अमेरिका जाने वालों के लिए खुशखबरी, अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए COVID-19 नियमों में दी ढील

Tripoto
Photo of अमेरिका जाने वालों के लिए खुशखबरी, अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए COVID-19 नियमों में दी ढील by Pooja Tomar Kshatrani
Day 1

पिछले कुछ समय से दुनिया के कई देशों में कोरोना Covid-19 का असर कम होता दिख रहा है, जिसकी वजह से कोरोना पाबंदियों में भी ढील देखने को मिल रही है। इस कड़ी में अब दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक अमेरिका भी शामिल हो गया है। अमेरिका में बाइडन प्रशासन ने उस पाबंदी को हटा दिया है, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रा करके अमेरिका पहुंचने वाले यात्रियों को उड़ान से एक दिन पहले कोविड-19 जांच कराना जरूरी था। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जनादेश रविवार की मध्यरात्रि को समाप्त हो रहा है और रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्रों (सीएसडीएस) ने तय किया है कि अब इसकी आवश्यकता नहीं है।

पहले जरूरी होता था कोरोना टेस्ट रिपोर्ट

Photo of अमेरिका जाने वालों के लिए खुशखबरी, अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए COVID-19 नियमों में दी ढील by Pooja Tomar Kshatrani

पहले अमेरिका जाने के लिए उड़ान के 72 घंटे पहले का कोविड निगेटिव रिपोर्ट जरूरी होता था। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। वैक्सीनेशन के बावजूद लोग कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के साथ ही यात्रा कर सकते थे। अब इस नियम के खत्म होने से अमेरिका जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। दरअसल, यह फैसला अमेरिका में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के कहर के बाद लिया गया था।

90 दिन बाद होगा फैसले का दोबारा रिव्यू

Photo of अमेरिका जाने वालों के लिए खुशखबरी, अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए COVID-19 नियमों में दी ढील by Pooja Tomar Kshatrani

औपचारिक घोषणा के पूर्वावलोकन के संबंध में नाम न छापने की शर्त पर शुक्रवार को एक अधिकारी ने कहा कि एजेंसी हर 90 दिनों में परीक्षण की आवश्यकता का पुनर्मूल्यांकन करेगी। अधिकारी ने कहा कि अगर समस्या बढ़ाने वाला कोविड-19 का कोई नया संस्करण सामने आता है, तो इस जांच को दोबारा बहाल किया जा सकता है।

सप्ताह के अंत तक हटा दिया जाएगा प्रतिबंध

Photo of अमेरिका जाने वालों के लिए खुशखबरी, अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए COVID-19 नियमों में दी ढील by Pooja Tomar Kshatrani

व्हाइट हाउस के सहायक प्रेस सचिव केविन मुनोज ने जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया है। इसके अनुसार बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान कोरोना जांच दिखा जाने वाला प्रतिबंध इस सप्ताह के अंत तक हटा दिया जाएगा। जिससे ट्रैवल इंडस्ट्री को बड़ा फायदा होने का अनुमान बताया जा रहा है।

क्या आप हाल में किसी यात्रा पर गए हैं? अपनी घुमक्कड़ी के किस्से हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।