प्रकृति की वादियों में स्थित है दक्षिण भारत का यह हिल स्टेशन, जानिए यहां के बारे में सबकुछ

Tripoto
3rd Dec 2020
Photo of प्रकृति की वादियों में स्थित है दक्षिण भारत का यह हिल स्टेशन, जानिए यहां के बारे में सबकुछ by Smita Yadav
Day 1

प्रकृति की वादियों में स्थित दक्षिण भारत का प्रमुख राज्य केरल भारत की सबसे सुंदर जगहों में से एक है। केरल भारत का एक खूबसूरत राज्य है, इसकी राजधानी तिरुवनंतपुरम है और मलायालम यहां की प्रमुख बोली जानी वाली भाषा है। केरल भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य में स्थित है। इसके पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक हैं। आज हम आपको केरल के एक शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है।

मुन्नार

मुन्नार केरल में स्थित एक बेहद ही सुंदर जगह है। मुन्नार एक शानदार हिल स्टेशन है। इसे एक तरह से दक्षिण भारत का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां हरी-भरी वादियों के अतिरिक्त सुंदर उद्यान भी हैं। मुन्नार की खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अंग्रेजों ने इसे अपना ग्रीष्मकालीन वैकेशन रिजॉर्ट बनाया था। मुन्नार समुद्र तल से 1700 मी. ऊंचाई पर स्थित है और यह स्थान अपने उच्च विशिष्टीकृत डेयरी फार्म के लिए भी प्रसिद्ध है।

Photo of प्रकृति की वादियों में स्थित है दक्षिण भारत का यह हिल स्टेशन, जानिए यहां के बारे में सबकुछ by Smita Yadav
Photo of प्रकृति की वादियों में स्थित है दक्षिण भारत का यह हिल स्टेशन, जानिए यहां के बारे में सबकुछ by Smita Yadav
Photo of प्रकृति की वादियों में स्थित है दक्षिण भारत का यह हिल स्टेशन, जानिए यहां के बारे में सबकुछ by Smita Yadav

एक शानदार हिल स्टेशन

केरल के इडुक्की जिले में स्थित मुन्नार की पहचान एक शानदार हिल स्टेशन के रूप में है। सुंदर नजारे, प्रकृति का सानिध्य, झरने, पहाड़, मौसम, पक्षियों का कलरव यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

Photo of प्रकृति की वादियों में स्थित है दक्षिण भारत का यह हिल स्टेशन, जानिए यहां के बारे में सबकुछ by Smita Yadav
Photo of प्रकृति की वादियों में स्थित है दक्षिण भारत का यह हिल स्टेशन, जानिए यहां के बारे में सबकुछ by Smita Yadav
Photo of प्रकृति की वादियों में स्थित है दक्षिण भारत का यह हिल स्टेशन, जानिए यहां के बारे में सबकुछ by Smita Yadav

टाटा टी म्यूजियम

टाटा टी म्यूजियम की खूबसूरती देखते ही बनती है। इस म्यूजियम की खास बात है यहां की भव्यता और विशेष रूप से चाय की पत्तियों की प्रोसेसिंग। पत्तियों के रूप से रुपांतरित होकर यह चाय हर भारतीय और विदेशियों के किचन तक पहुंचती है।

Photo of प्रकृति की वादियों में स्थित है दक्षिण भारत का यह हिल स्टेशन, जानिए यहां के बारे में सबकुछ by Smita Yadav

तीन नदियां एक ही जगह पर

मुन्नार में तीन नदियां मधुरपुजहा, नल्लाथन्नी और कुंडाली एक ही जगह पर मिलती है। नदियों की यह त्रिवेणी बेहद सुंदर दिखाई देती है। मुन्नार में चाय के बागानों के साथ ही बंगले, सुंदर घर, छोटी नदियों की खूबसूरती, झरनें भी देखने लायक होते हैं।

Photo of प्रकृति की वादियों में स्थित है दक्षिण भारत का यह हिल स्टेशन, जानिए यहां के बारे में सबकुछ by Smita Yadav

नीलकुरिंजी फूल- यहां पर 12 साल में एक बार नीलकुरिंजी फूल खिलता है। इस खूबसूरत फूलों के खिलने की वजह से ही यहां की पहाड़ियों का रंग नीला हो जाता है। जिस कारण इन पहाड़ों को नीलगिरी नाम दिया गया।

Photo of प्रकृति की वादियों में स्थित है दक्षिण भारत का यह हिल स्टेशन, जानिए यहां के बारे में सबकुछ by Smita Yadav

कथकली डांस- कथकली नृत्य तो आपने देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने सामने बैठकर स्टेज पर होते हुए देखा है। मुन्नार में आपकी ये ख्वाहिश पूरी हो सकती है। यहां अनेकों ऐसे ग्रुप हैं जो स्टेज शो करते हैं। थिरुमनी कल्चर सेंटर मुन्नार में ही जहां आप हर शाम कथकली डांस का आनंद ले सकते हैं। इसमें नृत्य के जरिये कहानी कही जाती है।

