जानिए भारत की 5 मशहूर चटोरी गलियों के बारे में जहाँ से गुजरते ही आ जाएगा आपके मुँह में भी पानी!

Tripoto
18th Apr 2021
Photo of जानिए भारत की 5 मशहूर चटोरी गलियों के बारे में जहाँ से गुजरते ही आ जाएगा आपके मुँह में भी पानी! by Smita Yadav
Day 1

हमारे देश के लिए ये अक्सर कहा जाता है विभिन्नताओं वाले इस देश में पानी और वानी के अलावा जगह- जगह के पकवानों में भी एक से बढ़कर एक वैराइटी देखने को मिलती है। एक सर्वे के अनुसार अन्य देशों के मुकाबले इंडियंस, खाने के मामले में काफी ज्यादा शौकीन होते हैं। खान-पान के शौकीन लोगों को स्ट्रीट फूड खाने का बहुत शौक होता है। और इसी शौक को देखते हुए आज यहाँ हम कुछ ऐसी चुनिंदा जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ की चटोरी गलियां अपने बेहतरीन जायकों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। और जहाँ से गुजरते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। यहाँ आपको पकवानों में एक से बढ़कर एक वैराइटी देखने को मिलेगी, जिससे आप बार-बार यहाँ आना चाहोगे। दिल्ली हो या हो मुंबई, वहाँ की कुछ खास गलियों में खाने की खुशबू से ही मुंह में पानी आ जाता है। तो चलिए जानते हैं पूरी दुनिया में बेहतरीन जायके के लिए मशहूर इन जगहों के बारे में।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़े

बनारस की कचौड़ी वाली गली, उत्तर प्रदेश

Photo of जानिए भारत की 5 मशहूर चटोरी गलियों के बारे में जहाँ से गुजरते ही आ जाएगा आपके मुँह में भी पानी! by Smita Yadav
Photo of जानिए भारत की 5 मशहूर चटोरी गलियों के बारे में जहाँ से गुजरते ही आ जाएगा आपके मुँह में भी पानी! by Smita Yadav
Photo of जानिए भारत की 5 मशहूर चटोरी गलियों के बारे में जहाँ से गुजरते ही आ जाएगा आपके मुँह में भी पानी! by Smita Yadav

पकवान का नाम आते ही सबसे पहले जिस शहर का नाम आता है वो काशी। घाट से लेकर पान तक यहाँ की हर बात निराली है। कहते हैं एक बार जिसने बनारस का स्वाद चख लिया मरते दम तक वो शख्स भूल नहीं पाता। अगर आप बनारस आये और यहाँ की कचौड़ी गली की सैर नहीं की तो क्या किया। यहाँ की जैसी कचौड़ी, जलेबी और लस्सी कहीं और मिल ही नहीं सकती। पहले यह इलाका कूचा अजायब के नाम से जाना जाता था, जहाँ अजीबोगरीब चीजें मिला करती थीं। लेकिन बाद में यहाँ खाने-पीने की दुकानें लगने लगीं, और आज यह एक मशहूर कचौड़ी गली के नाम से मशहूर है। उत्तर प्रदेश बनारस की कचौड़ी वाली गली की हर बात निराली है। यहाँ के खाने का स्वाद आप मरते दम तक नहीं भूल पाएंगे। इसलिए अपनी यात्राओं के दौरान आप को यहाँ एक बार ज़रूर आना चाहिए।

कैसे पहुंचें - ये जगह बनारस रेलवे स्टेशन से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

चांदनी चौक की परांठे वाली गली, दिल्ली

Photo of जानिए भारत की 5 मशहूर चटोरी गलियों के बारे में जहाँ से गुजरते ही आ जाएगा आपके मुँह में भी पानी! by Smita Yadav
Photo of जानिए भारत की 5 मशहूर चटोरी गलियों के बारे में जहाँ से गुजरते ही आ जाएगा आपके मुँह में भी पानी! by Smita Yadav
Photo of जानिए भारत की 5 मशहूर चटोरी गलियों के बारे में जहाँ से गुजरते ही आ जाएगा आपके मुँह में भी पानी! by Smita Yadav

दिल्ली आने वाला लगभग हर शख्स एक बार चांदनी चौक जरूर जाना चाहता है। क्योंकि ये जगह जितनी शॉपिंग के लिए फेमस है उतनी ही परांठे वाली गली के लिए भी। दिल्ली के चांदनी चौक की परांठे वाली गली काफी फेमस है, जहाँ आप परांठों और चाट का स्वाद चख सकते हैं। खाने के शौकीन लोगों की महफिल अक्सर परांठे वाली गली में जमते हुए दिख जाएगी। क्या नेता, क्या अभिनेता हर तरह का इंसान यहाँ के मशहूर परांठों और चाट का स्वाद चखने के लिए यहाँ आता जरूर है। यहाँ लगभग 40 तरह के स्वादिष्ट परांठे हर रोज बनाए जाते हैं और वो भी शुद्ध देसी घी में। साथ ही यहाँ की मशहूर जलेबी भी आपकी भूख बढ़ा सकती हैं।

कैसे पहुंचें - नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ये जगह महज 2 किलोमीटर की दूरी पर है।

