ये है दिल्ली के इंटरनेशनल रेस्टारेंट:जो लगाएंगे आपके खाने में ज़ायके का तड़का

Tripoto
26th Feb 2021
Photo of ये है दिल्ली के इंटरनेशनल रेस्टारेंट:जो लगाएंगे आपके खाने में ज़ायके का तड़का by Priya Yadav
Day 1

दिल्ली दिल वालो की यह तो हम सब जानते है,देश की राजधानी दिल्ली की हर बात ही निराली है फिर चाहे वो खाना हो पीना हो घूमना हो या फिर रहना।छोटे से छोटे स्ट्रीट फूड से लेकर बड़े -बड़े रेस्तरां सबकी अपनी -अपनी खासियत है,जो उन्हें औरों से अलग बनाती है।पर क्या आपको जानते है की आप यहाँ इंटरनेशनल स्वाद के भी मजे ले सकते है ।जी हाँ अब आपको विदेशी खाने के लिए कही बाहर जाने की जरूर नही है राजधानी दिल्ली में ऐसे कई रेस्टारेंट है जहाँ आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपने बजट में इंटरनेशनल ज़ायके का मजा ले पाएंगे।तो आइये जानते है उनके बारे में।

Photo of ये है दिल्ली के इंटरनेशनल रेस्टारेंट:जो लगाएंगे आपके खाने में ज़ायके का तड़का by Priya Yadav

1-ऑलिव बार एंड किचन

ऑलिव बार एंड किचन रेस्तरा दिल्ली के सबसे अच्छे रेस्तरां में से एक है,यहाँ जाते ही आपको इस जगह से प्यार हो जाएगा।यहाँ की दिलकश सजावट, स्वादिष्ट भोजन आपकी पूरी थकान मिटा कर एक खुशनुमा शाम में बदल देगा।यहाँ का स्वादिष्ट भोजन ट्रैंएड शेफ द्वारा ही बनाये गए होते है।यहाँ का स्टाफ भी काफी अच्छा और हेल्पफुल है।यहाँ आप खुले आसमान के नीचे सुकून के साथ अपने दोस्तों या परिवार के साथ अपनी शाम बिता सकते है।

पता:-वन स्टाइल मील, हवेली 6, कालका दास मार्ग, महरौली, नई दिल्ली।

औसत लागत :-3150 दो लोगो के लिए।

मुख्य व्यंजन:-इटालियन,पिज़्ज़ा,भूमध्य,पिज़्ज़ा पनीर,समुन्द्री भोजन।

Photo of ये है दिल्ली के इंटरनेशनल रेस्टारेंट:जो लगाएंगे आपके खाने में ज़ायके का तड़का by Priya Yadav

अपने चीनी और थाई व्यंजनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में मसहूर स्थानों में से एक है।यह रेस्तरां आप और आपके परिवार के साथ दोपहर या रात का भोजन करने के लिए एक आदर्श स्थान में से एक है।इनके विभिन्न प्रकार के व्यंजन सभी को उनकी पसन्द के खाने उचित मूल्य पर उपलब्ध कराती है।चीनी और थाई के लगभग सभी प्रकार के व्यंजन आपको उनकी मेनू में देखने को मिलेंगे।जो की एक योग्य शेफ के द्वारा ही तैयार किये जाते है।यहाँ के आउटलेट को सौंदर्यशास्त्र के साथ-साथ ग्राहक के आराम को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है।तो अगर आप चीनी और थाई खाने के शौकीन है तो आप यहाँ जा सकते है।

पता:- जी 2/43, मिडिल सर्कल, कनॉट प्लेस (सीपी), नई दिल्ली।

औसत लागत:-1050 दो लोगो के लिए।

मुख्य व्यंजन:-चीनी, थाई।

Photo of ये है दिल्ली के इंटरनेशनल रेस्टारेंट:जो लगाएंगे आपके खाने में ज़ायके का तड़का by Priya Yadav

3-हौज ख़ास सोशल

जैसा की इसके नाम से पता चलता है "समाजीकरण"।यह स्थान पार्टी के लिए या जो लोग बाहर घूमने जाते है उनके लिए खास है।यहाँ का सोशल माहौल, खूबसूरत छत,और सुंदर झील का दृश्य लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करता है। खाने के मामले में यहाँ पर आपको सभी प्रकार के भोजन मिलेंगे।अगर आप यहाँ जाए तो यहाँ के मक्खन बिरयानी चिकेन जरूर खाये यह वहाँ की सबसे खास व्यंजनों में से एक है।

पता:- 9 ए और 12, हौज खास विलेज, नई दिल्ली।

औसत लागत:-1700 दो लोगो के लिए।

मुख्य व्यंजन:-अमेरिकन,इटालियन,थाई, लेबनानी,सलाद,समुन्द्री भोजन।

Photo of ये है दिल्ली के इंटरनेशनल रेस्टारेंट:जो लगाएंगे आपके खाने में ज़ायके का तड़का by Priya Yadav