Photo of प्रकृति की वादियों में स्थित है दक्षिण भारत का यह हिल स्टेशन, जानिए यहां के बारे में सबकुछ by Smita Yadav

वॉटरफाल - अगर आप वॉटरफाल देखना चाहते हैं तो मुन्नार आपके लिए बेस्ट जगह है। यहां कई वॉटरफाल हैं जहां आप इसका आनंद ले सकते हैं। यहां मैगी हिल्स और अट्टूकल फाल्स है जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।

Photo of प्रकृति की वादियों में स्थित है दक्षिण भारत का यह हिल स्टेशन, जानिए यहां के बारे में सबकुछ by Smita Yadav

इराविकुलम नेशनल पार्क-अगर आपको वाइल्ड लाइफ का शौक़ है तो आप मुन्नार भी जा सकते हैं। यहां आप तरह-तरह के हाथी और दूसरे जानवर देख सकते हैं।

Photo of प्रकृति की वादियों में स्थित है दक्षिण भारत का यह हिल स्टेशन, जानिए यहां के बारे में सबकुछ by Smita Yadav
Photo of प्रकृति की वादियों में स्थित है दक्षिण भारत का यह हिल स्टेशन, जानिए यहां के बारे में सबकुछ by Smita Yadav

कोलुक्कुमलई टी स्टेट-यहां दुनिया की सबसे ज्यादा ऊंचाई पर चाय के बगान हैं। कोलुक्कुमलई टी स्टेट समुंद्र तल से7900 फीट की ऊंचाई पर है, जहां आप चाय के बगान देख सकते हैं।

Photo of प्रकृति की वादियों में स्थित है दक्षिण भारत का यह हिल स्टेशन, जानिए यहां के बारे में सबकुछ by Smita Yadav

क्यों जाएं-

चाय बागान, प्रकृति में घूमने, वन्यजीवन, विश्राम।

आदर्श-

आराम, सौंदर्य का अनुभव, चाय बागानों की खोज।

लाने के लिए चीजें-

कोयर मर्चेंडाइज, हाथी की प्रतिमाएं, थूकू (लटकती घंटी), निलाविल्लाक्कुस (पारंपरिक दीपक), नेत्तुर चेस्ट (नेत्टर पेटी) और नारियल खोल शिल्प।

कहाँ रहें-

द फोग मन्नार (रिज़ॉर्ट और स्पा), चेंडीज़ विंडी वुड्स, पैनोरमिक गेटवे, द टाल ट्री।

यात्रा के लिए आसपास के स्थान-

1.मट्टुपेट्टी इंडो-स्विस फार्म (9 कि.मी)

2.कोडाईकनाल (163 कि.मी)

3.थेक्कडी (9 6 कि.मी)

4.इडुक्की (36 कि.मी)

5.देविकुलम (4 कि.मी)

6. वागमॉन (102 कि.मी)

छिपे हुए रत्न-

गांव के पर्यावरण और पुरानी दुनिया अनुभव करने के लिए चिथिरापुरम गांव में जाएं।

1.ब्रिटिश चाय बागानों द्वारा स्थापित 110 साल पुराने क्राइस्ट चर्च की यात्रा करें।

2.कोच्चि-मधुरई राजमार्ग पर स्थित चीयाप्पारा वाटरफाल्स के पानी बहते पानी का आनन्द लें।

3.मन्नार से 40 कि.मी दूर स्थित देवीयार नदी के वालारा फॉल्स की सुंदरता का मज़ा लें।

मुन्नार कैसे पहुंचे

वायुमार्ग से-

कोचीन एयरपोर्ट मुन्नार का करीबी एयरपोर्ट है, इनके बीच की दूरी 110 किमी है। मुंबई से मुन्नार पहुंचने के लिए फ्लाइट बेस्ट ऑप्शन है। मुंबई से आप कोचीन पहुंच सकते हैं और यहां से आपके पास कई ऑप्शंस हैं। बेंगलुरु से भी कोचीन की फ्लाइट आसानी से मिल जाएगी। कोचीन एयरपोर्ट से मुन्नार 3 घंटे में पहुंचा जा सकता है

सड़क मार्ग से-

सड़क मार्ग से मन्नार का सफर काफी अच्छा एक्सपीरिएंस है क्योंकि रास्ते में आपको कई खूबूसरत नजारे देखने को मिलेंगे। कोयंबटूर, कोझिकोड, कोच्चि, वायनाड और मदुरै से आपको आराम से स्टेट बसें मिल जाएंगी। इसके अलावा कोयंबटूर से मुन्नार तक NH69 से NH 209 होते हुए 150 किमी ड्राइव करके भी पहुंचा जा सकता है। बेंगलुरु से भी मन्नार के लिए बस मिलती है जिससे 10 से 11 घंटे लगते हैं।

ट्रेन से-

कोच्चि का एर्नाकुलम जंक्शन रेलवे स्टेशन मुन्नार से करीब 130 किमी दूर है। यहां के लिए भारत के ज्यादातर शहर से आसानी से ट्रेन मिल जाएगी। रेलवे स्टेशन के बाहर मुन्नार तक के लिए टैक्सी की सुविधा है।

क्या आपने दक्षिण भारत की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।