जानिए देश के वो सदाबहार टूरिस्ट स्पॉट कौन-से हैं, जो आज भी गूगल सर्च पर रहते हैं नंबर वन

Tripoto
16th Jun 2021
Photo of जानिए देश के वो सदाबहार टूरिस्ट स्पॉट कौन-से हैं, जो आज भी गूगल सर्च पर रहते हैं नंबर वन by Smita Yadav
Day 1

भारत देश के कोने-कोने में प्राकृतिक सौंदर्य फैला हुआ है और इसे देखने के लिए दुनिया के हर देश के लोग हर साल यहाँ पधारते हैं। वैसे तो भारत का हर राज्य और जगह अपना इतिहास, सुंदरता और खानपान से समृद्ध है लेकिन यहाँ के कुछ पर्यटन स्थल ऐसे हैं जो हमेशा सदाबहार रहते हैं। ये पर्यटक स्थल सैलानियों को खूब लुभाते हैं और इन्हें घूमने का क्रेज कभी खत्म नहीं होता। इन पर्यटन स्थलों की दीवानगी का पता आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि गूगल सर्च पर ये हमेशा देश के टॉप टेन में जगह बनाने में सफल रहती हैं। तो आज मैं आप सभी को ऐसे ही कुछ सदाबहार जगहों के बारे में बताऊंगी जहाँ जाकर आपके यात्रा का आनंद और भी ज्यादा यादगार बन जाएगा। ये जगहें आज भी गूगल सर्च में देश के टॉप टूरिस्ट स्पॉट में से एक हैं। तो आइए जानते है वो खास जगहें कौन सी हैं।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें

वादियों की ठंडक का एक अनोखा एहसास लैंसडाउन

Photo of जानिए देश के वो सदाबहार टूरिस्ट स्पॉट कौन-से हैं, जो आज भी गूगल सर्च पर रहते हैं नंबर वन by Smita Yadav

उत्तराखंड का ये पर्यटक स्थल ऑफबीट जगहों की लिस्ट में टॉप पर है। यहाँ की मनमोहक वादियों में मिलने वाला सुकून हर मुसाफिर की थकान को मिनटों में दूर कर देता है। यही वजह है कि शहर की भागदौड़ के बीच लोग यहाँ कुछ पल ठहर जाते हैं। लैंसडाउन उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बसा एक छावनी शहर है जो बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1706 मीटर है। यहाँ की प्राकृतिक छटा सम्मोहित करने वाली है। यहाँ का मौसम पूरे साल सुहावना बना रहता है। हर तरफ फैली हरियाली आपको एक अलग दुनिया का एहसास कराती है। दरअसल, इस जगह को अंग्रेजों ने पहाड़ों को काटकर बसाया था। लैंसडाउन की वादियां बादलों से ढकी रहती हैं। जिन्हें देख ऐसा लगता ‌है कि जैसे आप बादलों के शहर में हो। दिल्ली से यह हिल स्टेशन काफी नजदीक है। आप 5-6 घंटे में लैंसडाउन पहुंच सकते हैं। अगर आप बाइक से लैंसडाउन जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आनंद विहार के रास्ते दिल्ली से उत्तर प्रदेश में एंट्री करने के बाद मेरठ, बिजनौर और कोटद्वार होते हुए लैंसडाउन पहुंच सकते हैं।

दार्जिलिंग के बागान

Photo of जानिए देश के वो सदाबहार टूरिस्ट स्पॉट कौन-से हैं, जो आज भी गूगल सर्च पर रहते हैं नंबर वन by Smita Yadav

चाय के बागानों के लिए मशहूर दार्जिलिंग का नाम आपने कई बार सुना होगा लेकिन यहाँ की खूबसूरती को पास से देखना किसी ट्रीट से कम नहीं। पश्चिम बंगाल में बसा दार्जिलिंग एक बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहाँ की सुंदरता आपको आपना बना लेगी। यकीन मानिए आंखों को सुकून देते यहाँ के खूबसूरत नजारों को देख कर आपको दिल नहीं भरेगा। यहाँ की दिलकश वादियों में आप लिपटते चले जाएंगे। यहाँ के नजारे पर्यटकों को अपने सम्मोहन में बांध लेते हैं। आसमान को छूतीं हरी-भरी पहाड़ि‍यां और हवा में तैरते बादल इस पर्यटक स्थल को सैलानियों का फेवरेट स्पॉट बनाए हुए है। अगर आप भी इस प्राकृतिक सुंदरता को देखता चाहते हैं तो दार्जिलिंग की वादियां आपका इंतजार कर रही हैं। शांति और प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ दार्जिलिंग में और भी बहुत कुछ खास है। अगर आप भी इस जगह की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं तो यहाँ की यात्रा का प्लान ज़रूर बनाए।

