पुणे के 10 बेस्ट कैफे जिनका खाना और माहौल दोनों लाजवाब है

Tripoto
Photo of पुणे के 10 बेस्ट कैफे जिनका खाना और माहौल दोनों लाजवाब है by Deeksha

पुणे को युवा लोगों का शहर माना जाता है। यहाँ की एनर्जी से लेकर शहर के माहौल तक सभी चीजें एकदम परफेक्ट हैं। शहर की जिंदादिली का कुछ श्रेय यहाँ के लोगों और उनके रहने के तरीकों को भी जाता है। क्योंकि पुणे में ज्यादातर लोग युवा हैं इसलिए इस शहर में आपको यंग और डायनामिक जगहों की कमी नहीं होगी। पुणे के कैफे भी इतने शानदार हैं कि आपका दिल खुश हो जाएगा। अलग-अलग थीम और खाने की लाजवाब वैरायटी वाले ये सभी कैफे पुणे शहर की जान हैं। हर कैफे की कुछ अलग खासियत है जो उसको बाकी सभी से एकदम अलग बनाती है। अगर आप पुणे में हैं तो इन कैफे में समय बिताना ना भूलें।

1. जर्मन बेकरी

पुणे का ये कैफे नौजवान लोगों के साथ-साथ घुमक्कड़ों को भी खूब पसंद आता है। खास बात ये है कि पुणे में इस तरह की केवल कुछ बेकरी हैं जिनमें से जर्मन बेकरी दूसरी सबसे पुरानी बेकरी है। क्योंकि ये बेकरी रात में 11.30 बजे तक खुली रहती है इसलिए यहाँ देर रात भी आया जा सकता है। रात में लगने वाली छोटी-छोटी भूख के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप इस बेकरी का सबसे अच्छी डिश जानना चाहते हैं तो इसका जवाब देना थोड़ा मुश्किल होगा। लेकिन बता दें बेकरी के ब्रेकफास्ट मेनू को लेकर सभी लोगों में बहुत उत्साह रहता है। फिर चाहे आप ऑफिस से थककर चूर हों या ठंड में कुछ गर्म पीने के लिए ढूंढ रहे हों, जर्मन बेकरी की कॉफी का एक कप आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए काफी होगा।

2. फैट कैट कैफे

क्या आपको बिल्लियों से लगाव है? या क्या आप सुबह देर से उठने वाले लोगों में से हैं लेकिन ब्रेकफास्ट आपका पसंदीदा खाना है? अगर इनमें से किसी भी सवाल का जवाब हां है तो आपको बिना ज्यादा सोचे सीधे पुणे के फैट कैट कैफे की ओर चले आना चाहिए। पुणे की गलियों में बना ये कैफे आपके अंदर बैठे फूडी को खुश कर देगा। कैफे का घर जैसा खाना और बेहतरीन माहौल सबको अच्छा लगता है। खास बात ये भी है कि इस कैफे के मेनू में रोज कोई न कोई नई डिश या कुछ और नई चीज जोड़ी जाती है जो सभी को इस कैफे की ओर आकर्षित करती है। इस कैफे में बैठकर आप बोर्ड गेम्स भी खेल सकते हैं। अब इस कैफे में सचमुच में बिल्लियाँ हैं या नहीं ये नहीं कहा जा सकता है लेकिन एक चीज पक्की है कि आपको ये जगह बहुत पसन्द आएगी।

3. वारी बुक कैफे

इस कैफे का जैसा नाम है वैसा ही इसका माहौल है। अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें किताबों से प्यार है तो ये जगह आपको किसी स्वर्ग से कम नहीं लगेगी। जो लोग पहले इस कैफे में आ चुके हैं वो जानते हैं कि इस कैफे को क्यों पुणे का सबसे बेहतरीन कैफे कहा जाता है। यहाँ के माहौल से लेकर खाने और स्टाफ तक सभी चीजें एकदम परफेक्ट हैं। कैफे में पढ़ने के लिए आपको तमाम किताबें मिल जाएंगी। लेकिन अगर आप अपनी कोई किताब पढ़ना चाहते हैं तो उसमें भी कोई परेशानी नहीं है। आप कैफे के किसी भी कोने में बैठकर कॉफी पीते हुए पढ़ने का मजा उठा सकते हैं। ऐसा लगता है मानो इस कैफे की हवा में कोई जादू है जो यहाँ आए हर मेहमान को किताबों से प्यार करना सीखा देती है। इस बात मे कोई दोराय नहीं है कि फिक्शन की दुनिया में जाने के लिए ये कैफे पुणे की सबसे खास जगहों में से है।

