यमुनोत्री: जहां स्नान और दर्शन से यम भी होते हैं खुश

Tripoto
Photo of यमुनोत्री: जहां स्नान और दर्शन से यम भी होते हैं खुश by Hitendra Gupta

यमुनोत्री यानी यमुना नदी का उद्गम स्थल। गंगा के बाद देश की दूसरी सबसे पवित्र और पूज्य नदी यमुना उत्तराखंड का एक प्रमुख पर्यटक और तीर्थ स्थल है। समुद्र तट से करीब 3293 यमुनोत्री पहाड़ के चार धाम में से एक है। हिमालय की चारधाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री से ही होती है। 

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें

Photo of यमुनोत्री: जहां स्नान और दर्शन से यम भी होते हैं खुश 1/6 by Hitendra Gupta

चारधाम यात्रा का पूरा फल पाने के लिए यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के बाद ही गंगोत्री धाम की यात्रा करनी चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार यमुना सूर्य देवता की पुत्री होने के साथ यमराज और शनिदेव की बहन हैं। बताया जाता है कि यहां पवित्र यमुना नदी में स्नान कर पास के खरसाली में शनिदेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। यह भी माना जाता है कि यहां स्नान करने से असामयिक मृत्यु नहीं होती है। इसके साथ ही यहां दिव्यशिला, सूर्यकुंड और विष्णुकुंड के दर्शन मात्र से समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है।

Photo of यमुनोत्री: जहां स्नान और दर्शन से यम भी होते हैं खुश 2/6 by Hitendra Gupta

यमुना नदी का उद्गम स्थल मंदिर से करीब एक किलोमीटर आगे हिमनद या चंपासर ग्लेशिर में है। यहां जाने का रास्ता काफी दुर्गम है। यहां तक पहुंचना काफी मुश्किल है। इसलिए यमुना देवी मंदिर का निर्माण पहाड़ी के तल पर किया गया। चारों ओर से पहाड़ों से घिरा यह जगह काफी सुंदर और मनमोहक है। यहां आपके मन को एक अलग ही शांति मिलती है। यमुनोत्री हिमनद से निकलकर करीब 10 किलोमीटर दूर सप्तऋषि कुंड में गिरती है फिर यहां से यमुना नदी के रूप में प्रवाहित होती हैं।

Photo of यमुनोत्री: जहां स्नान और दर्शन से यम भी होते हैं खुश 3/6 by Hitendra Gupta

मंदिर के दोनों तरफ दो कुंड हैं- सूर्य कुंड और गौरी कुंड। सूर्य कुंड गर्म पानी का स्रोत है। श्रद्धालु यहां पोटली में चावल और आलू रखकर कुंड के गर्म पानी में डालते हैं। गर्म पानी में पके इन चावल और आलू को मंदिर में चढ़ाते हैं। इस प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। तीर्थयात्री या पर्यटक यहां से करीब 6-7 किलोमीटर पहले जानकीचट्टी तक अपनी गाड़ी या टैक्सी से आते हैं। फिर यहां से पैदल यमुनोत्री धाम तक पैदल, पालकी या टट्टुओं से पहुंचते हैं। पहाड़ों से घिरे जानकीचट्टी से ही एक तरह से यमुनोत्री की यात्रा शुरू होती है।

Photo of यमुनोत्री: जहां स्नान और दर्शन से यम भी होते हैं खुश 4/6 by Hitendra Gupta

जानकीचट्टी से पहले लोग यमुनोत्री के लिए हनुमान चट्टी से पैदल यात्रा शुरू करते थे। तब श्रद्धालुओं को करीब 13-14 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। अब सड़क बनने से सुविधा हो गई है। यहां पर्यटक भगवान हनुमान का दर्शन करते हैं। यहां पर श्रद्धालुओं के रहने और खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था रहती है।

Photo of यमुनोत्री: जहां स्नान और दर्शन से यम भी होते हैं खुश 5/6 by Hitendra Gupta

यमुनोत्री से करीब 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित है-बरकोट। यहां आप गंगा और यमुना दोनों पवित्र नदियों का जल प्राप्त कर सकते हैं। यहां का दृश्य बहुत ही दिव्य है। मन यहां से आने का नहीं करता है। आप यहां कुछ समय जरूर बिताना चाहेंगे। पर्यटक यहां ट्रेकिंग करने भी आते हैं।

Photo of यमुनोत्री: जहां स्नान और दर्शन से यम भी होते हैं खुश 6/6 by Hitendra Gupta
सभी फोटो- अतुल्य भारत- उत्तराखंड टूरिज्म

कैसे पहुंचे-

सड़क मार्ग से यमुनोत्री जाने के लिए आपको ऋषिकेश (200 किमी), हरिद्वार (250 किमी), देहरादून (200 किमी) और उत्तरकाशी (130 किमी) से टैक्सी या बस लेनी होगी। रेल से आने पर आपको देहरादून या ऋषिकेश आकर फिर यहां से सड़क मार्ग से यमुनोत्री जाना होगा। यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा देहरादून का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है।

कब पहुंचे-

यहां आने के लिए सबसे बढ़िया मौसम अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर के बीच का है।

-हितेन्द्र गुप्ता

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।

More By This Author

Further Reads