
Day 1
हम बात कर कर रहे हैं मेक्सिको के ऐसे गांव की जिसका नाम
टिल्टेपक है | इस गांव को अंधों का गांव कहे तो गलत नहीं है |
क्योंकि यहां इंसानों से लेकर जानवर तक सब अंधे हो जाते हैं |
इस गांव में जोपोटेक जनजाति के लोग रहते हैं | कहते हैं कि यहां जन्म के समय बच्चे बिल्कुल ठीक होते हैं, लेकिन उसके कुछ दिनों के बाद ही उनकी आंखों की रोशनी चली जाती है, यानी वो अंधे हो जाते हैं | लोगों के अंधेपन के पीछे एक खतरनाक और जहरीली मक्खी है। खास किस्म की इस जहरीली मक्खी के काटने से ही लोगों के आंखों की रोशनी चली जाती है। इस गांव में 70 झोपड़िया है , 300 लोग रहते हैं| खास बात यह है कि यहां कि किसी भी घर में खिड़की नहीं है| हालांकि माना जाता है कि यहां के कुछ लोगों की आंखें ठीक हैं |जिसकी वजह से बाकी के लोग यहां रह पाते हैं |




























