हमारा सफर जयपुर से शुरू हुआ हमने जयपुर से सुबह 6:30 बजे के लिए ट्रेन पकड़ी आबूरोड के लिए फिर हम जयपुर से हमारी यात्रा को एंजॉय करते हुए आबूरोड के लिए निकल गए हम लगभग 7:00 के करीब आबूरोड पहुंच गए थे हमारा किराए लगा था एक जने का मिनिमम 250 से 300 के बीच में हम आबूरोड उतर कर सीधे हमारी दीदी के घर चल गए
हम अगले दिन सुबह जल्दी 7:00 बजे आबू रोड से माउंट आबू के लिए निकल गए आबू रोड से माउंट आबू के बीच की दूरी मिनिमम 25 किलोमीटर है हमने आबू रोड से माउंट आबू जाने के लिए एक कार करी थी जिसका 1 दिन का किराया 2500 रुपए था हमने वहां लव पॉइंट देखा जैन मंदिर देखा सतगुरु का पार्क देखा शिव मंदिर देखा और हिल स्टेशन गुरु सीकर पर जाकर हमने पूरे माउंट आबू का व्यू देखा
फिर हमने दिन में भोजन का आनंद लिया एक होटल में जिसके अंदर पर प्लेट 150 रुपए की थी
फिर हम आते समय लव पॉइंट पर रुके जहां पर हमने सूरज को डूबते हुए देखा
फिर हम सब शाम को 8:00 बजे तक हमारी दीदी के घर हापुर रोड के लिए निकल गए






























