गुजरात का धोरडो बना बेस्ट टूरिज्म विलेज, WTO ने अपनी लिस्ट में किया शामिल

Tripoto
Photo of गुजरात का धोरडो बना बेस्ट टूरिज्म विलेज, WTO ने अपनी लिस्ट में किया शामिल by Hitendra Gupta

गुजरात का धोरडो गांव बेस्ट टूरिज्म विलेज बन गया है। विश्व पर्यटन संगठन (WTO) ने 19 अक्तूबर को उज्बेकिस्तान के समरकंद में पर्यटन के हिसाब से दुनिया भर के उत्कृष्ट 54 गांवों की सूची जारी की। इस सूची के लिए दुनियाभर से 260 आवेदन आए थे, जिनमें से 54 गांवों को चुना गया है। WTO की इस सूची में भारत से एकमात्र गांव गुजरात के कच्छ का धोरडो गांव है। भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए समरकंद गई पर्यटन मंत्रालय की डीजी मनीषा सक्सेना ने यह सम्मान ग्रहण किया।

विश्व पर्यटन संगठन की ओर से यह सम्मान उन गांवों को दिया जाता है जो ग्रामीण इलाकों के विकास परिदृश्यों, सांस्कृतिक विविधता, स्थानीय मूल्यों और खान-पान परंपराओं के संरक्षण में अग्रणी हैं। कच्छ रण उत्सव के दौरान यहां दुनिया भर से हजारों लोग आते हैं। धोरडो गांव ने हाल ही में जी20 के तहत पहली पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक की मेजबानी भी की है।

फोटो सौजन्य- WTO

Photo of गुजरात का धोरडो बना बेस्ट टूरिज्म विलेज, WTO ने अपनी लिस्ट में किया शामिल by Hitendra Gupta

धोरडो को बेस्ट टूरिज्म विलेज का सम्मान मिलने पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इंस्टाग्राम पर लोगों से पूछा है कि आप धोरडो के लिए अपनी यात्रा कब बुक कर रहे हैं? गुजरात के कच्छ के इस गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव टैग से सम्मानित किया गया है। इस साल 10 नवंबर से यहां टेंट सिटी में शुरू होने वाले रण उत्सव के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव का अनुभव करने का अवसर न चूकें।

रण के कच्छ के पास के इस छोटे से गांव की आबादी 600 के करीब है। पाकिस्तान से लगे कच्छ के इस इलाके में हर साल सर्दी के समय रण उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार रण उत्सव का आयोजन 10 नवंबर, 2023 से 25 फरवरी, 2024 तक किया जाएगा। इस दौरान यहां पर्यटकों को ऊंट की सवारी के साथ यहां की हस्तकला और वास्तुकला की बेहतरीन कलाकृत्तियों को देखने और खरीदने का मौका मिलता है। सुई-धागा से किए गए यहां के लोगों के अद्भुत काम को देखकर आप भी वाह कह उठेंगे।

फोटो सौजन्य गुजरात सरकार

Photo of गुजरात का धोरडो बना बेस्ट टूरिज्म विलेज, WTO ने अपनी लिस्ट में किया शामिल by Hitendra Gupta

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते राज्य के दूरदराज के इलाकों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना शुरू किया था। उन्हीं के मुख्यमंत्रित्व काल में यहां सर्दी में टेंट सिटी लगाकर रण उत्सव मनाना शुरू किया गया जो आज एक प्रमुख पर्यटक उत्सव के रूप में उभर कर सामने आया है। लोग हर साल इसका बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।

फोटो सौजन्य गुजरात सरकार

Photo of गुजरात का धोरडो बना बेस्ट टूरिज्म विलेज, WTO ने अपनी लिस्ट में किया शामिल by Hitendra Gupta

फोटो सौजन्य गुजरात सरकार

Photo of गुजरात का धोरडो बना बेस्ट टूरिज्म विलेज, WTO ने अपनी लिस्ट में किया शामिल by Hitendra Gupta

कैसे पहुंचे धोरडो

गुजरात का यह गांव भुज से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर है। राज्य की राजधानी अहमदाबाद से यह करीब 383 किलोमीटर दूर है।

अगर आप हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो भुज या अहमदाबाद कहीं से भी धोरडो जा सकते हैं लेकिन भुज के लिए काफी कम उड़ान है। रेल यात्रा के लिए भुज रेलवे स्टेशन करीब 80 किलोमीटर पर है। वैसे सड़क मार्ग से आप यहां भुज आकर आसानी से पहुंच सकते हैं। रण उत्सव के दौरान लोगों की सुविधा के लिए यातायात के विशेष प्रबंध किए जाते हैं।

फोटो सौजन्य गुजरात सरकार

Photo of गुजरात का धोरडो बना बेस्ट टूरिज्म विलेज, WTO ने अपनी लिस्ट में किया शामिल by Hitendra Gupta

कब पहुंचे

धोरडो तो वैसे गर्म इलाका है और यहां सालों भर लोग आते रहते हैं लेकिन यहां आने का बेहतर समय सर्दी का ही है। इस समय आप रण उत्सव का भी आनंद ले सकते हैं। तो आप सभी को धोरडो यात्रा की शुभकामनाएं... शुभ यात्रा।

फोटो सौजन्य गुजरात सरकार

Photo of गुजरात का धोरडो बना बेस्ट टूरिज्म विलेज, WTO ने अपनी लिस्ट में किया शामिल by Hitendra Gupta

Keywords-

गुजरात, धोरडो गांव, बेस्ट टूरिज्म विलेज, विश्व पर्यटन संगठन,WTO, उज्बेकिस्तान, समरकंद,पर्यटन, कच्छ , रण उत्सव, #Gujarat #Dhordo Village #BestTourismVillage #WorldTourismOrganization #WTO #Uzbekistan #Samarkand #Tourism #Kutch #RanUtsav