इस नवमी को करें माता वैष्णो देवी के दर्शन, IRCTC लाया है खास पैकेज, जानें कीमत और बाकी डिटेल्स

Tripoto
6th Oct 2021
Photo of इस नवमी को करें माता वैष्णो देवी के दर्शन, IRCTC लाया है खास पैकेज, जानें कीमत और बाकी डिटेल्स by Smita Yadav
Day 1

पूरे देश में नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है। माता के भक्तों के लिए नवरात्रि सबसे खास त्योहारों में से एक होता है। देश भर के कई मंदिरों में इस दौरान भक्तों की अच्छी, खासी तादाद देखने को मिलती है। लेकिन मां वैष्णो देवी तीर्थ स्थान एक ऐसी जगह है, जहाँ पर माता के भक्त सबसे ज्यादा जाना चाहते हैं। अगर आप भी आने वाली महाअष्टमी, महानवमी या दशहरा की पूजा मां वैष्णो देवी जाकर करना चाहते हैं। तो आपके पास शानदार मौका है। जहाँ आप बेहद किफायती दामों में वैष्णो देवी की यात्रा कर सकेंगे। IRCTC आपके लिए शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। IRCTC ने अपने इस पैकेज को माता वैष्णो देवी विद पटनीटॉप नाम दिया है। तो आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में।

कितने का है यह पैकेज

वैष्णो देवी दर्शन के इस 5 रात और 6 दिनों वाले टूर पैकेज के लिए आपको 10,100 रुपए खर्च करने होंगे।

कहाँ से शुरू होगी यात्रा

वैष्णो देवी टूर की शुरुआत मध्य प्रदेश के डॉ अंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन (महू स्टेशन) से होगी। रात भर ट्रेन में यात्रा करने के बाद अगले दिन यात्री, कटरा पहुंचेंगे। कटरा में रात भर आराम करने के बाद, अगले दिन यात्री माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाएंगे। हालांकि दर्शन के दौरान सारा खर्च यात्रियों को खुद ही वहन करना होगा। दर्शन करके लौटने पर यात्री रात का आराम करेंगे। अगले दिन नाश्ते के बाद यात्री पटनीटॉप के लिए निकलेंगे। पटनीटॉप से वापस यात्री कटरा लौट आएंगे। अगले दिन वापस यात्री कटरा से महू के लिए रवाना हो जाएंगे।

कौन कौन सी सुविधाएं मिलेंगी

इस पैकेज के तहत बुकिंग के समय उपलब्धता के आधार पर यात्रियों को थर्ड एसी या सेकेंड एसी का टिकट कराया जाएगा। इसके अलावा 3 रातों के आराम के लिए डीलक्स होटल की व्यवस्था भी रहेगी। सभी साइटसीन के लिए गाड़ियां मौजूद रहेंगी। 3 दिनों तक नाश्ते और डिनर की व्यवस्था भी की जाएगी।

इस पैकेज में क्या शामिल नहीं होगा

इस पैकेज को लेने से पहले आपका जानना जरूरी है कि IRCTC के इस पैकेज में टिप्स, मिनरल वाटर का खर्च, टेलीफोन शुल्क, लॉन्ड्री और पर्सनल खर्च शामिल नहीं होगा। यात्रियों के स्टिल/वीडियो कैमरे का शुल्क इस पैकेज का हिस्सा नहीं होंगे। टूर के दौरान अगर आप कुछ खरीदते हैं तो इसका खर्च आपको ही उठाना होगा।

इस पैकेज की और अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।