बेहद ही खूबसूरत हैं भारत के ये 5 गाँव, धरती पर होता है स्वर्ग का अनुभव

Tripoto
23rd Nov 2020
Photo of बेहद ही खूबसूरत हैं भारत के ये 5 गाँव, धरती पर होता है स्वर्ग का अनुभव by Smita Yadav
Day 1

स्वर्ग की कल्पना करते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले बर्फ से ढकी पहाडियों, हरे-भरे जंगल और झरनों की तस्वीर सामने आने लगती है। भारत में कई ऐसी जगह हैं जहां की खूबसूरत वादियां देखने के बाद स्वर्ग का अनुभव होता है। आज हम आपको भारत के कुछ खूबसूरत गांवों के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत के ये गांव किसी जन्नत से कम नहीं हैं। इन गांवों की खूबसूरती देखते ही बनती है। इन गांवों में पहाड़ों की हरियाली देखने को मिलती है।

आइए जानते हैं भारत के 5 खूबसूरत गांवों के बारे में जहां स्वर्ग सा अनुभव होता है...

मलाना

Photo of बेहद ही खूबसूरत हैं भारत के ये 5 गाँव, धरती पर होता है स्वर्ग का अनुभव by Smita Yadav

हिमाचल की कुल्लू घाटी के उत्तर में पार्वती घाटी की चंद्रखानी की हरी-भरी वादियों में खूबसूरत मलाना गांव स्थित है। इस गांव की खूबसूरत पहाड़ियों के नजारे देखते ही बनते हैं। मलाना गांव मलाना नदी के किनारे पर बसा है।

मिरिक

Photo of बेहद ही खूबसूरत हैं भारत के ये 5 गाँव, धरती पर होता है स्वर्ग का अनुभव by Smita Yadav

मिरिक दार्जिलिंग के पश्चिम में समुद्र तल से लगभग 4905 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक छोटा सा खूबसूरत गांव है। यहां के प्राकृतिक नजारे मन मोह लेते हैं। यहां पर स्थित मिरिक झील इस गांव की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। आपको बता दें मिरिक झील देवदार के पेड़ों से घिरी है। मिरिक में चाय के बागान, जंगली फूलों की चादर, क्रिप्टोमेरिया के पेड़ आकर्षित करने का काम करते हैं।

खोनोमा

Photo of बेहद ही खूबसूरत हैं भारत के ये 5 गाँव, धरती पर होता है स्वर्ग का अनुभव by Smita Yadav

खोनोमा गांव कोहिमा से 20 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है। यहां की हरी- भरी वादियां आकर्षित करने का काम करती हैं। आपको बता दें खोनोमा को एशिया का सबसे पहला हरा- भरा गांव घोषित किया गया है। इस गांव में 100 से अधिक प्रजातियों के वन्य प्राणी और जीव- जंतु पाए जाते हैं। इसके अलावा यहां पर लगभग 250 पौधों की प्रजातियों के पौधे भी पाए जाते हैं।

मावलिनॉन्ग

Photo of बेहद ही खूबसूरत हैं भारत के ये 5 गाँव, धरती पर होता है स्वर्ग का अनुभव by Smita Yadav

मावलिनॉन्ग शिलॉन्ग से करीब 90 किमी दूरी पर बसा छोटा सा गांव है। इस गांव को एशिया के सबसे साफ गांव का दर्जा भी प्राप्त है। प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर इस गांव की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां पर एशिया का सबसे मशहूर रूट ब्रिज भी है।

स्मित

Photo of बेहद ही खूबसूरत हैं भारत के ये 5 गाँव, धरती पर होता है स्वर्ग का अनुभव by Smita Yadav

स्मित गांव मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 11 किलोमीटर दूर पहाड़ों पर बसा है। यह गांव कुदरत की खूबसूरत चादर ओढ़े हुए नजर आता है। भारत के इस खूबसूरत गांव को प्रदूषण मुक्त गांव का दर्जा भी मिला हुआ है। स्मित गांव की खूबसूरती देखते ही बनती है। स्मित के लोग सब्जी और मसाले की खेती करते हैं।

क्या आपने भारत के इन खूबसूरत गांवो की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।