धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 

Tripoto
13th Oct 2019

क्या आपको पता है कि मध्य प्रदेश में भी अपना एक अजंता – एलोरा है? जो कि थोडा कम पहचाना गया है। इतिहास, संस्कृति और मालवा की समृद्ध विरासत की इस समय यात्रा में हम आपको ले चलते है ऐसे ही एक स्थान पर जो कि कई शताब्दियों को गुजरते देखने का साक्षी है।

हिन्दुस्थान के दिल – मध्य प्रदेश का एक जिला है – मंदसौर। यूं तो मंदसौर जिला पशुपतिनाथ मंदिर, शिवना नदी, चम्बल नदी और गाँधी सागर डैम के लिए विश्व प्रसिद्ध है लेकिन इस बार हम आपको दर्शन करवाएंगे एक ऐसी जगह के जो अपेक्षाकृत कम पहचानी गई है। धर्म, अध्यात्म, संस्कृति, आर्किटेक्चर और सिविल इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है – धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं।

Day 1
धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता

धर्मराजेश्वर मंदिर और धमनार गुफाएं मंदसौर से 78 किलोमीटर एवं शामगढ़ तहसील से 22 किलोमीटर दूर स्थित चंद्वासा गाँव में है। यहाँ पहुँचने के लिए शामगढ़ तक बस और ट्रेन दोनों सुविधा उपलब्ध है। शामगढ़ से आगे बस या टैक्सी से पहुँचा जा सकता है। यह मंदिर और गुफाएं चंद्वासा गाँव के पास 3 किलोमीटर जंगल में है।

धर्मराजेश्वर मंदिर का शिला लेख

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

धर्मराजेश्वर मंदिर

धर्मराजेश्वर मंदिर और धमनार गुफाओं को मध्य प्रदेश के एलोरा – अजंता भी बुलाते है क्योंकि धर्मराजेश्वर मंदिर भी एलोरा के कैलाश मंदिर की वास्तु शैली में बनाया गया है। इसी तरह धमनार की करीब 50 गुफाएँ भी अजंता की बोद्ध गुफाओं की शैली में पहाड़ो को काट कर बनाई गई है। प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर यहां मेले का आयोजन किया जाता है।

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

मंदिर में प्रवेश के लिए एक 250 फीट लम्बा मार्ग पहाड़ी को काटकर बनाया गया है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा बताये गए विवरण के अनुसार धर्मनाथ / धर्मराजेश्वर मंदिर एलोरा के कैलाशनाथ मंदिर के समान ही पथरीले पहाड़ को ऊपर से नीचे की और खोद कर बनाया गया। धर्मनाथ या धर्मराजेश्वर मंदिर के नाम से प्रसिद्ध यह शैलोत्कीर्ण मंदिर लगभग 8 – 9 वीं शताब्दी में प्रतिहार राजवंश के काल में बनाया गया था। यहाँ प्रवेश द्वार के पास रखी एक प्रतिमा की पाद पीठ 8-9 वीं शताब्दी की ब्राह्मी लिपि में एक अभिलेख उत्कीर्ण है और मंदिर तथा प्रतिमाओं की शैलीगत विशेषताएं भी इसी निर्माण काल को दर्शाती है। इसमें गर्भगृह, सभामंडप तथा अर्धमंडप है। मूल रूप से यह मंदिर भगवन विष्णु को समर्पित था जिनकी प्रतिमा भी गर्भगृह में स्थित है। बाद में इसे शैव मंदिर में परिवर्तित किया गया।

मुख्य गर्भ गृह में ऊपर आले में भगवान विष्णु की मूर्ति और नीचे शिवलिंग स्थापित है.

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar
Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

मुख्य प्रवेश द्वार

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

यहाँ एक मुख्य मंदिर एवं उसके चारो ओर सात लघु मंदिर है। मंदिर में प्रवेश के लिए एक 250 फीट लम्बा मार्ग पहाड़ी को काटकर बनाया गया है। जिससे होकर गुजरना भी बहुत अच्छा अहसास देता है। मुख्य मंदिर के अन्दर एक गर्भगृह, अन्तराल और स्तंभों से बना हुआ मंडप है। मुख्य मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग तथा उसके आले में चतुर्भुजी भगवान विष्णु की मूर्ति है। दुसरे छोटे मंदिरों में वराह, दशावतार, शेषशायी विष्णु तथा पंचमहादेवी आदि की मूर्तियाँ है।

धर्म राजेश्वर का मुख्य मंदिर जिसमे भगवान विष्णु की मूर्ति और शिवलिंग है .

