दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। कई लोग इतने 'पागल' होते हैं

Tripoto
8th Mar 2022
Photo of दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। कई लोग इतने 'पागल' होते हैं by Ravi mpt Chitrakoot
Day 1

दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। कई लोग इतने 'पागल' होते हैं कि वो जगह-जगह घूमने के लिए अपनी नौकरी छोड़ देते हैं या अपना घर तक बेच देते हैं। ऐसे कई मामले देखने को मिल चुके हैं। अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं तो दुनिया में खूबसूरत जगहों की कोई कमी नहीं है। ऐसी कई जगहे हैं, जो अपनी खूबसूरती के प्रसिद्ध हैं और यही वजह है कि लोग लाखों रुपये खर्च करके इन जगहों को देखने और यहां समय बिताने के लिए दुनियाभर से यहां आते हैं। भारत में भी ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं। तो इस कोरोना काल के बाद जब भी आपको समय मिले, बेझिझक जिंदगी में एक बार इन जगहों की सैर जरूर करने जाएं, क्योंकि यहां की हरियाली और खूबसूरती यकीनन आपका मन मोह लेगी

😘

Photo of दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। कई लोग इतने 'पागल' होते हैं by Ravi mpt Chitrakoot


नॉर्दन लाइट्स, आइसलैंड

आइसलैंड अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां के रंगीन पर्वत और खूबसूरत नदियां लोगों को दिवाना बना देती हैं। लेकिन यहां सबसे खास है नॉर्दन लाइट्स। इसकी खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करने के लिए दुनियाभर से फोटोग्राफर्स यहां आते हैं। 

नॉर्दन लाइट्स, आइसलैंड

Photo of दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। कई लोग इतने 'पागल' होते हैं by Ravi mpt Chitrakoot


बोरा बोरा आइलैंड 

यह पॉलिनेशिया में एक खूबसूरत आइलैंड है, जो लैगून और बैरियर रीफ से घिरा हुआ है। इसे दुनिया के सबसे रोमांटिक डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। यहां के व्हाइट बीच, एक्वा लैगून और लग्जरी होटल की खूबसूरती तो देखते ही बनती है। यहां हर साल बड़ी संख्या में सैलानी घूमने और छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। 

बोरा बोरा आइलैंड 

Photo of दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। कई लोग इतने 'पागल' होते हैं by Ravi mpt Chitrakoot


टी गार्डन हिल ऑफ मुन्नार, केरल 

केरल को तो वैसे ही खूबसूरत राज्य कहा जाता है और यहां का मुन्नार हिल तो इस खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। मुन्नार का टी गार्डन देखने लायक जगह है। समुद्र तट से लगभग 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह पर चारों तरफ बस हरियाली ही हरियाली दिखती है। यकीनन यहां के प्राकृतिक खूबसूरत नजारे आपका मन मोह लेंगे। 

टी गार्डन हिल ऑफ मुन्नार, केरल 

Photo of दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। कई लोग इतने 'पागल' होते हैं by Ravi mpt Chitrakoot


नियाग्रा फॉल्स, अमेरिका 

इस वॉटरफॉल की खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। 167 फीट की ऊंचाई से बहने वाला यह वॉटरफॉल सर्दियों में जम जाता है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। यही खूबसूरती देखने के लिए हर साल यहां हजारों सैलानी आते हैं। 

नियाग्रा फॉल्स, अमेरिका 

Photo of दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। कई लोग इतने 'पागल' होते हैं by Ravi mpt Chitrakoot


बागान के मंदिर, म्यांमार

म्यांमार का प्राचीन शहर बागान दुनिया की प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यहां सैकड़ों मंदिर हैं, जिनकी खूबसूरती देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। कहा जाता है कि इन मंदिरों का निर्माण सन् 1105 में हुआ है। बौद्ध लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण जगहों में से एक है। अगर आप इतिहास में रूचि रखते हैं तो यह जगह आपके लिए है।

बागान के मंदिर, म्यांमार

Photo of दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। कई लोग इतने 'पागल' होते हैं by Ravi mpt Chitrakoot

Further Reads