4-. इंडियन एक्सेंट

दिल्ली के सबसे अधिक मनभावन और सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां में से एक - इंडियन एक्सेंट पूरी तरह से कांच से निर्मित है। क्लासिक माहौल और बैठने की व्यवस्था के साथ इसका सुंदर इंटीरियर यहाँ आने वाले को मंत्रमुग्ध कर देता है।यहाँ के स्टाफ की मेहमाननवाजी इस कोशिश में रहती है कि यहाँ आने वाले को यहाँ आ कर निराशा न हो।एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए यह जगह प्रेमी जोड़ियों की हमेशा से पहली पसंद रही है।साथ ही इसे दुनिया भर में सबसे अच्छे रेस्तरां में शामिल किया गया है।चाहे देशी व्यंजन हो या विदेशी ये मेहमानों के सामने ऐसा मेनू प्रस्तुत करते है जो उनकी सभी इच्छाओं को पूरा करता हो।

पता:- द लोधी, लोधी रोड, नई दिल्ली।

औसत लागत:-5000 दो लोगो के लिए।

मुख्य व्यंजन:-आधुनिक भारतीय।

Photo of ये है दिल्ली के इंटरनेशनल रेस्टारेंट:जो लगाएंगे आपके खाने में ज़ायके का तड़का by Priya Yadav

5-फ़र्ज़ी कैफ़े

यह जगह अपने लज़ीज़ स्वाद और खाने की अच्छी गुणवक्ता के लिए बहुत चर्चित है।यहाँ के स्टाफ बहुत ही फ्रेंडली है और उनकी सर्विस भी काफी तेज़ है।बेक्ड एग्स, पनीर मखानवाला और मिस्टी दोई उनके मुख्य व्यंजन है।जिसे एक बार जरूर ट्राई करें।इसके अलावा खाने के साथ साथ आप वहाँ लाइव म्यूजिक के भी मजे ले सकते है।बैठे की अच्छी व्यवस्था के साथ वहाँ आपको वाई-फाई की सुविधा भी मिल जाएगी।एक अच्छी शाम बिताने के लिए ये जगह आपकी लिस्ट में शामिल हो सकती है।

पता:- 7-8, ग्राउंड फ्लोर, साइबर हब, डीएलएफ साइबर सिटी, गुड़गांव।

औसत लागत:-2750 दो लोगो के लिए।

मुख्य व्यंजन:-आधुनिक भारतीय,मैक्सिकन,थाई।

Photo of ये है दिल्ली के इंटरनेशनल रेस्टारेंट:जो लगाएंगे आपके खाने में ज़ायके का तड़का by Priya Yadav

6-जामुन

जामुन आपको उन रेस्तरां की याद दिलाता है जिन्हें आप 80 के दशक से पुरानी बॉलीवुड फिल्मों में देखते हैं। तांबे की मेज और बर्तन, बांस की कुर्सियाँ हमारी भारतीय संस्कृति की दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का काम करते है।यहाँ पर आपको हर प्रकार के भारतीय और विदेशी भोजन मिल जाएंगे।यहाँ भोजन के परोसने का ढंग इतना आकर्षक होता है कि आपकी भूख अपने आप ही बढ़ जाएगी।यहाँ की दीवारों की बैंगनी रंग की सजावट अपने नाम को पूरी तरह परिभाषित करता है।

पता:- 17, लोधी कॉलोनी, लोधी कॉलोनी, नई दिल्ली।

औसत लागत:-3450 दो लोगो के लिए।

मुख्य व्यंजन:-लाइट बाइट्स,भारतीय,कॉफ़ी।

Photo of ये है दिल्ली के इंटरनेशनल रेस्टारेंट:जो लगाएंगे आपके खाने में ज़ायके का तड़का by Priya Yadav

7-बीरानी

अपने अद्वितीय पैन एशियाई खाने के लिए प्रसिद्ध है।अगर आपको एशियाई खाना पसंद है तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है।इसके अलावा आप यहाँ थाई, जैपनीज़, और चीनी व्यंजन की भी कई वैराइटी ट्राई कर सकते है।यहाँ की निंज्जा सजावट देख आपके खाने का मजा दुगना हो जाएगा।

पता:- शॉप 2, मेन मार्केट, आईआईटी मेन गेट, एसडीए, नई दिल्ली के सामने।

औसत लागत:-1400 दो लोगो के लिए।

मुख्य व्यंजन:-उत्तर भारतीय, एशियाई, बिरयानी।

Photo of ये है दिल्ली के इंटरनेशनल रेस्टारेंट:जो लगाएंगे आपके खाने में ज़ायके का तड़का by Priya Yadav

8-पिंड बलूची

अपनी उत्तर भारतीय व्यंजनों के लिए देश भर में विख्यात पिंड बलूची दिल्ली के प्रसिद्ध रेस्तरां में से एक है।यह न केवल आकर्षक और स्वादिष्ट भोजन प्रस्तुत करता है बल्कि अपनी पंजाबी सज्जा और परंपरा के लिए भी जाना जाता है।इस रेस्तरां को एक गांव की शैली के रूप में सुसज्जित किया गया है।इनके मेंनु में 100 से भी ज्यादा उत्तर भारतीय और पंजाबी जायके देखने को मिलता है।यहाँ आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा शाम बिता सकते है।

पता:- 1/3, सिंधिया हाउस, जनपथ, नई दिल्ली।

औसत लागत:-1400 दो लोगो के लिए।

मुख्य व्यंजन:-उत्तर भारतीय, मुगलई,बीरयानी।

Photo of ये है दिल्ली के इंटरनेशनल रेस्टारेंट:जो लगाएंगे आपके खाने में ज़ायके का तड़का by Priya Yadav

तो एक बार जरूर आप इन जगहों पर जाए और यहाँ के जायके का मजा ले।।अपने अनुभव हमारे साथ साझा करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।