रहस्य या अजूबा: रुकना मना है! यहां खुद चल पड़ती है बंद गाड़ियां

Tripoto
29th Nov 2020
Photo of रहस्य या अजूबा: रुकना मना है! यहां खुद चल पड़ती है बंद गाड़ियां by Yadav Vishal
Day 1

फिलहाल आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद लद्दाख काफी चर्चा में है लेकिन इस जगह से जुड़ी कई खास बातें हैं, जो लोगों का ध्यान खींचता है। इसमें से एक खास पहाड़ी भी शामिल है, जिसपर अगर आपने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी और आप थोड़ी देर के लिए गाड़ी बंद कर कहीं चले गए तो फिर आपको गाड़ी नहीं मिलेगी।

जी नहीं, हम मजाक नहीं कर रहे। ये रहस्य्मयी पहाड़ी लद्दाख के लेह क्षेत्र में आता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस पहाड़ी में मैग्नेटिक पावर है, जो गाड़ियों को अपनी तरफ खींचती है। इस कारण यहां लगी गाड़ियां बंद होने के बावजूद चलने लगती हैं।

Photo of रहस्य या अजूबा: रुकना मना है! यहां खुद चल पड़ती है बंद गाड़ियां by Yadav Vishal
Photo of रहस्य या अजूबा: रुकना मना है! यहां खुद चल पड़ती है बंद गाड़ियां by Yadav Vishal

मैग्नेटिक हिल के नाम से मशहूर

चुम्बकीय शक्ति के कारण ये पहाड़ी मैग्नेटिक हिल के नाम से मशहूर है। ये पहाड़ 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियों को अपनी तरफ खींचती है।

Photo of रहस्य या अजूबा: रुकना मना है! यहां खुद चल पड़ती है बंद गाड़ियां by Yadav Vishal
Photo of रहस्य या अजूबा: रुकना मना है! यहां खुद चल पड़ती है बंद गाड़ियां by Yadav Vishal

क्या कहते हैं वैज्ञानिक

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस पहाड़ी में चुंबकीय शक्ति है जो गाड़ियों को करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से खींच लेती है। अगर आप इस पहाड़ी पर गाड़ी न्यूट्रल में खड़ी कर दें तब भी वह जस का तस खड़ी रहेगी। जबकि किसी दूसरी पहाड़ी पर ऐसा किया तो आपकी गाड़ी तेजी से नीचे उतरने लगेगी।

Photo of रहस्य या अजूबा: रुकना मना है! यहां खुद चल पड़ती है बंद गाड़ियां by Yadav Vishal

यहां फेल हो जाता है ग्रैविटी का नियम

इस पहाड़ी को ग्रैविटी हिल के नाम से भी जाना जाता है। यहां गुरुत्वाकर्षण का नियम फेल हो जाता है। दरअसल, ग्रैविटी रूल के मुताबिक, अगर किसी चीज को ढलान पर छोड़ दें तो वो लुढ़केगा। लेकिन यहां ऐसा नहीं होता।

कार से दिखता है मैजिक

अगर यहां कार को गियर में डालकर छोड़ दें तो वो ढलान पर लुढ़कने की जगह ऊपर की तरफ जाने लगता है। इतना ही नहीं, अगर यहां पानी गिराओ तो वो भी नीचे की जगह ऊपर बहता है।

Photo of रहस्य या अजूबा: रुकना मना है! यहां खुद चल पड़ती है बंद गाड़ियां by Yadav Vishal

हवाई जहाज भी नहीं बच पाता है इसकी चुंबकीय शक्ति से

वैज्ञानिकों का मनना है कि गुरुद्वारा पठार साहिब के निकट स्थित पहाड़ी में गजब की चुंबकीय शक्ति है। इस पहाड़ी की चुंबकीय शक्ति से आसमान में उड़ने वाले जहाज भी नहीं बच पाते हैं।

यहां उड़ान भर चुके कई पायलटों का दबा है कि इस पहाड़ी के ऊपर से उड़ान भरते समय हवाई जहाज में कई झटके महसूस होते हैं। हवाई जहाज को पहाड़ी की चुंबकीय शक्ति से बचाने के लिए जहाज रफ्तार बढ़ा दी जाती है।

Photo of रहस्य या अजूबा: रुकना मना है! यहां खुद चल पड़ती है बंद गाड़ियां by Yadav Vishal

एक तर्क यह भी

वैज्ञानिकों का एक तर्क यह भी है कि पहाड़ी की यह सड़क, जो दिखने में ऊंचाई की तरफ जाती दिखती है, वास्तव में ढलान है। गाड़ी ढलान की तरफ लुढ़कती है और लगता है कि ऊपर जा रही है। इस खिंचाव पर आपकी आंखों के सामने पहाड़ियों का स्वाभाविक रूप इस तरह से है कि आपके दिमाग को धोखा हो जाता है।

जियोलाजिकल सर्वे के पूर्व उप निदेशक कुलदीप सिंह जम्वाल का कहना है कि ऐसा माना जाता है कि यहां कोई विशेष खनिज मौजूद है, जिसमें यह चुंबकीय गुण है। लेकिन इस तर्क की वैज्ञानिक स्तर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। अगर पहाड़ी में डिल करके उसमें मौजूद खनिज पदार्थो की जांच की जाए तो कुछ पता चल सकता है, लेकिन आज तक यहां इस तरह का शोध नहीं किया गया।

जहां नहीं चलता कोई नियम: माउंटेन हिल के अलावा दुनिया में चार स्थल ऐसे हैं, जहां नहीं चलते गुरुत्व के नियम

1. मिस्ट्री स्पॉट, सांताक्रूज, कैलिफोर्निया, अमेरिका : यहां 150 वर्ग फीट क्षेत्र में गुरुत्व बल काम नहीं करता। यहां अजब हरकतें होती हैं। चीजों का आकार बदल जाता है। पानी ऊपर की ओर बहता है। गेंद हवा में ठहर जाती है।

2. सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट, मिशिगन, अमेरिका : यहां 300 वर्ग फीट में अजब- गजब नजारा देखने को मिलता है। आप एक एंगल तक दीवार पर खड़े भी हो सकते हैं, गिरेंगे नहीं।

3. कॉस्मोस मिस्ट्री एरिया, रैपिड सिटी, साउथ डकोटा, अमेरिका : इस स्थान पर आप एक एंगल तक टेढ़े खड़े हो सकते हैं।

4. स्पूक हिल, फ्लोरिडा, अमेरिका : यहां भी भारत की मैग्नेटिक हिल की तरह गाड़ियां न्यूट्रल में खड़ी करने पर स्वयं पहाड़ी की ओर खिंचने लगती हैं।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।