मुंबई की खाऊ गली, महाराष्ट्र

Photo of जानिए भारत की 5 मशहूर चटोरी गलियों के बारे में जहाँ से गुजरते ही आ जाएगा आपके मुँह में भी पानी! by Smita Yadav
Photo of जानिए भारत की 5 मशहूर चटोरी गलियों के बारे में जहाँ से गुजरते ही आ जाएगा आपके मुँह में भी पानी! by Smita Yadav
Photo of जानिए भारत की 5 मशहूर चटोरी गलियों के बारे में जहाँ से गुजरते ही आ जाएगा आपके मुँह में भी पानी! by Smita Yadav

यूं तो मुंबई में कई जगहों पर आपको खाऊ गलियां मिल जाएंगी लेकिन उनमें से घाटकोपार की खाऊ गली सबसे मशहूर है। बॉम्बे की पाव- भाजी और वड़ा पाव का असल स्वाद क्या होता है वो आपको यही चखने को मिलेगा। सिर्फ यहीं नहीं यहाँ आपको तरह- तरह के डोसे खाने को मिलेंगे, जो इसे पहले आपने कहीं नहीं खाए होंगे। खासतौर पर यहाँ का चीज बर्स्ट डोसा, देखते ही मुंह में पानी न आ जाए तो कहना। यहाँ की पाव-भाजी और वड़ा पाव को देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा।

कैसे पहुंचें - मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 22 किलोमीटर की दूरी तय कर आप इस जगह पहुंच सकते हैं।

जयपुर की चटोरी गली, राजस्थान

Photo of जानिए भारत की 5 मशहूर चटोरी गलियों के बारे में जहाँ से गुजरते ही आ जाएगा आपके मुँह में भी पानी! by Smita Yadav
Photo of जानिए भारत की 5 मशहूर चटोरी गलियों के बारे में जहाँ से गुजरते ही आ जाएगा आपके मुँह में भी पानी! by Smita Yadav
Photo of जानिए भारत की 5 मशहूर चटोरी गलियों के बारे में जहाँ से गुजरते ही आ जाएगा आपके मुँह में भी पानी! by Smita Yadav

जयपुर देशी और विदेशी पर्यटकों का पसंदीदा शहर बनता जा रहा है। जयपुर में घूमने के लिए हर साल कई टूरिस्ट आते हैं। साल भर यहाँ देशी-विदेशी पर्यटकों का तांता लगा रहता है। ये शहर अपनी खूबसूरती के अलावा अपने अलग तरह के तीखे और चटपटे व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। अगर आप जयपुर घूमने गये हैं तो वहाँ की चटोरी गली जाना बिल्कुल न भूलें। यहाँ के चाट- पकौड़े के चर्चे दूर- दूर तक हैं। आपको यहाँ लगभग हर चीज के साथ कढ़ी का शानदार कॉम्बिनेशन चखने को जरूर मिलेगा। गोलगप्पे, टिक्की, कुल्फी फालूदा यूं तो आपको हर शहर में चखने को मिल जाएंगे लेकिन यहाँ का स्वाद और कहीं ढूंढने से भी नहीं मिलेगा।

कैसे पहुंचें - जयपुर रेलवे स्टेशन से 5 किलोमीटर की दूरी तय कर बापू मार्केट लिंक रोड पहुंच सकते हैं। उसी के ठीक सामने आपको ये चटोरी गली मिल जाएगी।

अहमदाबाद की भुखक्कड़ गली, गुजरात

Photo of जानिए भारत की 5 मशहूर चटोरी गलियों के बारे में जहाँ से गुजरते ही आ जाएगा आपके मुँह में भी पानी! by Smita Yadav
Photo of जानिए भारत की 5 मशहूर चटोरी गलियों के बारे में जहाँ से गुजरते ही आ जाएगा आपके मुँह में भी पानी! by Smita Yadav
Photo of जानिए भारत की 5 मशहूर चटोरी गलियों के बारे में जहाँ से गुजरते ही आ जाएगा आपके मुँह में भी पानी! by Smita Yadav
Photo of जानिए भारत की 5 मशहूर चटोरी गलियों के बारे में जहाँ से गुजरते ही आ जाएगा आपके मुँह में भी पानी! by Smita Yadav

अहमदाबाद सिर्फ खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्‍क‍ि खाने पीने की चीजों के लिए भी चर्चि‍त है। यहाँ आपको देश-और दुनिया का बेहतरीन स्वाद खाने को मिलेगा। यहाँ की खास बात तो यह कि इस भुखक्कड़ गली में खाने की चीजें काफी कम दामों पर मिलती है। यहाँ काफी कम दामों पर इंडियन फूड्स के अलावा चाइनीज, लैबनीज, मेक्सिकन, थाई सब परोसा जाता है। यहाँ का वन स्लाइज पिज्जा, तंदूरी मोमोज, फजीता राइस और कहीं खाने को नहीं मिलेगा। खाने के शौकीन यहाँ शाम को 6 बजे से ही कतार लगाने लगते हैं। यहाँ का स्वाद आपको दूसरी दुनिया की सैर न करा दें तो कहिएगा। तो जब भी अहमदाबाद की यात्रा करें तो यहाँ ज़रूर जाएं।

कैसे पहुंचें - अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से 9 किलोमीटर की दूरी तय कर इस जगह पहुंचा जा सकता है।

क्या आपने भी इन मशहूर गलियों का स्वाद चखा हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ साझा करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।