वृंदावन में कम समय में होली मनाने के लिए कुछ इस तरह से बनाए प्लान और भरपूर उठाए होली का आनंद

Tripoto
3rd Mar 2023
Photo of वृंदावन में कम समय में होली मनाने के लिए कुछ इस तरह से बनाए प्लान और भरपूर उठाए होली का आनंद by Pooja Tomar Kshatrani
Day 1

होली का पर्व आने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। वैसे तो होली का पर्व पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है, मगर कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां इस पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इनमें से एक है मथुरा और वृंदावन। वृंदावन की होली पूरे विश्व में मशहूर है। होली का पर्व इस बार  7 और 8 मार्च को पड़ रहा है। तो अगर आप अपने शहर से बाहर कहीं जाकर ये पर्व मनाना चाहते हैं, तो ये बहुत ही अच्छा मौका है। इसके लिए आपको केवल 6 मार्च यानी सोमवार की छुट्टी लेनी है क्योंकि 4 और 5 मार्च को शनिवार और रविवार है। मतलब पूरे 5 दिन का लंबा गैप ट्रिप लेकर वृंदावन में होली का त्योहार मना सकते है।

4 मार्च 2023 छड़ीमार होली, गोकुल

Photo of वृंदावन में कम समय में होली मनाने के लिए कुछ इस तरह से बनाए प्लान और भरपूर उठाए होली का आनंद by Pooja Tomar Kshatrani

गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाती है। इस साल यह होली 4 मार्च 2023 को खेली जाएगी। लोग छडी नामक छोटी लकड़ियों से होली खेलते हैं, और इसलिए इसे छड़ीमार होली के नाम से जाना जाता है। साथ ही वृंदावन में 4 मार्च को बूढ़ी महिलाओं और विधवाओं के लिए होली का खास कार्यकम आयोजित किया जाएगा। गोपीनाथ बाजार मंदिर में बूढ़ी और विधवा महिलाएं फूलों की होली खेलेंगी। 

5 मार्च 2023 को करे वृंदावन के मंदिरों के दर्शन

Photo of वृंदावन में कम समय में होली मनाने के लिए कुछ इस तरह से बनाए प्लान और भरपूर उठाए होली का आनंद by Pooja Tomar Kshatrani

5 मार्च को आप वृंदावन में निधिवन, प्रेम मंदिर, इस्कॉन टेम्पल और पागल बाबा मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते है। साथ ही यहां की गलियों में बनी दुकानों से आप पेड़े का प्रसाद ले सकते हैं जो बहुत फेमस है और चाट-लस्सी का मजा ले सकते हैं।

6 मार्च 2023 होलिका दहन, फालेन गांव

Photo of वृंदावन में कम समय में होली मनाने के लिए कुछ इस तरह से बनाए प्लान और भरपूर उठाए होली का आनंद by Pooja Tomar Kshatrani

फालेन गांव में महा होलिका दहन होता है जिसमें से हुलियारे नंगेपांव गुजरते हैं। इस परंपरा के लिए हर साल एक पंडा का चयन किया जाता है। होलिका दहन से करीब 1 महीने पहले ही वह पंडा मंदिर में कठिन तप करता है, जिसके बाद वह होली के दिन धधकती हुई आंख के ऊपर से गुजरता है। इस बार यह परंपरा गांव के मोनू पंडा निभा रहे हैं। इस साल फालेन गांव में होलिका दहन 6 मार्च 2023 को होगा।

7 मार्च 2023 मथुरा होली का डोला

Photo of वृंदावन में कम समय में होली मनाने के लिए कुछ इस तरह से बनाए प्लान और भरपूर उठाए होली का आनंद by Pooja Tomar Kshatrani

मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर का डोला निकलता है। साथ ही, चौबों का डोला भी निकलता है जो बेहद आकर्षक होता है। सुबह 10 बजे मंदिर के कपाट खुल जाते हैं, लेकिन वहां पहले से ही काफी भीड़ जमा हो जाती है। मंदिर के अंदर गुलाल और फूलों से भरा एक पत्ता कटोरा देवता के सामने रखा जाता है। आप देवता की ओर कुछ गुलाल भी फेंक सकते हैं। इस बार रंगोत्सव का यह डोला 7 मार्च 2023 को मथुरा की गली-गली से निकलेगा।

8 मार्च 2023, दाऊजी का हुरंगा, बलदेव मंदिर

Photo of वृंदावन में कम समय में होली मनाने के लिए कुछ इस तरह से बनाए प्लान और भरपूर उठाए होली का आनंद by Pooja Tomar Kshatrani

इसके बाद मुख्य होली वाले दिन जहां पूरे ब्रज मंडल में होली खेली जाएगी तो वहीं, बलदेव मंदिर से होता हुआ दाऊजी का हुरंगा निकलेगा। इसमें सभी गोप व गोपिका हुरंगा खेलती हैं। गोपी, गोपों के कपड़े फाड़कर उनके कोड़े बनाकर गोपों की पिटाई करती हैं, तो बड़ा ही आनंद व हर्ष उल्लास छा जाता है। यह हुरंगा 8 मार्च 2023 को निकलेगा।

अन्य टिप्स

1. होली के पर्व के दौरान यहां पर बहुत ही ज्यादा भीड़ होती है, इसलिए होटल की बुकिंग पहले ही कर ले। क्योंकि लास्ट टाइम पर बुकिंग के लिए आपको ज्यादा पैसे देने पड़ सकते है।

2. आप वृंदावन में वहां मौजूद लोकल यातायात के साधनों का ही प्रयोग करें या फिर मथुरा में ही गाड़ी को पार्क करके किसी लोकल यातायात के साधन से वृंदावन पहुंचें।

3. आरामदायक कपड़े पहने