Chopta यानी मिनी स्विट्जरलैंड, जहां प्रकृति और आध्यात्मिक के दृश्य देखने को मिलेगा।

Tripoto
18th Apr 2023

Chopta Uttarakhand के गढ़वाल क्षेत्र में रुद्रप्रयाग जिले में स्थित एक छोटा सा शहर है। चोपता ‘भारत में मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन जब आप गूगल मैप पर देखेंगे तो रुद्रप्रयाग जिले में दो Chopta देखने को मिलेंगे।

लेकिन आपको गूगल मैप पर लिखना होगा “चोपता मिनी स्विट्जरलैंड” तभी आप सही Chopta की लोकेशन पे पहुँच पाएंगे। चोपता हजारों  की ऊँचाई पर स्थित, एक बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है। चोपता में आपको दुनिया का सबसे ऊँचा शिव मंदिर देखने को मिलेगा यह मंदिर तुंगनाथ के नाम से बहुत प्रसिद्ध है।

इतना ही नहीं चोपता ट्रैकिंग, हाइकिंग, माउंटेन साइकिल, इन सभी एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। चोपता सबसे ज्यादा तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रेक के लिए प्रसिद्ध है, इस ट्रेक के दौरान आप पंचचुली, नंदा देवी, केदारनाथ और त्रिशूल की राजसी चोटियों को देख सकते हैं।

Chopta निश्चित रूप से उन लोगों के लिए भी एक शानदार स्थान है जो कम आबादी वाले स्थान पसंद करते हैं। आप चोपता किसी भी महीने में जाएं आपको चोपता में हर महीने में एक अलग ही और बहुत शानदार अनुभव होगा।

अगर आप यहां बर्फ देखना चाहते हैं तो आप नवंबर दिसंबर जनवरी या फरवरी के बीच में चोपता जा सकते हो। लेकिन अगर आप मार्च से अप्रैल के बीच में जाते हैं तो चोपता की खूबसूरती कही गुना बढ़ जाती है। इस समय वादियां और भी हरी-भरी और बहुत सुंदर हो जाती है।

Photo of Chopta यानी मिनी स्विट्जरलैंड, जहां प्रकृति और आध्यात्मिक के दृश्य देखने को मिलेगा। by zeem babu

चोपता
Chopta Uttarakhand के मिनी स्विट्ज़रलैंड के लिए प्रसिद्ध है।
चोपता दुनिया में सबसे ऊंचे शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
Chopta तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रेक के लिए प्रसिद्ध है।
चोपता अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।
Chopta एडवेंचर्स के लिए प्रसिद्ध है।
चोपता स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध।
Chopta बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है।
चोपता बर्फबारी के लिए के लिए प्रसिद्ध है।
Chopta वन्यजीव अभयारण्य के लिए प्रसिद्ध है।

Photo of Chopta यानी मिनी स्विट्जरलैंड, जहां प्रकृति और आध्यात्मिक के दृश्य देखने को मिलेगा। by zeem babu
Photo of Chopta यानी मिनी स्विट्जरलैंड, जहां प्रकृति और आध्यात्मिक के दृश्य देखने को मिलेगा। by zeem babu

चोपता जाने का सबसे अच्छा समय कौनसा है 

Chopta जाने का सबसे सही समय है मार्च से मई का समय इस समय यहां का मौसम बहुत ही खूबसूरत और साफ़ रहता है इस मौसम में आपको यहां बहुत सारी हरियाली भी देखने को मिलती है इस मौसम में आप मिनी स्विट्जरलैंड का पूरा आनंद उठा सकते हैं।

चोपता के तापमान के बारे में जानकारी

चोपता का तापमान 12 महीने ही बहुत ज्यादा ठंडा रहता है, आपको यहां पर कभी भी गर्मी का एहसास नहीं होगा। चोपता में मार्च से मई के दौरान यहां का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।

और सर्दियों के दौरान यहां का तापमान -10 से -15 डिग्री तक भी चला जाता है। आप चोपता किसी भी मौसम में आए लेकिन अपने साथ गर्म कपडे जरूर रखें।

Photo of Chopta यानी मिनी स्विट्जरलैंड, जहां प्रकृति और आध्यात्मिक के दृश्य देखने को मिलेगा। by zeem babu

चोपता कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग से (By Road)

Chopta Uttarakhand पहुँचने के लिए आपको सबसे पहले हरिद्वार या ऋषिकेश पहुँचना होगा यहां से आपको चोपता मिनी स्विट्जरलैंड के लिए बस मिल जायेगी यह बस उखीमठ होते हुए गोपेश्वर तक जाती है यह बस आपको सीधे मिनी स्विट्जरलैंड तक पहुँचा देगी। गोपेश्वर से चोपता की दूरी केवल 43 किलोमीटर की है।

रेल द्वारा ( By Train )

Chopta के सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में स्थित है हरिद्वार से चोपता की दूरी 229 किलोमीटर है और ऋषिकेश से चोपता की दूरी 209 किलोमीटर की है, यहां पहुँचने के बाद टैक्सी की मदद से चोपता पहुँच सकते हो।

हवाई मार्ग से ( By Air )

चोपता का अपना कोई हवाई अड्डा नहीं है, लेकिन आप हवाई मार्ग से आना चाहते हो तो आप केवल देहरादून आ सकते हो चोपता के सबसे पास हवाई अड्डा देहरादून में है। देहरादून से आप टैक्सी की मदद से चोपता बहुत आसानी से पहुँच सकते हो। देहरादून हवाई अड्डे से चोपता की दूरी 178 किलोमीटर की है।

चोपता में आपको कितने रुपए तक होटल मिलजाएँगे - Chopta Hotel Budget?

चोपता में आपको में आपको 600 से लेके 800 रुपए के बीच होटल मिल जाएगा।

एक खास बात :-

चोपता में बिजली की बहुत समस्या है किसी होटल में जाने से पहले एक बार आप पूछ ले की यहां पर दिन के समय बिजली मिलेगी या नहीं। क्योंकि ज्यादातर होटलों में यहां बिजली शाम के समय आती है। 

यहां बिजली पूरे दिन सोलर पावर से चार्ज की जाती है। उसके बाद आपको शाम को यहां बिजली मिलती है। चोपता में आपको सभी होटल्स और घरो के भार सोलर प्लांट देखने को मिल जाएगा।

Guest house 🏠 in chopta

Photo of Chopta यानी मिनी स्विट्जरलैंड, जहां प्रकृति और आध्यात्मिक के दृश्य देखने को मिलेगा। by zeem babu

आप चोपता में क्या-क्या कर सकते हो - Activities in Chopta?

Chopta में आप तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रेक कर सकते हो।

चोपता में आप कैम्पिंग का मज़ा उठा सकते हो।

Chopta में आप पैराग्लाइडिंग कर सकते हो।

चोपता में आप सर्दियों के समय स्कीइंग का मजा उठा सकते हो।

Chopta में आप वाइल्ड लाइफ सेंचुरी देख सकते हो।

चोपता में आप बर्फ में ट्रेकिंग का मजा उठा सकते हो।

Chopta में आप साइ किलिंग कर सकते हो।

चोपता में आप नेचर फोटोग्राफी कर सकते हो।

More By This Author

Further Reads