![Photo of विश्व का सबसे लंबा कब्रिस्तान by Rohit Gautam](https://static2.tripoto.com/media/filter/nl/img/985385/TripDocument/1645883005_20220226_191310.jpg)
Day 1
हम बात करें विश्व के सात अजूबों में से एक चीन की दीवार की जिसे द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना के नाम से जाना जाता है। जी का निर्माण चीन की रक्षा करने के लिए किया गया था।इस दीवार का निर्माण किसी एक राजा ने नहीं बल्कि चीन के कई राजाओं ने अलग-अलग समय में करवाया है। इसे बनाने की शुरुआत ईसा पूर्व पांचवीं शताब्दी से हुई थी, जो 16वीं शताब्दी तक चली। इस दीवार की एक और खास बात है कि इसे बनवाने की कल्पना चीन के पहले सम्राट किन शी हुआंग ने की थी, लेकिन उसके सैकड़ों साल बाद इसका निर्माण कार्य आरंभ हुआ था। इस दीवार को बनाने में बीस लाख मजदूर लगे। जिनमे से दस लाख मजदूरों ने अपनी जान गवा दी थी।माना जाता है कि उन्हें दीवार के नीचे ही दफना दिया गया था। यही वजह है कि इस दीवार को दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान भी कहा जाता है।