है फिर शायद आपको भी एक जगह पर रुकना कुछ खास रास नहीं आता होगा। ऐसे में पहाड़ों पर जा कर शान्ति ज़रूर मिलती है पर मेरी मानिए भारत के दक्षिण में बसा "ऑरोविल" आपके घुमक्कड़ी मन को स्फूर्ति से भर देगा।

क्या करें?

1. साधना फॉरेस्ट

ऑरोविल में यदि आप ज़्यादा समय लेकर आए हैं तो आपको कुछ समय "साधना फॉरेस्ट" में ज़रूर बिताना चाहिए। विश्व के अलग अलग प्रांत के लोगों से सजे इस समुदाय में कोई किसी का मेहमान नहीं है। यहां सब अपना काम खुद ही करते हैं। जंगल में मनुष्य द्वारा संजो कर बनाए इस आशियाने ने पर्यावरण के साथ गहरी दोस्ती कर ली है। यहां समय लेकर आइए और रात का खाना खा कर जाइए। और हां साधना फॉरेस्ट में आने तथा रहने के अपने कुछ नियम हैं उन्हें पढ़ना मत भूलिएगा।

2. मातृमंदिर (Matrimandir)

यदि आप योगा प्रेमी हैं और ध्यान करना पसंद है मातृमंदिर जाना मत भूलिएगा। मातृमंदिर को ऑरोविल की अान बान और शान भी कहा जा सकता है।

श्रेय: विकिपीडिया

Photo of भारत में बसी यह जगह आपके मन को स्फूर्ति से भर देगी। by Deeksha

इसके अलावा विजिटर्स सेंटर, यूथ सेंटर, बोटैनिकल गार्डन, साउंड गार्डन भी घूमने के लिए अच्छे पर्यटक स्थल हैं।

क्या खाएं?

यदि आप ऑरोविल में हैं तो खाने की आपको कुछ ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। यहां आपको बहुत से बेहद लज़ीज़ विकल्प मिल जाएगा। ऑरोविल का मुख्य इलाका जो कि "कुलियापलम" के नाम से मशहूर है, आपको खाने की तालाश में ज़्यादा भटकने नहीं देगा। यह जगह तमाम कैफे का घर है।

कुछ फेमस कैफे-

1. ऑरोविल बेकरी

अगर आप ऑरोविल में हैं, यह एक जगह है जहां जाना शायद आप मिस ना करना चाहें। ऑरोविल बेकरी की शुरुआत "ओट्टो" नामक व्यक्ति ने सन् 1981 में करी थी। तबसे लेकर अब तक ये बेकरी, दुनिया में सबसे स्वादिष्ट क्रोंसांत (croissants) बनती है। बेकरी सुबह करीब 6.30 बजे खुल जाती है। अगर आपको सुबह देर तक सोना पसंद है, एक दिन ऑरोविल बेकरी जाने के लिए जल्दी उठना चाहिए।

क्या खाएं: क्रोसांत, पालक डोसा

2. ब्रेड एंड चॉकलेट:

यदि आप हाईवे से आ रहे हैं ऑरोविल बेकरी से कुछ आगे बढ़ने पर आपके बाएं तरफ आएगा ब्रेड एंड चॉकलेट। आप अगर वेगन खाना चाहते हैं इस कैफे में ज़रूर आइए।

क्या खाएं: ऑर्गेनिक आइस क्रीम, पैनकेक

3. मार्क्स कैफे:

दिन का एक समय का खाना यहां ज़रूर खाइए। यह कैफे ऑरोविल में अपनी सधी हुई कॉफी के लिए मशहूर है।

क्या खाएं: कॉफी, इंग्लिश ब्रेकफास्ट

श्रेय: ट्रिप एडवाइजर

Photo of Marc's café Store, Auroville Road, Kuilapalayam, Tamil Nadu, India by Deeksha

अगर आप इन सबसे हटकर ऑथेंटिक साउथ इंडियन खाना खाना चाहते हैं तो कुल्लियापलम की मुख्य सड़क के दोनों ओर आपको कई छोटे छोटे रेस्टोरेंट दिख जाएंगे। यह सब ऑरोविल के लोकल लोग चलाते हैं जिनमें आपको भरपूर स्वाद मिलेगा।

कैसे पहुंचे?

चेन्नई से ऑरोविल आने का सबसे आसान साधन है कोयंबेडू बस अड्डे से पॉन्डिचेरी कि तरफ जाने वाली बस लीजिए। यह बस आपको ऑरोविल जंक्शन पर उतर देगी। वहां से आप ऑटो या टैक्सी लेकर मुख्य ऑरोविल आराम पहुंच सकते हैं । हां आप लिफ्ट भी के सकते हैं।

बस के अंदर का एक दृश्य

Photo of भारत में बसी यह जगह आपके मन को स्फूर्ति से भर देगी। by Deeksha

कहां ठहरें?

ऑरोविल में आपका रहना कंफर्टेबल हो, इसके लिए आप यहां अपनी सुविधा अनुसार रहने का स्थान चुन सकते हैं। अगर आप मेरी ही तरह बजट ट्रैवलर हैं और अपने रहने पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते बैगपैकर हॉस्टल आपके लिए सबसे सही विकल्प होगा। हां अगर आप आरामदायक और सुविधाओं के आदि हैं घबराइए नहीं। ऑरोविल में इसका भी बखूबी इंतजाम हैं। यहां होटल से लेकर आलीशान रिजॉर्ट सब उपलब्ध है।

वुडपैकर हॉस्टल, कुलियापलाम

Photo of भारत में बसी यह जगह आपके मन को स्फूर्ति से भर देगी। by Deeksha

कैसे घूमें?

ऑरोविल में घूमने के लिए सबसे अच्छा वाहन है स्कूटर या स्कूटी। करीब 150-250 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से आपको किराए पर स्कूटर आसानी से मिल जाएगा। आप ऑटो या टैक्सी से भी घूम सकते हैं। पर यहां पर कुछ जगह ऐसी भी हैं जिन तक जाने का रास्ता जंगल के अंदर से जाता है। इसलिए ऑटो टैक्सी से शायद आपको थोड़ी कठिनाई हो सकती है। आप घूमने के लिए साइकिल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऑरोविल में रात जल्दी हो जाती है। करीब करीब सभी पर्यटक स्थल और कैफे शाम 5 से 6 बजे तक बंद हो जाते हैं। इसलिए घूमने के लिए दिन का भरपूर आनंद लीजिए और शाम का समय दोस्तों के साथ दिन भर के किस्से दोहराइए।

ऑरोविल आइए और अपने घुम्मकड़ी के पिटारे में कुछ अच्छे सुनहरे पल जोड़ लीजिए।

Photo of भारत में बसी यह जगह आपके मन को स्फूर्ति से भर देगी। by Deeksha
Photo of भारत में बसी यह जगह आपके मन को स्फूर्ति से भर देगी। by Deeksha
Photo of भारत में बसी यह जगह आपके मन को स्फूर्ति से भर देगी। by Deeksha
Photo of भारत में बसी यह जगह आपके मन को स्फूर्ति से भर देगी। by Deeksha

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।