4. पार्डन माई फ्रेंच

Photo of पुणे के 10 बेस्ट कैफे जिनका खाना और माहौल दोनों लाजवाब है 2/3 by Deeksha
श्रेय: फेसबुक

इस कैफे का जैसा नाम है यहाँ का माहौल और सजावट भी कुछ वैसी ही है। फ्रेंच माहौल बनाने के लिए कैफे को लकड़ी के केबिन कि तरह डिजाइन किया गया है जिसमें पौधे और चमकीली लाइटों का इस्तेमाल किया गया है। आप दिन के किसी भी समय इस कैफे में आइए यहाँ आपको हमेशा शांति मिलेगी। इसलिए अगर आप लैपटॉप पर अपना कोई जरूरी काम खत्म करना चाहते हैं तो वो भी आराम से कर सकते हैं। खाने की बात करें तो कैफे का मेनू भी एकदम किसी फ्रेंच रेस्त्रां की तरह बनाया गया है। मेनू में फ्रेंच रैप्स और क्रेप की तमाम वैरायटी मिलेगी। इस कैफे में अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ जाने के अलावा आप अकेले भी जा सकते हैं। यकीन मानिए आप एक पल के लिए भी बोर नहीं होंगे।

5. ईस्ट स्ट्रीट कैफे

Photo of पुणे के 10 बेस्ट कैफे जिनका खाना और माहौल दोनों लाजवाब है 3/3 by Deeksha
श्रेय: जोमाटो

इस कैफे को पुणे का सबसे अनमोल कैफे कहा जा सकता है। इसकी खूबियों की वजह से इस कैफे को पुणे के सबसे शानदार और पसन्द की जाने वाली जगहों में गिना जाता है। इस कैफे की खासियत है कि आप यहाँ अपने पेट के साथ भी आ सकते हैं। अगर आप अपने पेट के साथ आते हैं तो आपको डिस्काउंट भी दिया जाता है। इसके अलावा हर महीने की 11 तारीख को यहाँ एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जहाँ आप अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं। कैफे का माहौल और सजावट दोनों बेहद खूबसूरत हैं जो आपको रिलैक्स करने का पूरा मजा देता है। यदि आप अपने पेट के साथ बाहर जाना चाहते हैं तो पुणे का ये कैफे आपकी लिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए।

6. कॉफी जार

कोणार्क कैंपस के पास स्थित इस कैफे में भी आप अपने पेट के साथ आ सकते हैं। इस कैफे के नाम से ही मालूम चलता है कि यहाँ की सबसे बढ़िया चीज आपको एक बेहतरीन से कप में परोसी जाती है। इस कैफे की कॉफी थोड़ी मीठी होती है। यदि आपको अपनी कॉफी में हल्की मिठास पसंद है तो आपको इस कैफे में जरूर आना चाहिए। ताजी कॉफी की खुशबू इतनी जोरदार होती है कि बाहर से निकलने में भी आपको उसकी महक पता चल जाएगी। इस कैफे में कॉफी के साथ साथ कई डेजर्ट का भी ऑप्शन है। ब्राउनी और कपकेक इनके सबसे ज्यादा बिकने वाले आइटमों में से हैं। ज्यादातर लोग कॉफी के साथ कुछ मीठा खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी कॉफी पीने के दीवाने हैं तो पुणे के इस कैफे को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

