अब अयोध्या में भी पर्यटक ले सकेंगे क्रूज सेवा का आनंद

Tripoto
14th Sep 2023
Photo of अब अयोध्या में भी पर्यटक ले सकेंगे क्रूज सेवा का आनंद by Priya Yadav


         उत्तर प्रदेश राम नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है जिसके साथ ही पूरी अयोध्या नगरी की तस्वीर ही बदल जायेगी।सरकार ने इसकी कायाकल्प में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है।इसी प्रयास में चार चांद लगाने के लिए सरकार ने सरयू नदी में जटायु क्रूज सेवा शुरू किया है।रामायण थीम पर बना यह क्रूज 8 सितंबर को नयाघाट और गुप्तारघाट के बीच शुरू किया गया है।इस पहल से न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि वहां के स्थानीय लोगों को भी इस सुविधा से काफी लाभ मिलेगा।साथ ही साथ यहां आने वाले पर्यटक यहां की संस्कृति, सभ्यता और इतिहास से भी रूबरू हो सकेंगे।2 घंटे के इस सफर में यात्री 18 किमी की दूरी तय करेंगे।

Photo of अब अयोध्या में भी पर्यटक ले सकेंगे क्रूज सेवा का आनंद by Priya Yadav


क्या खास है जटायु क्रूज में

आपको बता दें की यह एक दो मंजिली पूरी तरह से एसी संचालित क्रूज है।जो तकरीबन 45 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा है।रामायण थीम वाले इस क्रूज को राम ,सीता और लक्ष्मण के चित्रों द्वारा ही सजाया गया है।जिसमे 100 लोगो की बैठने की सुविधाएं है।100 में से 70 सीटें एसी संचालित है और बाकी की 30 सीट क्रूज की छत पर बने हुए है जिसे यात्री खुली हवा में बैठकर अयोध्या नगरी को देख सके।इस क्रूज पर भगवान राम के जीवन से जुड़े तथ्यों को ऑडियो और वीडियो के माध्यम से दिखाया जायेगा।साथ ही क्रूज पर जलपान और गाइड की भी सुविधाएं उपलब्ध है।

क्रूज की कीमत और समय 

सरयू नदी के इस क्रूज को नया घाट और गुप्तार घाट के बीच राउंड ट्रिप के टिकट की कीमत 300 रुपए प्रति व्यक्ति है। जटायु क्रूज की यात्रा को चार राउंड में डिवाइड किया गया है जिसमे पहली यात्रा सुबह 4:30 बजे शुरू होगी और 6:30 बजे खत्म होगी। दूसरी यात्रा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। तीसरी शाम 4 बजे से 6 बजे तक, और आखिरी शाम 6 बजे से 8 बजे तक चलेगी।

Photo of अब अयोध्या में भी पर्यटक ले सकेंगे क्रूज सेवा का आनंद by Priya Yadav

जटायु क्रूज के बाद सरकार  एक और क्रूज को लॉन्च करने जा रही है जिसका नाम पुष्पक विमान है।इस क्रूज की यात्री क्षमता 150 होगी और यह क्रूज भी सरयू नदी में ही उतरी जायेगी ।राम की भूमि अयोध्या की यह दोनो ही क्रूज सेवाए श्री राम के जीवन से जुड़ी हुई है।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Further Reads