गर्मियों में स्वादिष्ट लस्सी का लेना हो आनंद तो दिल्ली की इन जगहों पर आपको भी पहुंचना चाहिए

Tripoto
15th Jun 2022
Photo of गर्मियों में स्वादिष्ट लस्सी का लेना हो आनंद तो दिल्ली की इन जगहों पर आपको भी पहुंचना चाहिए by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, जैसा कि आप सभी को पता ही हैं, दिलवालों की दिल्ली कल्चर के साथ ही साथ खानपान के हब के रूप में जाना जाता है।जिस प्रकार यहाँ हर अलग अलग जगह से आकर बसे लोग रहते हैं। उसी प्रकार दिल्ली में खान पान की भी कोई कमी नहीं है। दिल्ली में आपको हर तरह के खाद्य सामग्री मिल जायेगी। चाहे वो सिंपल फूड हो या अलग अलग फ्यूज़न वाली लज़ीज़ फूड, दिल्ली में आपको एक से बढ़कर एक फूड मिल जायेगा जो कि स्पेशल अपने जायके के लिए जाना जाता हैं। वैसे तो दोस्तों, इस आर्टिकल में में दिल्ली की ऐसी जगहों के बारें में आपको बताने वाली हूं जहाँ आपको बेहतरीन लस्सी का स्वाद चखने को मिले। वैसे तो लस्सी पंजाब के नाम से मशहूर हैं। लेकिन आपको बता दूं कि दिल्ली में भी ऐसी कई बेहतरीन और फेमस जगहें हैं। जहाँ की लस्सी पीकर आप वहाँ बार बार जाना चाहेंगे। दिलवालों की दिल्ली में ऐसी कई गलियां है जो लस्सी के लिए मशहूर है। तो आइए आपको बताते हैं कि वो मशहूर जगहें कौन कौन सी हैं।

1. कुंजीलाल जगदीश प्रसाद

Photo of गर्मियों में स्वादिष्ट लस्सी का लेना हो आनंद तो दिल्ली की इन जगहों पर आपको भी पहुंचना चाहिए by Smita Yadav

दोस्तों, कहते है कि गर्मी के मौसम में शरीर की अंदरूनी ठंडक होना बहुत जरूरी है। ऐसे में लजीज़ लस्सी मिल जाए तो फिर बात ही अलग है। अगर आप भी लस्सी के शौकीन हैं। तो फिर आपको कुंजीलाल जगदीश प्रसाद दुकान पर पहुंच जाना चाहिए। गर्मियों के दिनों में यहाँ का आलम ये होता है कि लस्सी लेने के लिए टोकन सिस्टम को फॉलो करना पड़ता है। लस्सी का एक गिलास लगभग 60 रुपये का मिलता है।

पता : रोशनारा रोड, खारिया मोहल्ला, सब्जी मंडी पुरानी, दिल्ली-110007

2. अमृतसरी लस्सी वाला

Photo of गर्मियों में स्वादिष्ट लस्सी का लेना हो आनंद तो दिल्ली की इन जगहों पर आपको भी पहुंचना चाहिए by Smita Yadav

दोस्तों, अगर आपको पाइनएप्पल, मैंगो एवं अन्य फल फ्रूट पसंद है तो यहां की मिक्स फ्रूट लस्सी जरूर ट्राई करें। यहां आम लस्सी, स्ट्रॉबेरी लस्सी, पाइनएप्पल लस्सी के साथ-साथ कई फ्यूज़न में तैयार लजीज लस्सी का स्वाद चख सकते हैं। आपको बता दूं कि यहाँ सबसे ज्यादा डिमांड स्ट्राबेरी एवं मैंगो लस्सी की रहती है। अगर आप भी लस्सी के शौकीन हैं तो जरूर ट्राई लीजिये।

पता : दुकान 295, चांदनी चौक-110006

3. राजस्थानी लस्सी शॉप

Photo of गर्मियों में स्वादिष्ट लस्सी का लेना हो आनंद तो दिल्ली की इन जगहों पर आपको भी पहुंचना चाहिए by Smita Yadav

दोस्तों, अगर आप नॉर्मल लस्सी के साथ फ्यूजन लस्सी का स्वाद चखना चाहते हैं। तो आपको एक बार राजधानी लस्सी शॉप पर जरूर जाना चाहिए। जी हाँ अगर आप लस्सी के साथ साथ चॉकलेट के भी शौकीन हैं। तो राजधानी लस्सी शॉप पर चॉकलेट लस्सी पीने ज़रूर पहुंचे। इसके अलावा आप यहाँ पर मिंट लस्सी का भी स्वाद चख सकते हैं। इस शॉप की सबसे अच्छी बात यह हैं कि यहाँ कुल्हड़ में लस्सी सर्व की जाती है।

पता : राजस्थानी लस्सी शॉप राजीव चौक, नई दिल्ली-110001

4. बाबा नागपाल कॉर्नर

Photo of गर्मियों में स्वादिष्ट लस्सी का लेना हो आनंद तो दिल्ली की इन जगहों पर आपको भी पहुंचना चाहिए by Smita Yadav

दोस्तों, दिल्ली के लाजपत नगर में मौजूद बाबा नागपाल कॉर्नर भी लजीज लस्सी के लिए एक फेमस जगह है। यहाँ पर आपको आनार लस्सी, गुलकंद लस्सी, ओरियो लस्सी और जीरा लस्सी आदि फेमस वैरायटी की लस्सी मिल जायेगी। दिल्ली के इस फेमस लस्सी कॉर्नर में लस्सी लेने के लिए लोगों को लंबी लाइन लगनी पड़ती है। यहाँ आपको दो लोगों के लिए लस्सी का खर्चा लगभग 150 रूपये तक आ सकता है।

पता : 7/25, लाजपत नगर, नई दिल्ली-110024

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।