अयोध्या ही नहीं भारत के ये राम मंदिर भी है काफी प्रसिद्ध,एक बार जरूर बनाया यहां जाने का प्लान

Tripoto
21st Nov 2023
Photo of अयोध्या ही नहीं भारत के ये राम मंदिर भी है काफी प्रसिद्ध,एक बार जरूर बनाया यहां जाने का प्लान by Priya Yadav

भारत, यहां पर भगवान राम को एक आदर्श पुरुष और देवता के रूप में पूजा जाता है।भगवान राम भगवान विष्णु के सातवे अवतार है।प्रभु श्री राम के प्रति लोगो की अपार श्रद्धा है।उनके प्रति आस्था रखने वाले लोगो का मानना है कि उनके जैसा आदर्श पुरुष जो मन,वचन और शरीर से एक शुद्ध विचारों वाला है कोई भी दूसरा इस पूरे पृथ्वी पर नहीं हो सकता।हिंदुओ के प्रमुख ग्रंथ रामायण में उन्हें प्रमुख किरदार के रूप में चित्रित किया गया है इस ग्रंथ के माध्यम से उनके जीवन विभिन्न पहलुओं और आदर्श को प्रस्तुत किया गया जो पूरी मानव जाति के लिए एक उदहारण है। आज कल श्री राम के जन्मभूमि में मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके कारण पूरे देश में इसकी चर्चा चल रही है।अगर आप भी एक राम भक्त है तो आपको बता दें की केवल अयोध्या में ही राम मंदिर नही है बल्कि देश में कई और भी ऐसे राम मंदिर है काफी प्रसिद्ध है।जिसके प्रति लोगो की अपार श्रद्धा है और जिसकी अपनी पौराणिक कथाएं और मान्यताएं हैं।तो आइए जानते है भारत की इन प्रमुख राम मंदिरों के विषय में।

1.प्राचीन राम मंदिर,अयोध्या

अयोध्या का राम मंदिर भारत के सबसे प्रमुख मंदिरों में से है। क्योंकि यही पर प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था।उत्तर प्रदेश के अयोध्या नगर में स्थित यह मंदिर भगवान राम के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है।यह शहर सरयू नदी के तट पर स्थित है और प्रति वर्ष लाखो श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते है।कुछ विवादो के कारण यहां का प्राचीन मंदिर ध्वस्त हो गया था परंतु अब फिर से वहां एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।अयोध्या हिंदुओं के लिए सात सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक है।

Photo of अयोध्या ही नहीं भारत के ये राम मंदिर भी है काफी प्रसिद्ध,एक बार जरूर बनाया यहां जाने का प्लान by Priya Yadav

2.राम राजा मंदिर, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के ओरछा में स्थित भगवान राम के इस मंदिर की अपनी एक अलग ही पहचान है यह भारत का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां श्री राम को भगवान के रूप में नहीं बल्कि एक राजा के रूप में पूजा जाता है। इसी कारण इस मंदिर का निर्माण एक भव्य किले के रूप में किया गया है। आज भी इस मंदिर में गार्ड ऑफ ऑनर प्रतिदिन की जाती है और शास्त्रों के द्वारा राजा राम को सलामी भी दी जाती है। कहां जाता है की इस मंदिर में स्थापित श्री राम की मूर्ति को पहले चतुर्भुज मंदिर में स्थापित किया जाना था परंतु भगवान की मूर्ति को उनके स्थान से जब ले जाने के लिए उठाया गया तो वह वहीं पर स्थापित हो गई और अपने स्थान से हिल भी नहीं सकी जिसके कारण ही उन्हें वहीं पर स्थापित कर दिया गया। पूरा मंदिर प्रांगण संगमरमर के पत्थरों से निर्मित किया गया है जिसके कारण ही यह बहुत ही खूबसूरत और भाव दिखाई देता है।