पहाड़ों की पहचान नैनीताल

Photo of जानिए देश के वो सदाबहार टूरिस्ट स्पॉट कौन-से हैं, जो आज भी गूगल सर्च पर रहते हैं नंबर वन by Smita Yadav

खूबसूरत पहाड़ी वादियों में बसा नैनीताल हमेशा से एक लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन रहा है। यहां के ऊंचे और खूबसूरत पहाड़, झीलें, मंदिर और चारों तरफ फैली हरियाली आपको नैनीताल का दीवाना बना देगी। इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। अगर आप रोज के शोर शराबे से परेशान हो चुके हैं और कुछ दिन के लिए इन सबसे दूर जाना चाहते हैं तो फिर नैनीताल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। पहाड़ों पर बसे इस शहर में साल भर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। भारतीय पर्यटकों के बीच भी इस जगह का अलग ही क्रेज है। वहीं विदेशी सैलानी भी यहाँ घूमने आते रहते हैं।

शाही ठाठ बाट का शहर उदयपुर

Photo of जानिए देश के वो सदाबहार टूरिस्ट स्पॉट कौन-से हैं, जो आज भी गूगल सर्च पर रहते हैं नंबर वन by Smita Yadav

उदयपुर एक निहायत खूबसूरत पर्यटन स्थल है और अपने इतिहास, संस्कृति, दर्शनीय स्थानों और राजपूत-युग के महलों के लिए जाना जाता है। यह अपने परिष्कृत झील प्रणाली के कारण लोकप्रिय रूप से "झीलों के शहर" के रूप में जाना जाता है। शहर के चारों ओर सात झीलें हैं। विश्व भ्रमण करने वाले शौकीनों के लिए उदयपुर की यात्रा उनके सबसे पसंदीदा गंतव्य में से एक है, और इसीलिए इसे 2018 में एशिया में नंबर 1 शहर के रूप में नामित किया गया था।राजसी ठाठबाट और झीलों का शहर उदयपुर हमेशा से सैलानियों को यहाँ की भव्यता और शाही अंदाज की वजह से खींच लाता है। यहाँ के महल और राजस्थानी खाने का आकर्षण पर्यटकों को यहाँ आने के लिए बार-बार मजबूर करता है। विदेश ही नहीं देश के लोग भी हर मौसम में यहाँ पर घूमने आते रहते हैं। खासकर मानसून और सर्दियों में यहाँ का मजा कुछ और ही हो जाता है।

सुकून का नाम गोवा

Photo of जानिए देश के वो सदाबहार टूरिस्ट स्पॉट कौन-से हैं, जो आज भी गूगल सर्च पर रहते हैं नंबर वन by Smita Yadav

गोवा अपने मनमोहक समुद्र तटों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। चमकती रेत, आसमान छूते नारियल के पेड़, बड़ी-बड़ी समुद्री लहरें और शानदार सी-फूड, बस गोवा का नाम लेते ही आंखों में ये सब बस जाता है। देश का ये कोना विदेशी और देसी दोनों तरह के सैलानियों का फेवरेट डेस्टिनेशन बना हुआ है। यहाँ पर पर्यटक किसी भी मौसम में जाना पसंद करते हैं। नए साल के सेलिब्रेशन पर यहाँ का अंदाज देखते ही बनता है। गोवा में खूबसूरत बीच के अलावा अन्य घूमने लायक पर्यटन स्थल, किल्ले, झरना, जंगल, सर्च, मंदिर, आईलैंड, इत्यादि भी आप देख सकते हैै।

क्या आपने भी इन बेहतरीन जगहों में से किसी जगह की यात्रा की हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

More By This Author

Further Reads