भारत के 10 बेस्ट ट्रैवल यूटूबर्स! जिन्हें आपको जरूर फाॅलो करना चाहिए

Tripoto
Photo of भारत के 10 बेस्ट ट्रैवल यूटूबर्स! जिन्हें आपको जरूर फाॅलो करना चाहिए by Rishabh Dev

सैर कर दुनिया की गाफिल जिंदगानी फिर कहाँ? दुनिया में कुछ रही तो नौजवानी फिर कहाँ? राहुल सांकृत्यान की ये पंक्तियाँ घुमक्कड़ी के लिए प्रेरित करती है। हर कोई घूमना भी चाहता है लेकिन अलग-अलग वजहों से हर कोई घूम नहीं पाता है और जो घूमते हैं वहीं इस दुनिया के नए-नए रंगों से रूबरू कराते हैं। घुमक्कड़ सिर्फ घूमते ही नहीं हैं, वो हमें अपनी घुमक्कड़ी के अनुभवों के बारे में बताते हैं। वो नई-जगह दिखाते हैं जिससे हमारे घूमने के लिए भी दरवाजे खुल जाते हैं। घुमक्कड़ी करते हुए हमें घर बैठे उस जगह को घुमाने वालों को हम सब ट्रैवल ब्लाॅगर्स के नाम से बुलाते हैं।

ये ट्रैवल ब्लाॅगर अपने कैमरे से पूरी दुनिया दिखाते हैं। कभी वो पहाड़ होते हैं तो कभी कोई ऐसा शहर जिनका हमने नाम तक सुना होता है। राहुल सांकृत्यान ने कहा कि दुनिया में दुख हो या सुख हो ये जहाँ घुमक्कड़ी से सहारा पाती है। आजकल हर कोई ट्रैवल ब्लागर्स हो गया है। सब वीडियो बनाते हैं और यूट्यूब पर डाल देते हैं। अगर आपको घूमना पसंद है, नई-नई जगहों के बारे में जानना है तो आपको इन भतेरे ट्रैवल ब्लाॅगर्स में से कुछ चुनिंदा और बढ़िया ट्रैवल ब्लाॅगर्स को यूट्यूब पर फाॅलो करना चाहिए। अगर आप कन्फ्यूज हैं या आपको पता नहीं है कि किस ट्रैवल यूटबर्स को फाॅलो किया जाए तो उसके बारे में हम आपको बता देते हैं। भारत के 10 बेहतरीन ट्रैवल यूटबर्स जिनको आपको जरूर फाॅलो करना चाहिए।

1- वरुण वागीश

भारत के अच्छे ट्रैवल यूटबर्स में से एक हैं वरुण वागीश। अगर आपको विदेश घूमना पसंद है और वो भी बहुत कम पैसों में तो इन भाईसाहब की वीडियोज देखना शुरू कर दीजिए।

यूट्यूब चैनल पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

इनके इंस्टाग्राम पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

2- आयुष दिनकर

आयुष के यूट्यूब चैनल को देखने के बाद आप बिना फाॅलो किए रह नही पाएंगे। उनकी कश्मीर की अनछुई जगहों की घुमक्कड़ी जहाँ अक्सर लोग नहीं जाते। एक विदेशी कपल को इंडिया से क्यों प्यार हो गया? ऐसी ही बहुत सारी वीडियोज आपको यहाँ मिलेंगी। बेहतरीन कैमरा वर्क और स्टोरी सुनाने की कमाल की कला आयुष को बेहतरीन ट्रैवल यूट्यूबर्स बनाती है।

यूट्यूब चैनल पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

इनके इंस्टाग्राम पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

3- सुदेश कुमार

अगर आपको घुमक्कड़ से प्यार हैं और उन जगहों के लोगों के बारे में भी जानना चाहते हैं तो आपको सुदेश कुमार फाॅलो करना चाहिए। हर जगह को कुछ अलग तरीके से देखते हैं सुदेश कुमार।

यूट्यूब चैनल पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

इनके इंस्टाग्राम पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

4- कीर्तिका गोयल

आप घुमक्कड़ी के लिए कीर्तिका गोयल को फाॅलो कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन डेटिंग, फूड, लाइफस्टाइल जैसी वीडियोज भी आपको कीर्तिका गोयल के चैनल पर मिलेंगी।

यूट्यूब चैनल पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

इनके इंस्टाग्राम पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

5- सरवण कुमार

अगर आपको पहाड़ पसंद हैं तो आपको सरवण कुमार की वीडियोज देखनी चाहिए। सरवण कुमार पहाड़ों की कमाल की वीडियोज दिखाते हैं। आपको पहाड़ पसंद होंगे तो आपको उनसे प्यार हो जाएगा।

यूट्यूब चैनल पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

इनके इंस्टाग्राम पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

6- तान्या खनिजो

भारत से लेकर विदेश के कई जगहों के बारे में तान्या खनिजों ने अपनी वीडियोज में बताया है। माउंट एवरेस्ट बेस कैंप, नागालैंड और कश्मीर के बारे में बेहतरीन वीडियोज आपको देखने को मिलेंगे।

यूट्यूब चैनल पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

इनके इंस्टाग्राम पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

7- निशित शर्मा

निशित शर्मा के यूट्यूब चैनल में भी आपको खूब अच्छे-अच्छे वीडियोज मिलेंगे। जिसमें कैमरे का का कमाल देखा जा सकता है।

यूट्यूब चैनल पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

इनके इंस्टाग्राम पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

8- प्राकृति वार्ष्णेय

प्राकृति वार्ष्णेय एक अच्छी ट्रैवल यूटबर हैं जो कभी पहाड़ी में होती हैं तो कभी किसी शहर में। उनकी वीडियोज देखकर आपका घूमने का मन कर उठेगा। खासकर जब वो अपने दो कुत्तों के साथ गाड़ी में कहीं जाती हैं। कभी हिमाचल में होती हैं तो कभी कश्मीर। आपको इस ट्रैवल ब्लागर को जरूर फाॅलो करना चाहिए।

यूट्यूब चैनल पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

इनके इंस्टाग्राम पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

9- रोहिथ

अगर आपको रोड ट्रि प पर जाना पसंद है वो भी बाइक से। तब क्या-क्या परेशानियां आती हैं? किन-किन जगहों पर जाना चाहिए। वो आपको रोहिथ के वीडियोज देखकर समझ आ जाएगा।

यूट्यूब चैनल पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

इनके इंस्टाग्राम पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

10- दीपांशु सांगवान

ये यूट्यूब चैनल आपको अलग-अलग जगहों और घुमक्कड़ी के अलग-अलग अनुभवों से रूबरू कराता है।

यूट्यूब चैनल पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

इनके इंस्टाग्राम पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

क्या आपने अभी तक कोई यात्रा की है? अपने सफर का अनुभव लिखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।