Photo of अयोध्या ही नहीं भारत के ये राम मंदिर भी है काफी प्रसिद्ध,एक बार जरूर बनाया यहां जाने का प्लान by Priya Yadav

3.कलाराम मंदिर, नासिक

कलाराम मंदिर महाराष्ट्र के नासिक में पंचवटी क्षेत्र में स्थित एक बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर का नाम यहां स्थापित श्री राम की दो फीट लंबी काले रंग की मूर्ति के कारण ही पड़ा,जिसे कला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि यही वह स्थान है जहां पर श्री राम 14 वर्ष के वनवास के समय अपनी पत्नी सीता और अपने भाई लक्ष्मण के साथ दसवें वर्ष में पंचवटी में गोदावरी नदी के तट पर रहे थे।इस मंदिर का निर्माण सरदार रंगारू ओधेकर ने किया था। कहां जाता है कि एक बार सरदार रंगडू को सपने में श्री राम की इस मूर्ति का गोदावरी नदी में होने का एहसास हुआ था ।इसके बाद उन्होंने नदी से निकालकर इस मूर्ति को मंदिर में स्थापित करवाया।

Photo of अयोध्या ही नहीं भारत के ये राम मंदिर भी है काफी प्रसिद्ध,एक बार जरूर बनाया यहां जाने का प्लान by Priya Yadav

4.रघुनाथ मंदिर, जम्मू

जम्मू में स्थित भगवान राम को समर्पित रघुनाथ मंदिर श्रीराम के प्रमुख मंदिरों में से एक है।इस मंदिर का की वास्तुकला में आपको मुगल शैली देखने को मिलेगी।मंदिर परिसर में श्रीराम के मंदिर के अलावा भी कई अन्य देवताओं के मंदिर बने हुए हैं।यह मंदिर लगभग हर हिंदू पंथ के आकर्षक चित्रों से बना है जो किसी अन्य मंदिर में देख पाना मुश्किल है।कहते है इस मंदिर परिसर में आपको 36 करोड़ देवता के दर्शन हो जायेंगे जो किसी अन्य मंदिर में होना मुश्किल है।

Photo of अयोध्या ही नहीं भारत के ये राम मंदिर भी है काफी प्रसिद्ध,एक बार जरूर बनाया यहां जाने का प्लान by Priya Yadav

5.सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर, तेलंगाना

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के भद्राचलम में स्थित सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर प्रभु श्री राम के प्रमुख मंदिरों में से एक है।ऐसी मान्यता है कि यही वो स्थान है जहां से श्री राम ने माता सीता को लंका से लाने के लिए गोदावरी नदी पार की थी।यहां पर स्थित भगवान राम की मूर्ति त्रिभंग रूप में स्थापित है जिसमे प्रभु श्री राम हाथ में धनुष बाण लिए और माता सीता हाथ में कमल का फूल लिए विराजमान हैं।

Photo of अयोध्या ही नहीं भारत के ये राम मंदिर भी है काफी प्रसिद्ध,एक बार जरूर बनाया यहां जाने का प्लान by Priya Yadav

6.त्रिप्रयार श्री राम मंदिर, केरल

केरल के त्रिशूर जिले में स्थित त्रिप्रयार श्री राम मंदिर दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।इस मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां पर स्थापित भगवान राम की मूर्ति की पूजा स्वयं भगवान श्री कृष्ण करते थे।इस खूबसूरत मंदिर का परिसर और यहां की वास्तुकला तो अकर्षक हैं ही साथ ही इस मंदिर में की गई नक्काशी भी बेहद खूबसूरत है।लोगो की यह भी मान्यता की इस मंदिर में दर्शन करने से आपके ऊपर हावी होने वाली बुरी शक्तियों ओर भूत प्रेत से भी छुटकारा मिलता है।

Photo of अयोध्या ही नहीं भारत के ये राम मंदिर भी है काफी प्रसिद्ध,एक बार जरूर बनाया यहां जाने का प्लान by Priya Yadav

