बिहार की वो छिपी हुई जगहें जो आपको बिहार घूमने पर मजबूर कर देंगी

Tripoto
Photo of बिहार की वो छिपी हुई जगहें जो आपको बिहार घूमने पर मजबूर कर देंगी by Musafir Rishabh

बिहार, भारत का सबसे अनदेखा किया जाने वाला। बिहार बेहद खूबसूरत है फिर भी इस जगह को जाना जाता है बाढ़ के लिए, भुखमरी के लिए, बेरोजगारी के लिए। इसमें गलती किसी की नहीं है, हम घुमक्कडों की है। हम घूमने के नाम पर सिर्फ उत्तराखंड, हिमाचल और राजस्थान जैसी फेमस जगहों पर ही जाते हैं। घूमने के नाम पर हमारे दिमाग में बिहार कभी आता ही नहीं। घुमक्कड़ों ने इस राज्य को देखा नहीं है। बिहार में वो सब है जो इस राज्य को खूबसूरत बनाता है।

Photo of बिहार की वो छिपी हुई जगहें जो आपको बिहार घूमने पर मजबूर कर देंगी 1/1 by Musafir Rishabh

बिहार में सिर्फ बड़े-बड़े शहर और गाँव ही नहीं हैं। यहाँ प्रकृति के खूबसूरत और अनदेखे नजारे हैं। यहाँ वाटरफाॅल हैं, पहाड़ और हरियाली है। जब आप बिहार घूमेंगे तो आपको पता चलेगा कि असली बिहार को हमने जाना नहीं था। बिहार को देखा जाना चाहिए उन अनदेखी और खूबसूरत जगहों के लिए। आइए जानते हैं बिहार की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जो आपको बिहार घूमने के लिए मजबूर कर देंगी

1- रोहतास

रोहतास बिहार का एक जिला है और यहीं एक किला है जिसे रोहतास और रोहतासगढ़ का किला कहते हैं। ये किला भारत के सबसे पुराने किलों में से एक हैै। अभी इसी दीवारें पुरानी और जर्जर दिखाई देती हैं लेकिन यकीन मानिए यहाँ से जो आप देखेंगे वो बेहद खूबसूरत है। दूर-दूर तक आपको पहाड़ और हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी। ये किला बिहार की कैमूर पहाड़ी पर स्थित है। आसपास पहाड़ से गिरते खूबसूरत झरने हैं जिनको देखकर दिल खुश हो जाता है। कहते हैं इस किले को राजा मानसिंह ने बनवाया था और ये किला रोहतास से लगभग 100 किमी. की दूरी पर है। रोहतसगढ़ किले यूनेस्को की वर्ल्ड हेरीटेज में आता है। अगर आप बिहार आएँ तो इस जगह पर आना बिल्कुल न भूलें।

2- राजगीर

बिहार की एक और शानदार जगह है राजगीर। राजगीर बिहार की कई छिपी हुई जगहों का घर है। यहाँ कई खूबसूरत झील हैं, पहाड़ हैं और हरापन भी। आपको राजगीर आकर खुद से सवाल करेंगे कि यहाँ पहले क्यों नहीं आए? पहाड़ों के बीच घोरा कटोरा लेक आपको बेहद पसंद आएगी। झील के बीचों-बीच बुद्ध की मूर्ति है जो इस जगह पर शांति का एहसास कराती है। आपको राजगीर हिल्स जाना चाहिए और यहाँ का किला भी देखना चाहिए। राजगीर को देखने के बाद आपको बिहार और भी ज्यादा पसंद आने लगेगा।

3- बराबर गुफाएं

बिहार आश्चर्यों से भरा हुआ है और उनमें से ही एक है बराबर गुफाएं। बराबर गुफाएं गया से 24 किलोमीटर दूर हैं। ये गुफाएं चट्टान को काटकर बनाई गईं हैं। बराबर गुफाएं कर्ण चौपड़, लौमस ऋषि, सुदामा केव और विश्व झोपड़ी का एक समूह है। कहते हैं इसे मौर्यकाल में ऋषियों के लिए बनवाया गया था। इसके अंदर बौद्ध और हिन्दुओं देवी-देवताओं की मूर्ति भी हैं। बिहार के इतिहास की एक बेहद खूबसूरत जगह है। जिसे हर किसी को देखना चाहिए। अगर आपको बिहार को जानना चाहते हैं तो बराबर गुफाएं तो जाना ही चाहिए।