7. कैफे ईस्टवुड

अगर आप अपने दोस्तों के साथ चिल करना चाहते हैं तो आपको इस कैफे से बढ़िया जगह नहीं मिलेगी। इस हॉलीवुड थीम वाले कैफे में आपको दोस्तों के साथ एन्जॉय करने का पूरा मजा मिलेगा। कैफे का स्टाफ और माहौल दोनों रिलैक्स करने के लिए एकदम परफेक्ट है। कैफे में आप अपने दोस्तों के साथ गाने सुन सकते हैं, मैच देख सकते हैं और गेम्स भी खेल सकते हैं। इस कैफे को खास इसलिए डिजाइन किया गया है। जिससे पुणे वालों को एक ऐसी जगह मिल जाए जहाँ दोस्तों के साथ मजा करने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जाती है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ मस्तमौला शाम बिताना चाहते हैं तो आपको इस कैफे में जरूर आना चाहिए।

8. पगडंडी- बुक्स चाय कैफे

चाय और किताबों का रिश्ता कुछ ऐसा है कि उससे मुँह मोड़ना मुमकिन नहीं है। पुणे के पगडंडी में आपको किताबों और चाय का इतना प्यारा मिश्रण देखने के लिए मिलता है कि आप खुश हो जाएंगे। इस कैफे की शुरुआत दो घुमक्कड़ों ने की थी। शायद इसी वजह से इस कैफे में आपको घुमक्कड़ी से जुड़ी दो अनमोल चीजों का साथ मिलता है। कैफे का फर्नीचर बैंबू थीम पर बनाया गया है जिससे पढ़ने का पूरा माहौल बन जाता है। इस कैफे के संस्थापकों का मानना है कि यहाँ आए लोगों को अपने अनुभव बांटने का मौका मिलना चाहिए। इसलिए कैफे में आपको कुछ ऐसा ही नजारा मिलेगा। कैफे में आप लोगों से बातें कर सकते हैं, किताब पढ़ सकते हैं और टेस्टी खाना खा सकते हैं।

9. वोहुमन कैफे

पुणे का इस कैफे को ईरानी खाने में महारथ हासिल है। पुणे के ज्यादातर लोग सुबह सुबह इस कैफे में ब्रेकफास्ट करना पसन्द करते हैं। खास बात है कि इस कैफे में हमेशा लोगों की भीड़ रहती है जिसमें सबसे अधिक मात्रा पुणे के स्थानीय लोगों की होती है। इस बात से आपको कैफे की लोकप्रियता का अंदाजा हो गया होगा। यहाँ का खाना स्वादिष्ट होने के साथ साथ सस्ता भी है। इसलिए आप बिना किसी परेशानी के यहाँ आ सकते हैं। कैफे का घर जैसा खाना लोगों को खूब पसंद आता है। क्योंकि इस कैफे में आपको अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ती है इसलिए यहाँ रोजाना आने में भी कोई दिक्कत नहीं है। अगर आप पुणे में हैं तो आपको इस कैफे में जरूर आना चाहिए।

10. कैफे पाश

कैफे पाश की जितनी तारीफ की जाए कम होगी। ये कैफे एक बड़े बंगले में बना हुआ है जिसके आसपास खूबसूरत गलियरे और गार्डन है। इस कैफे का यूरोपीय क्विजीन आपको बेहद पसंद आएगा। कैफे पाश का हाई टी मेनू देखकर आप हैरान रह जाएंगे। मेनू में तरह तरह की डिश के साथ साथ कुकी और स्कोन की भी बढ़िया वैरायटी रखी गई है। इस कैफे का मेनू वेजिटेरियन है। इसलिए अगर आपको नॉन वेजिटेरियन खाने का मन है तो इस कैफे में आने से बचना चाहिए। हालांकि यहाँ का वेजिटेरियन खाना इतना लाजवाब है कि आप चिकन एकदम मिस नहीं करेंगे। इस कैफे में आपके पास बैठने के लिए तीन विकल्प हैं। आप कैफे के अंदर बैठ सकते हैं, गार्डन में रिलैक्स कर सकते हैं और छत पर भी जा सकते हैं। शांत माहौल और अंग्रेजी खाना पसंद करने वाले लोगों को ये कैफे बहुत अच्छा लगेगा।

क्या आप पुणे के किसी आकर्षक कैफे में गए हैं ? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।