
श्री बाबा बर्फानी अमरनाथ की पवित्र गुफा से सोमवार, 28 जून से आरती का सीधा प्रसारण शुरू हो गया है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने आरती के सीधे प्रसारण के लिए प्रबंध किए है। इस बार कोरोना के कारण अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई है। यात्रा रद्द होने के कारण पारंपरिक पूजा अर्चना और अन्य गतिविधियां सांकेतिक तौर पर आयोजित होंगी।भक्तों के लिए पवित्र गुफा के ऑनलाइन दर्शन और लाइव आरती की व्यवस्था की गई है।


वैसे तो इस बार यात्रा की तिथि 28 जून से 22 अगस्त तक निर्धारित की गई थी, लेकिन कोरोना के कारण यह सांकेतिक ही रहेगी। आरती प्रतिदिन सुबह छह से साढ़े छह बजे और शाम को पांच से साढ़े पांच बजे तक होगी। आरती का सीधा प्रसारण श्री अमरनाथ जी की अधिकारिक वेबसाइट, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के एप और MH1 प्राइम चैनल पर किया जाएगा।


यात्रा रद्द होने के बाद भी पवित्र गुफा में 56 दिन तक पूजा अर्चना होने के कारण यहां दो महीने तक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा बल भी तैनात रहेंगे। इस कारण यहां तीन लंगर की व्यवस्था की गई है। एक लंगर बालटाल और दो लंगर पवित्र गुफा स्थल पर लगाए गए हैं।



लाइव आरती देखने के लिए एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें-
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के एप
देखिए 28 जून. 2021 की विशेष पूजा अर्चना और आरती-
विशेष जानकारी आप आप यहां से भी पा सकते हैं-