दिल्ली के इन फेमस रेस्टोरेंट्स में लें बेहतरीन साउथ इंडियन फूड्स का मजा, स्वाद ऐसा जो भूलें नहीं

Tripoto
5th Jun 2022
Photo of दिल्ली के इन फेमस रेस्टोरेंट्स में लें बेहतरीन साउथ इंडियन फूड्स का मजा, स्वाद ऐसा जो भूलें नहीं by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, जब भी कभी भारतीय व्यंजनों की बात होती है तो उसमें दक्षिण भारतीय भोजन की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है। साउथ इंडियन फूड की सबसे अच्छी और खास बात ये होती है कि ये स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छे होते हैं। तो अगर आप दिल्ली में असली साउथ इंडियन खाने का मजा लेना चाहते हैं तो आज हम आपको दिल्ली के कुछ बेस्ट रेस्टोरेंट बता रहे हैं। यहाँ आपको इडली, डोसा और सांभर के अलावा दूसरी साउथ इंडियन फूड्स का असली टेस्ट मिलेगा। इडली, डोसा और सांभर के अलावा भी दक्षिण भारतीय खाने में बहुत कुछ है जो इन रेस्टोरेंट में परोसा जाता है। फूड लवर्स वीकेंड में परिवार और दोस्तों के साथ इन रेस्टोरेंट में दक्षिण भारतीय व्यंजनों का असली स्वाद ले सकते हैं अगर आप भी साउथ इंडियन फूड के दीवाने हैं और दिल्ली में है तो मेरे द्वारा बताए जा रहे रेस्टोरेंट में एक बार जरूर जाइए। यहाँ पर आपको ओरिजनल साउथ इंडियन फूड खाने को मिलेगा। यहाँ एक बार स्वाद चखने के बाद आप बार-बार जाना चाहेंगे। आइए जानते हैं इस जगहों के बारे में।

1. नैवेद्यम

Photo of दिल्ली के इन फेमस रेस्टोरेंट्स में लें बेहतरीन साउथ इंडियन फूड्स का मजा, स्वाद ऐसा जो भूलें नहीं by Smita Yadav

दोस्तों, अगर आप साउथ दिल्ली में या इसके आस पास रहते हैं तो फिर आपको एक बार नैवेद्यम में साउथ इंडियन व्यंजन का स्वाद चखने के लिए ज़रूर पहुंचना चाहिए। क्योंकि इस जगह पर आपको डोसा की लगभग 31 वैरायटी आपको मिल जायेगी, यह रेस्टोरेंट खास कर अपने 31 प्रकार के डोसे के लिए जाना जाता है। जोकि बहुत ही फेमस हैं। यहाँ सिर्फ स्थानीय या साउथ इंडियन लोग ही नहीं बल्कि दिल्ली के हर कोने से लोग खाने के लिए पहुंचते हैं। यहाँ का घी रोस्ट मसाला डोसा, उडुपी मसाला डोसा, तंगम पेपर मसाला डोसा सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं। यहाँ का स्टाफ भी काफी विनम्रता के साथ बात करते हैं। दिल्ली में दक्षिण भारतीय खाने का लुत्फ, उठाने के लिए आपको इस जगह ज़रूर आना चाहिए।

पता- हौज खास विलेज और कनॉट प्लेस।

समय- सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक।

2. कर्नाटक कैफे

Photo of दिल्ली के इन फेमस रेस्टोरेंट्स में लें बेहतरीन साउथ इंडियन फूड्स का मजा, स्वाद ऐसा जो भूलें नहीं by Smita Yadav

दोस्तों,अगर फूड क्वालिटी, टेस्ट और सर्विस की बात करूं तो दिल्ली का यह कैफे सबसे अच्छे विकल्प में से एक है। यह कैफे साउथ इंडियन भोजन को बहुत ही बेहतरीन तरीके से परोसता है। वैसे तो आपको इनके मेन्यू में ऐसी कई चीजें मिल जायेंगे, जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं। मगर यहाँ पर सबसे फेमस रोस्ट मसाला डोसा, रवा मसाला डोसा, मैसूर मसाला डोसा और चेट्टीनाड मसालेदार मसाला डोसा का एक बार स्वाद चखने के बाद आप यहाँ बार-बार जाना चाहेंगे। दिल्ली में दक्षिण भारतीय खाने का लुत्फ, उठाने के लिए आपको इस जगह ज़रूर आना चाहिए।

