ओडिशा में भी छिपा है एक 'कश्मीर'! क्या आप इस हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं?

Tripoto

आमतौर पर, ओडिशा की यात्रा का मतलब समुद्री तटों या पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर के प्रसिद्ध मंदिरों का दौरा करना होता है। यहाँ तक ​​कि ओडिशा के राष्ट्रीय उद्यान कई वन्यजीव उत्साही लोगों को आकर्षित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओडिशा में एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी है, एक ऐसी जगह जहाँ प्रकृति की शानदार पहाड़ियों, झीलों, झरनों और जंगलों का संगम देखने को मिलता है। दरिंगबाड़ी, 3000 फीट की ऊँचाई पर स्थित ओडिशा की एकलौती जगह है जहाँ पर भारी सर्दियों में बर्फबारी भी देखने को मिलती है।

दरिंगबाड़ी

Photo of ओडिशा में भी छिपा है एक 'कश्मीर'! क्या आप इस हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं? 1/7 by Bhawna Sati
श्रेय: अमृता

दरिंगबाड़ी ओडिशा के कंधमाल जिले में देवदार के जंगलों और बादलों से घिरी हरी घाटियों के बीच बसा है। ऐसा कहा जाता है कि यह जगह सबसे पहले डेरिंग नाम के एक ब्रिटिश अधिकारी की नज़रों में आई थी। उसी अधिकारी के नाम से इस जगह का नाम डेरिंगबाड़ी पड़ा जो बदलते बदलते आज दरिगंबाड़ी हो गया है कहा जाता है कि अंग्रेजों के जमाने में दरिंगबाड़ी का इस्तेमाल अंग्रेजों के लिए ग्रीष्मकालीन स्थल के रूप में किया जाता था।

चीड़ के पेड़ और कॉफी के बागान

Photo of ओडिशा में भी छिपा है एक 'कश्मीर'! क्या आप इस हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं? 2/7 by Bhawna Sati
श्रेय: अमृता

दरिंगबाड़ी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है।ओडिशा की हरियाली इस जगह को प्रकृति का स्वर्ग बनाती है और क्योंकि ज़्यादा लोगों को इसके बारे में नहीं पता, तो यहाँ भीड़-भाड़ भी नहीं है।आपको चारों ओर घने देवदार के जंगल दिखाई देंगे जो धुंध की चादर से ढके रहते हैं। यह स्थान पहाड़ियों से घिरा हुआ है और आप हिल व्यूपॉइंट से आस पास के मनोरम दृश्य देख सकते हैं। दरिंगबाड़ी के रास्ते से लेकर मंज़िल तक पहुँचने तक आपको कॉफी और मसालों के बागान नज़र आते हैं। कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इस जगह को "ओडिशा का कश्मीर" भी कहा जाता है।

दरिंगबाड़ी में घूमने की जगहें

वॉटरफॉल का मज़ा लें

Photo of ओडिशा में भी छिपा है एक 'कश्मीर'! क्या आप इस हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं? 3/7 by Bhawna Sati
श्रेय: अमृता

दरिंगबाड़ी में और उसके आसपास बहुत सारे आकर्षण हैं। आप किसी भी जगह पर घूमने जाएँ लेकिन मदुबंडा और बादंगिया झरने की यात्रा करना ना भूलें। मोतियों सा झरता पानी चट्टानों से टकराता हुआ एक बेहद खूबसूरत नज़ारा है। ये जगह विभिन्न प्रकार के पेड़ों और फूलों के पौधों से भरी हुई है। कुछ समय के लिए वहाँ रहें और आप निश्चित रूप से प्रकृति के साथ एक कनेक्शन महसूस करेंगे।

आप दरिंगबाड़ी से लगभग 2 घंटे की ड्राइव पर फूलबनी में स्थित पुटुडी झरना भी जा सकते हैं।

लवर्स पॉइंट

लवर्स पॉइंट सिर्फ एक जगह नहीं है जहाँ युवा प्रेमी लोगों की नज़रों से बचने के लिए आते हैं। हमने वास्तव में महसूस किया कि यह स्थान इंसान और प्रकृति के बीच की प्रेम कहानी के बारे में है। इस जगह पर आते ही शांति आपको घेर लेती है। चट्टानी इलाके में एक छोटी सी धारा चलती है और आसपास की हरी-भरी हरियाली उस जगह को बस जादुई बना देती है। आपको इस जगह से प्यार हो जाएगा।

पहाड़ी का नज़ारा

Photo of ओडिशा में भी छिपा है एक 'कश्मीर'! क्या आप इस हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं? 5/7 by Bhawna Sati
श्रेय: अमृता

यह वह स्थान है जहाँ आपको दरिंगबाड़ी से सूर्योदय और सूर्यास्त देखना है। पहाड़ी की चोटी से, आपको आसपास की पहाड़ियों और घाटियों का एक पूरा दृश्य मिलेगा। बस यहाँ वक्त गुज़ारिए और इस जगह की खूबसूरती में खो जाइए।

बेलघर अभयारण्य

Photo of ओडिशा में भी छिपा है एक 'कश्मीर'! क्या आप इस हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं? 6/7 by Bhawna Sati
श्रेय: अमृता

अगर आप जंगलों से प्यार करते हैं तो आपको इस जगह पर ज़रूर जाना चाहिए। सुरम्य पहाड़ों और अनूठे नज़ारों से भरा, यह स्थान कुटिया कोंधा प्रजाती के लोगों की मातृभूमि माना जाता है, जिसका वंश की उल्लेख आदि काल से होता आ रहा है। अगरआप भाग्यशाली हैं, तो आप यहाँ कुछ जंगली जानवरों और हाथियों को भी देख सकते हैं।

इन जगहों के अलावा, आप कॉफी बागान, स्पाइस गार्डन, डोलुरी नदी और रुशिकुलिया नदी भी जा सकते हैं। दरिंगबाड़ी में प्रकृति प्रचुर मात्रा में है। इसलिए जब आप वहाँ होते हैं, तो सब कुछ भूल जाते हैं और असमान की खुली,साफ हवा में सांस लेते हुए शुद्ध प्रकृति का आनंद लेते हैं।

कैसे पहुँचें दरिंगबाड़ी

निकटतम हवाई अड्डा भुवनेश्वर है। भुवनेश्वर और दरिंगबाड़ी के बीच की दूरी 250 कि.मी. है। भुवनेश्वर से, दरिंगबाड़ी पहुँचने के लिए कैब लेना आसान है।

निकटतम रेलवे स्टेशन बेरहामपुर है। बेरहामपुर से दरिंगबाड़ी के बीच की दूरी लगभग 120 कि.मी. है। दरिंगबाड़ी पहुँचने के लिए बरहामपुर से एक टैक्सी किराए पर लें। बेरहामपुर से दरिंगबाड़ी तक कुछ सार्वजनिक बस सेवाएँ भी हैं।

Photo of ओडिशा में भी छिपा है एक 'कश्मीर'! क्या आप इस हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं? 7/7 by Bhawna Sati
श्रेय: अमृता

यात्रा करने का सबसे अच्छा समय

आप वर्ष के किसी भी समय दरिंगबाड़ी की यात्रा कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में मौसम अच्छा रहता है, जबकि सर्दियों के दौरान मौसम काफी ठंडा हो जाता है।

क्या आप भी ऐसे छुपे खज़ानों के बारे में जानते हैं? तो यहाँ क्लिक करें और अपना अनुभव Tripoto समुदाय के साथ बाँटें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।