7.रामास्वामी मंदिर, तमिलनाडु

तमिलनाडू में स्थित रामास्वामी मंदिर को दक्षिण भारत का अयोध्या कहा जाता है।ऐसा इस लिए कहा जाता है क्योंकि यह मंदिर एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां आप भगवान राम को अपने चारो भाईयो और अपनी पत्नी सीता के साथ देख सकते है।इस खूबसूरत मंदिर की नक्काशी इतने खूबसूरत ढंग से की गई है कि इसे देखने वाले इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते।पूरे परिसर में नक्काशी के द्वारा दीवारों पर पूरा रामायण चित्रित किया गया है जो काफी अदभुत लगता है।मंदिर परिसर में, तीन अन्य मंदिर भी हैं, जिनके नाम अलवर सन्नथी, श्रीनिवास सन्नथी, और गोपालन सन्नथी हैं।

Photo of अयोध्या ही नहीं भारत के ये राम मंदिर भी है काफी प्रसिद्ध,एक बार जरूर बनाया यहां जाने का प्लान by Priya Yadav

8.चित्रकूट राम मंदिर

जैसा की हम सब जानते है कि भगवान राम के वनवास के समय में चित्रकूट एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है। क्योंकि यही वह स्थान है जहां उन्होंने अपने वनवास का ज्यादातर समय व्यतीत किया।कहा जाता है की वनवास काल के दौरान श्री राम प्रयाग से गंगा यमुना नदी पार कर के सती अनुसूया के आश्रम पहुंचे और काफी समय तक वे यही रहे थे।यही कारण है कि हिंदू धर्म में प्रयाग को एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान और तीर्थ के रूप में जाना जाता है।चित्रकूट में भगवान राम को समर्पित कई स्थान है जिनमें वाल्मीकि आश्रम, मांडव्य आश्रम, भरतकूप प्रमुख हैं।

Photo of अयोध्या ही नहीं भारत के ये राम मंदिर भी है काफी प्रसिद्ध,एक बार जरूर बनाया यहां जाने का प्लान by Priya Yadav

9.रामटेक मंदिर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के नागपुर से लगभग 57 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।यह मंदिर भगवान राम को समर्पित भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।इस मंदिर का संबंध रामायण काल से माना जाता है।कहा जाता है कि यही वह स्थान है जहां बारिश काल के समय प्रभु श्री राम 4 महीने के लिए ठहरे थे।ऐसी मान्यता है कि यही पर ही उन्होंने दैवीय शास्त्र और ब्रह्मास्त्र जैसी शक्तियां भी प्राप्त की थी।मंदिर परिसर को देखकर आपको इसके प्राचीनता का आभास स्वयं ही हो जायेगा।यह मंदिर लगभग 2000 वर्ष पुराना माना जाता है।

Photo of अयोध्या ही नहीं भारत के ये राम मंदिर भी है काफी प्रसिद्ध,एक बार जरूर बनाया यहां जाने का प्लान by Priya Yadav

10.कोदंडारामस्वामी मंदिर

कर्नाटक के चिक्कमगलुरु हिल स्टेशन में स्थित कोदंडारामस्वामी मंदिर भगवान राम को समर्पित मंदिरों में से एक है।इस मंदिर में भगवान राम अपनी पत्नी सीता और लक्ष्मण के साथ स्थापित है।इस मंदिर के प्रति लोगो की अपार श्रद्धा है।मंदिर को बहुत ही भव्य तरीके से बनाया गया है।मंदिर की दीवारों पर अद्भुत नक्काशी की गई है।

Photo of अयोध्या ही नहीं भारत के ये राम मंदिर भी है काफी प्रसिद्ध,एक बार जरूर बनाया यहां जाने का प्लान by Priya Yadav

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें। जल्द ही शुरू होगी हेलीकॉप्टर सुविधा

More By This Author

Further Reads