पता- एम ब्लॉक मार्केट, ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली- 110048

समय- सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।

3. जांबर रेस्टोरेंट

Photo of दिल्ली के इन फेमस रेस्टोरेंट्स में लें बेहतरीन साउथ इंडियन फूड्स का मजा, स्वाद ऐसा जो भूलें नहीं by Smita Yadav

अगर आपको दिल्ली में परिवार के साथ साउथ इंडियन भोजन का लुत्फ़ उठाने जाना है तो फिर आपको जांबर रेस्टोरेंट ज़रूर पहुंचना चाहिए। इसकी दिल्ली में कई ब्रांच मौजूद हैं, जिनमें से एक ईस्ट ऑफ कैलाश में भी मौजूद है। इस रेस्टोरेंट के रसम चावल का स्वाद चखने के लिए यहाँ दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। साथ ही यहाँ आकर आप वेज व्यंजन से लेकर नॉन वेज व्यंजन को भी टेस्ट कर सकते हैं। दिल्ली के जांबर रेस्टोरेंट में आप घी रोस्ट मसाला डोसा, उडुपी मसाला डोसा, तंगम पेपर मसाला डोसा आदि का भी स्वाद चख सकते हैं। अगर आपको भी साउथ इंडियन फूड्स का असली स्वाद चखना हो तो आपको एक बार यहाँ ज़रूर आना चाहिए।

पता- संत नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश, पुष्प विहार-नई दिल्ली और डीएलएफ फेज 3, सेक्टर 24, गुरुग्राम।

समय- सुबह 9 बजे से लेकर रात 10 बजे तक।

4. आंध्र भवन

Photo of दिल्ली के इन फेमस रेस्टोरेंट्स में लें बेहतरीन साउथ इंडियन फूड्स का मजा, स्वाद ऐसा जो भूलें नहीं by Smita Yadav

दोस्तों, टेस्टी साउथ इंडियन फूड की बात हो और दिल्ली के आंध्र भवन का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। दिल्ली की सबसे मशहूर कैंटीन में से एक आंध्र भवन का सांभर चखने के लिए लोगों की यहाँ भीड़ लगी रहती है। आप यहाँ सस्ते में फूड थाली को एंजॉय कर सकते हैं। यह दिल्ली की सबसे मशहूर कैंटीनों में एक है जो असली स्वाद परोसने के लिए जानी जाती है। लंच के समय यहाँ सबसे अधिक भीड़ रहती है। पारंपरिक साउथ इंडियन भोजन का लुत्फ़ उठाने के साथ-साथ यहाँ आप चिकन बिरयानी, चिकन करी, फिश करी, टोस्ट फिश आदि व्यंजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

पता- अशोका रोड, नई दिल्ली-110001

समय- सुबह 10 बजे से लेकार शाम 7 बजे तक।

5. दक्षिण शेरेटन होटल

Photo of दिल्ली के इन फेमस रेस्टोरेंट्स में लें बेहतरीन साउथ इंडियन फूड्स का मजा, स्वाद ऐसा जो भूलें नहीं by Smita Yadav

दोस्तों, दक्षिण शेरेटन होटल दिल्ली में साउथ इंडियन खाने के असली स्वाद की परफेक्ट जगह है। इसी नाम से यह रेस्टोरेंट सबसे पहले चैन्नई में 1960 में खुला था। दक्षिण शेरेटन होटल में आपको कई टॉप क्लास गर्वमेंट अधिकारी दक्षिण भारतीय खाने का स्वाद लेते हुए दिख जाएंगे। यह रेस्टोरेंट खासतौर पर तमिलनाडु के खान-पान के लिए जाना जाता है। इस होटल में आपको केरल का नॉन वेजीटेरियन सी फूड भी मिलेगा। यहाँ का मैन्यू रिजनल फूड के हिसाब से डिवाइडिड है। इस होटल में आपको दाल थोव, कथिरिकई चॉप्स, गोंगुरा ममसम, चेट्टीनाड चॉप्स, मालाबार परांठा और करी दक्षिण येरा डिश मिलेगी। यह रेस्टोरेंट साकेत में स्थित है।

पता- शेरेटन नई दिल्ली होटल, ग्राउंड फ्लोर, डिस्ट्रिक्ट सेन्टर, साकेत, दिल्ली - 110017

समय- सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।