हरियाणा मे भी घूमने लायक अच्छी जगह

Tripoto
10th Feb 2022
Photo of हरियाणा मे भी घूमने लायक अच्छी जगह by Rohit Gautam
Day 1

दिल्ली के पास होने के बावजूद भी हरियाणा में ओर राज्य के मुकाबले पर्यटक कम आते हैं। क्योंकि लोगों के मन में यह है एक ही वहां के लोग लड़ाकू है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है वह अपने कल्चर से इस प्रकार जुड़े हुए हैं और वह प्यार से बोलते हैं तो लगता है गुस्से में  बोल रहे है। यह राज्य दिल्ली को तीनो ओर से घेरता है। वह स्थान जो हरियाणा में आप घूम सकते हैं और और वहां लुफ्त उठा सकते हैं।

सोनीपत - अगर आप खाने के शौकीन है तो हरियाणा के इस  स्थान पर जरूर जाये है। सोनीपत जिले के मुरथल शहर को ढाबो की नगरी कहये तो गलत नहीं है। यह ढाबे भारत में ही नहीं बल्कि और देशों में भी मशहूर है। यहां के परांठे काफी मशहूर है। वह ढाबे जिन पर जाकर  आप वहा के परांठे  का स्वाद चख सकते हैं।
#Amrik Sukhdev dhaba
#Gulshan Dhaba
#Pahalwan daba
#Mannat Dhaba
#Garam Dharam Dhaba

#पानीपत- पानीपत को बुनकरों का शहर कहा जाता है यहां पे है कंबल भारत में ही नहीं बल्कि और देशो मे भी मशहूर है।पानीपत की पहली लड़ाई इब्राहीम लोधी और बाबर के बीच में सन 1526 ईस्वी में हुई थी।पानीपत की दूसरी लड़ाई मुगल शासक सम्राट अकबर और हेमू के बीच सन 1556 ईस्वी में हुई थी।पानीपत के काला अम्ब नामक स्थान पर पानीपत की तीसरी लड़ाई अहमद शाह अब्दाली और मराठों के बीच 1761 में लड़ी गई थी।पानीपत के पर्यटक स्थल जो आप घूम सकते हैं।
1- काला अम्ब
2-बू अली शाह कलंदर दरगाह पानीपत
3-काबुली बाग़ मस्जिद
4- देवी मंदिर पानीपत
5-सलारगंज गेट
6-“पानीपत संग्रहालय”
7-श्री राम शरणम् मंदिर

Photo of हरियाणा मे भी घूमने लायक अच्छी जगह by Rohit Gautam

करनाल- जिले का नाम कुंती पुत्र कर्ण के नाम पर पड़ा है। यह जिला भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं  करनाल जिले के वह स्थान जो आप घूम सकते हैं।
#कर्ण झील
#बाबर की मस्जिद
#कलंदर शाह का मकबरा
#गुरुद्वारा मंजी साहिब
#दुर्गा भवानी मंदिर
#सीता माई मंदिर
#करनाल छावनी चर्च टॉवर
#करनाल गोल्फ कोर्स
#अटल पार्क
#राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान

Photo of हरियाणा मे भी घूमने लायक अच्छी जगह by Rohit Gautam

कुरुक्षेत्र- यही वह स्थान है जहां पर कौरव-पांडव का युद्ध 18 दिन इसी स्थान पर हुआ था। जिसमे पांडव जीत हुई और कौरव की हार हुई थी। गीता जयंती महोत्सव इसी स्थान पर आयोजित किया जाता है।
1-हर्ष का टीला
2-शेख चेहेली का मकबरा
3- श्री कृष्ण संग्रहालय
4- ब्रह्मसरोवर
5- शक्तिपीठ श्री भद्रकाली
6- ज्योतिसर इसी स्थान पर श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था
7- पिहोवा
8- श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर
9- पिनोरमा संग्रहालय
10- कल्पना चावला साइंस म्यूजियम

Photo of हरियाणा मे भी घूमने लायक अच्छी जगह by Rohit Gautam