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

पंच महादेवी की मूर्ति

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar
Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

शेषशायीं विष्णु प्रतिमा

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar
Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

दशावतार मूर्तियाँ

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

धर्मनाथ / धर्मराजेश्वर एवं कैलाशनाथ मंदिर में शैलोत्कीर्ण समानता यह है कि दोनों को समान ही पथरीले पहाड़ को ऊपर से नीचे की ओर खोद कर बनाया गया है। धर्मराजेश्वर मंदिर में भी कैलाश मंदिर की ही तरह एक मुख्य मंदिर और सात लघु मंदिर है। धर्मराजेश्वर उत्तर भारतीय नागर शैली में जबकि कैलाश मंदिर दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली में निर्मित किया गया है। लेटराइट पत्थर की इस पहाड़ी के 104 बाय 67 फीट के क्षेत्र को करीब 30 फीट गहरे तक इस प्रकार खोद कर तराशा गया कि उसने योजनानुसार धर्मराजेश्वर मंदिर समूह का आकर ग्रहण कर लिया। मंदिर प्रांगण के अन्दर ही पीने के पानी के लिए एक छोटा कुआँ भी खोदा हुआ है। इस कुएं का पानी मीठा और ठंडा रहता है। हमने भी इस कुएं का पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई। मुख्य द्वार पर भैरव तथा भवानी की प्रतिमाएँ हैं।

मुख्य द्वार पर भैरव

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

मुख्य द्वार पर भवानी प्रतिमा

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

मंदिर प्रांगण के अन्दर ही पीने के पानी के लिए एक छोटा कुआँ भी खोदा हुआ है।

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

मंदिर के साइड से पहली मंजिल पर पत्थरो को खोदकर भिक्षुओं के ध्यान के लिए गुफाएँ भी बनाई गई है। यह मंदिर और धमनार की गुफाएँ बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा प्रतीत होते है क्योंकि धमनार की गुफाएँ पूरी तरह बोद्ध दर्शन के अनुसार बनी हुई है। पहली मंजिल पर जाने के लिए दायीं और बायीं तरफ सीढियां बनी हुई है।

लघु मंदिर के पीछे गलियारे में

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

पहली मंजिल पर जाने वाली सीढियां

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

धर्मराजेश्वर मंदिर

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

पहली मंजिल की ऊंचाई से धर्मराजेश्वर मंदिर

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

पहली मंजिल की ऊंचाई पर बनी गुफा

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

धर्मराजेश्वर मंदिर

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

दायें तरफ की सीढियां

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

धर्मराजेश्वर मंदिर और धमनार की गुफाओं की पूरी श्रृंखला एक पहाड़ी पर बनी हुई है। इसके पास ही पहाड़ी की शुरुवात में ही उत्तर दिशा में एक बड़ा प्राकृतिक तालाब भी है जो उस काल में पानी की आपूर्ति का मुख्य साधन रहा होगा। वर्तमान में भी उसका बैकवाटर पहाड़ी के 2 किलोमीटर नीचे तक फैला हुआ रहता है। बारिश में घना जंगल और बैकवाटर बड़ा ही मनोहारी दृश्य होता है। पानी के तालाब के किनारे पहाड़ी की शुरुवात में ही एक और गुफा समूह है जो की अधुरा रहा गया लगता है। इसमें से एक गुफा में ब्राह्मण देवी देवताओं की प्रतिमाएं उत्कीर्ण की गई है। ये प्रतिमाएं संभवतः 8-9 शताब्दी के प्रतिहार काल की है। इन गुफाओं को माता का स्थान या ब्राह्मण गुफाएँ भी कहा जाता है।

कुछ खरगोश और बतखें भी स्थानीय लोगों ने पाली हुई है।

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

कुछ खरगोश और बतखें भी स्थानीय लोगों ने पाली हुई है।

Photo of धर्मराजेश्वर मंदिर एवं धमनार की गुफाएं – मध्य प्रदेश का एलोरा - अजन्ता पार्ट -1 by Kapil Kumar

यहाँ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और पर्यटन विकास निगम दोनों मिलकर विकास कार्य कर रहे है। पर्यटन विकास निगम ने यहाँ पर शेल्टर, बगीचा और जन सुविधाएँ उपलब्ध करवाई गई है। कुछ खरगोश और बतखें भी स्थानीय लोगों ने पाली हुई है।

धर्मराजेश्वर मंदिर तक पार्ट -1 की यात्रा यहाँ तक पूरी होती है. पार्ट -2 में धमनार की गुफाएँ देखेंगे. उसके लिए बने रहे हमारे साथ और अगली पोस्ट पढ़े.

- कपिल कुमार