कोरोना काल में होटल को मारो गोली, पहियों वाले घर में निकल पड़ो सुरक्षित सैर पर

Tripoto
4th Jul 2021
Photo of कोरोना काल में होटल को मारो गोली, पहियों वाले घर में निकल पड़ो सुरक्षित सैर पर by Smita Yadav
Day 1

कोरोना काल में आजकल लोग चाह के भी कही घूमने का प्लान नहीं बना पा रहें हैं। क्योंकि घूमने के साथ ही खुद की भी सुरक्षा ज़रूरी हो गई हैं। कई पर्यटक तो आजकल ये सोच के भी घूमने नही जा पा रहें हैं कि होटल में रुकना सुरक्षित भी है या नहीं। कोरोना ने लोगो के मन में थोड़ी भ्रम डाल दिया हैं और सच कहूं तो लोगों का ऐसा सोचना भी सही ही हैं। इन सब बातों को देखते हुए आज मैं आप सभी को अपनी यात्राओं को एन्जॉय करने का एक बेहतरीन तरीका बता रहीं हूं। जो आजकल काफी ट्रेंड में होने के साथ ही साथ आपके लिए सेफ भी हैं। जिसके द्वारा आपको अपने यात्राओं का आनंद भी बेहतरीन मिलेगा। जैसा कि आपको बता दूं कि आजकल कारवां यात्रा बहुत ट्रेंड में है, जी हाँ, कारवां यात्रा। वैसे तो हम इसे अक्सर ज्यादातर विदेशों में ही देखते थे, लेकिन अब ये ट्रेंड भारत में भी धीरे-धीरे पॉपुलर होता जा रहा है। मैंने भी मूवी में इसे देखा था अगर आप सभी ने शाहरुख खान की स्वदेश मूवी देखी होगी तो शायद आपको भी पता होगा। कारवां से ट्रैवल करने का एक बड़ा फायदा ये है कि इसमें बैठकर आपको कभी ऐसा फील नहीं होगा कि आप घर से बाहर आए हुए हैं। क्योंकि इसमें आपको सभी घर जैसी ही सुविधाएं मिलेंगी। इस प्रकार कारवां में घर जैसा ही वातावरण मिलता है, इसमें आपकी पूरी फैमिली मस्ती करते हुए आराम से ट्रैवल कर सकती है। और ट्रैवल का एक अलग ही आनंद उठा सकती हैं अगर आप भी कुछ अलग तरीके से ट्रैवल करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाली हूं ऐसे बजट फ्रेंडली कारवां, जिनकी मदद से आप भारत के खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। तो चलिए जानतें हैं।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें

वैकेशन ऑन व्हील्स

Photo of कोरोना काल में होटल को मारो गोली, पहियों वाले घर में निकल पड़ो सुरक्षित सैर पर by Smita Yadav

वेकेशन व्हील्स को 2016 में लॉन्च किया गया, वेकेशन व्हील्स किसी एक राज्य में नही बल्कि कई राज्यों में घूमने हुए आपको पूरे देश में घुमाने का दावा करता है। वेकेशन व्हील्स के द्वारा आप उत्तरी, मध्य और पश्चिमी भारत के लगभग 30 चुनिंदा जगहों पर इससे घूम खूब आनंद उठा कर घूम सकते हैं, साथ ही आप अपनी पसंद की जगहों को भी एड कर सकते हैं। वेकेशन व्हील्स को आप मुंबई, नागपुर, पुणे, भोपाल और इंदौर से रेंट पर आसानी से ले सकते हैं। इनके पास दो वैन्स की सुविधा भी उपलब्ध है, छोटी वैन में 4 लोग बैठ सकते हैं जिसका किराया एक रात के लिए 2500 रुपए प्रति व्यक्ति है, तो वही बड़ी वैन में एक रात के लिए 25000 रुपए किराया है, जिसमें 9 लोगों के बैठने की क्षमता होती है। इसमें आपको वाशरूम फैसिलिटी से लेकर एसी की सुविधा मिलती है। साथ ही आपको पूरी यात्रा में ये नही लगेगा की आप ट्रैवल कर रहे हैं आपको यही लगेगा की आप घर में हैं।

कैंपर ट्रेल्स

Photo of कोरोना काल में होटल को मारो गोली, पहियों वाले घर में निकल पड़ो सुरक्षित सैर पर by Smita Yadav
Photo of कोरोना काल में होटल को मारो गोली, पहियों वाले घर में निकल पड़ो सुरक्षित सैर पर by Smita Yadav

कैंपर ट्रेल्स कारवां में 5 लोग आसानी से यात्रा कर सकते हैं। इसमें आपको किचन की वो सारी सुविधाएं दी गई हैं, जहाँ आप समय से पूरे आनंद के साथ खाना तैयार कर सकते हैं। जैसे की आप अपने घर के किचन में करते हैं। इसमें आपको एक छोटा फ्रिज, टीवी और काफी कुछ सुविधाएं और भी मौजूद कराई गई हैं। साथ ही, खुशी की बात एक ये भी है कि इसमें एक टॉयलेट भी मौजूद है। जिससे आपको कही और रुकने की दिक्कत भी नही होगी। इस कारवां सर्विस को 2018 में चंद्रकांत रामोजी द्वारा शुरू किया गया था। इस कारवां को अगर आप वीकडे पर 5 लोगों के लिए लेते हैं, तो प्रति दिन का किराया 8000 रुपए है, वही वीकेंड पर 5 लोगों के लिए किराया इसमें 10000 रुपए प्रतिदिन है। परिवार या मित्रों के साथ यात्रा के लिए यह काफी बेहतर हैं और ट्रेडिंग भी।