4- डूंगेश्वरी हिल्स

बिहार की डूंगेश्वरी हिल्स वो खूबसूरत जगह है जो महात्मा बुद्ध की वजह से जानी जाती है। कहते हैं कि बोधगया जाने से पहले महात्मा बुद्ध कई साल इसी पहाड़ी पर बिताए थे। यहाँ की गुफाओं में उन्होंने तपस्या की लेकिन जब उनको यहाँ ज्ञान नहीं मिला तो बोध गया चले गए। ये पहाड़ी फाल्गु नदी के किनारे स्थित है। इस पहाड़ी पर जाने के लिए आपकेा छोटा-सा ट्रेक भी करना पड़ेगा। यदि आपके शहर की लाइफ से कुछ देरक के लिए प्रकृति और शांति के बीच जाने का मन है तो डूंगेश्वरी हिल्स आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट जगह है।

5- अनगिनत वाटरफाॅल्स

आपको किसी एक वाटरफाॅल के बारें में बता सकता था कि वो कितना खूबसूरत है और कहाँ है? लेकिन अगर जब ऐसे ही कई खूबसूरत वाटरफाॅल हों तो किसी एक के बारे में बताने से अच्छा सबके नाम बता दिए जाएँ। बिहार वाटरफाॅल पसंद लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। बिहार में कलकोत वाटरफाॅल है जो बहुत फेमस है। इसके अलावा मंझर कुंड वाटरफाॅल, धुआ कुंड वाटरफाॅल, कशिश, करकटगढ़ वाटरफाॅल और तुलिया भवानी जैसे अनछुए झरने हैं। आप किसी भी एक वाटरफाॅल पर चले जाइए आपको बिहार की खूबसूरती का अंदाजा लग जाएगा।

6- जेठियन वैली

बिहारी की राजधानी पटना से 130 किमी. दूर एक जगह है, जेठियन वैली। इस जगह के बारे में तो क्या शायद ये नाम भी आपने पहली बार सुना होगा। बिहार की जेठियन वैली बेहद खूबसूरत भी है और ऐतहासिक भी है। कहते हैं भगवान बुद्ध ने यहाँ की गुफा में कई महीनों तक प्रवचन किए थे। यहाँ आप प्रकृति की सुंदरतो को महसूस कर सकते हैं, यहाँ के गाँवों में जा सकते हैं या फिर यहाँ से सनसेट को देख सकते हैं। ये बिकार सबसे अनछुई जगहों में से एक है। अगर आपको छिपी हुई जगहों पर जाना पसंद है तो चले आइए जेठियन वैली।

7- शेरगढ़ किला

बिहार कितना खूबसूरत है और अपने अंदर कितना कुछ समेटे हुए है, ये आपको शेरगढ़ किले को देखकर समझ आएगा। ये किला पहाड़ी के उपर नहीं बल्कि अंदर बना हुआ है। इस किले को शेरशाह सूरी ने बनवाया था और यहीं पर वे अपनी सेना और परिवार के साथ रहते थे। जब आप ट्रेक करके किले के छोर पर पहुँचेंगे तो यकीन मानिए आप सारी थकान भूल जाएँगे। आपको दूर-दूर तक सिर्फ और सिर्फ हरियाली ही दिखाई देगी। पास में बहती हुई दुर्गावती नदी इस नजारे को और भी खूबसूरत बना देती है। अगर आप मानसून के समय गए हैं फिर तो ये जगह स्वर्ग के समाल लगेगी।

ऐसा नहीं है कि बिहार में इतनी ही अनछुई जगहें हैं। बिहार तो घुमक्कड़ी का खजाना है बस आपको बिहार के लिए निकलना होगा। यहाँ आकर शायद आप उत्तराखंड-हिमाचल की खूबसूरती को भूल जाएँगे।

क्या आपने कभी बिहार की किसी अनछुई जगहों की यात्रा की है? अपने सफर का अनुभव यहाँ लिखें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।