ट्रिपी व्हील्स, बैंगलुरु

Photo of कोरोना काल में होटल को मारो गोली, पहियों वाले घर में निकल पड़ो सुरक्षित सैर पर by Smita Yadav

ट्रिपी व्हील्स आपके लिए काफी पॉकेट फ्रेंडली कारवां है, जिसे आप बेंगलुरु से रेंट पर ले सकते हैं। इसका बजट भी ज्यादा नहीं हैं। इस कारवां में आपको किचन से लेकर घर का सभी आवश्यक सामान मिल जाएगा। ट्रिपी व्हील्स का एक रात का किराया मात्र 3000 रुपए है। आपको बता दूं, इस कारवां में आपको बाथरूम की सुविधा नहीं मिलेगी, फ्रेश होने के लिए आपको होटल लेना पड़ेगा। अगर आप इस कारवां का ऑप्शन चुनते हैं, तो आप कुंडापुरा, हम्पी, हिरेकोले झील, दुबारे वन शिविर, बीआर हिल्स, ताला कावेरी, सकरेबयालु, भद्रा अभयारण्य, दांडेली और याना जैसे स्थानों पर घूम सकते हैं। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि आने वाले समय में इसकी लोकप्रियता बढ़ने पर आप इस कारवां को गोवा और आंध्र प्रदेश के खूबसूरत जगहों पर भी ले जा पाएंगे। दोस्तों के साथ घूमने के लिए ये बेहद किफायती कारवां मानी जाएगी।

कैंपरवैन कैंप्स, बेंगलुरु

Photo of कोरोना काल में होटल को मारो गोली, पहियों वाले घर में निकल पड़ो सुरक्षित सैर पर by Smita Yadav

कैंपरवैन कारवां कर्नाटक टूरिज्म की ओर से ट्रैवलर को ऑफर किया जाता है, जो कि भारत का पहला ऐसा कारवां है, जिसमें आपको सभी जरूरी चीजों की फैसलिटी दी जाती है। आप इस कारवां से बीचेस, ऐतिहासिक जगह, अभ्यारण और जहाँ चाहें आप वहाँ इसे ले जा सकते हैं। ये आपके लिए काफी अच्छी बात हैं कि आप इस वैन को अपनी उन पसंदीदा जगहों पर भी ले कर जा सकते हैं। जहाँ शायद निर्मल वैन नही जा पातीं हैं। आप कैंपरवैन कैंप्स से बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान, गोकर्ण समुद्र तट, काबिनी वन, हम्पी और भीमेश्वरी आदि जैसी खूबसूरत जगह घूम सकते हैं। अगर अब मैं इस वैन की कीमत की बात करूं, तो ये दो लोगों के लिए 25000 से 74000 तक का किराया वसूल करते हैं और ये किराया भी आपके घूमने की जगह पर निर्भर करता है। इस वैन में आपको किचन, फ्रिज, माइक्रोवेव, टीवी और एक म्यूजिक सिस्टम भी दिया जाता है। ये वैन 8 लोगों को एक साथ घुमा सकती है। फैमली ट्रिप के लिए ये वैन काफी शानदार सफर तय कर, आपकी यात्राओं को एन्जॉय कराने में काफी सक्षम हैं।

ग्रीन डॉट एक्सपीडिशन

Photo of कोरोना काल में होटल को मारो गोली, पहियों वाले घर में निकल पड़ो सुरक्षित सैर पर by Smita Yadav
Photo of कोरोना काल में होटल को मारो गोली, पहियों वाले घर में निकल पड़ो सुरक्षित सैर पर by Smita Yadav

अगर आप ट्रैवलिंग के शौकीन हैं। और आपको घूमना बेहद पसंद है साथ ही आप ऑफ़बीट लोकेशन के ट्रैवल का आनंद उठाना चाहते हैं, तो आपके लिए ये कारवां एकदम बेस्ट है। आप इस कारवां को कैम्पिंग साइट, बीचेस या रेगिस्तान या नदी के किनारे ले जा सकते हैं। और अपना ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं। ग्रीन डॉट एक्सपीडिशन कारवां की किराया एक रात प्रति व्यक्ति 7000 रुपए से 10000 रुपए तक है। इसमें आपको खाने से लेकर सारी सुविधाएं दी जाएंगी साथ ही इसमें वो सारे जरूरी सामान हैं, जो कैम्पिंग के लिए जरूरी होते हैं। इस तरह आपको अगर कैंपिंग के लिए जाना हो तो आपको अलग से कोई सामान नही लेकर जाना पड़ेगा। इस वैन में आपको कैंपिंग के लिए जरूरत मंद सारी चीजे मिल जायेंगी।

तो इन बेहतरीन वैन की सुविधाओं का आनंद लेते हुए, बिना देर किए निकल पड़िए अपनी पसंदीदा जगहों की यात्राओं की ओर। जहाँ आपकी यात्राएं यादगार बना जायेंगी।

क्या अपने भी ऐसे ही सुविधाओं से लैस इंडिया की इन बेहतरीन वैन में से किसी वैन की सुविधाओं का आनंद लेते हुए यात्रा की हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

More By This Author

Further Reads