भारत के ऐसे अजीबो-गरीब व्यंजन जिनके बारे में जानकर, शायद आपको भी होगी हैरानी

Tripoto
29th Aug 2021
Photo of भारत के ऐसे अजीबो-गरीब व्यंजन जिनके बारे में जानकर, शायद आपको भी होगी हैरानी by Smita Yadav
Day 1

भारत एक ऐसा देश है जहाँ का भोजन विभिन्न संस्कृति और विविधता का एक सुंदर मेल है। भारत में कई ऐसे व्यंजन बनाए जाते हैं जिनके बारे में सोचते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। यहाँ के मसालों से बने व्यंजन और स्वादिष्ट मिठाइयां बेहद सुगंधित होती हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ भारत में कुछ स्थानों पर ऐसे अजीबो गरीब व्यंजन खाए जाते हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह व्यंजन भारत के आम व्यंजनों से बिल्कुल अलग हैं और इन्हें पकाने का तरीका भी बेहद अजीब है। तो आइए जानते हैं भारत में खाये जाने वाला कुछ ऐसे अजीबो-गरीब भोजन के बारे में जिन्हें कुछ लोग खाना बेहद पसंद करते हैं।

भांग के पकोड़े

Photo of भारत के ऐसे अजीबो-गरीब व्यंजन जिनके बारे में जानकर, शायद आपको भी होगी हैरानी by Smita Yadav

भांग के पकौड़े, भांग की पत्तियों से बना एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है। आपको बता दूं कि इस भोजन को बसंत ऋतु के मौसम के दौरान या फिर होली या शिवरात्रि जैसे खास भारतीय त्योहारों के दौरान बनाया जाता है। इस व्यंजन का स्वाद लेने के बाद लोग गानों के साथ झूमते और नाश्ते नजर आते हैं।

चाप्रह

Photo of भारत के ऐसे अजीबो-गरीब व्यंजन जिनके बारे में जानकर, शायद आपको भी होगी हैरानी by Smita Yadav

यह व्यंजन लाल चीटियों के अंडे और कुछ मसालों के साथ तैयार किया जाता है। वैसे आप इस डिश के बारे में ही सुनकर 'छी' करने लगे होंगे। लेकिन आपको बता दूं, बहुत से लोगों का तो इस भोजन को सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। छत्तीसगढ़ के लोग लाल चींटियों की तीखी और मसालेदार चटनी खाना पसंद करते हैं। साथ ही, ये लोग गार्निशिंग के लिए लाल चीटियों का इस्तेमाल भी करते हैं।

बेबी शार्क करी

Photo of भारत के ऐसे अजीबो-गरीब व्यंजन जिनके बारे में जानकर, शायद आपको भी होगी हैरानी by Smita Yadav

शार्क बेबी करी को भी भारत के सबसे अजीबोगरीब भोजन की लिस्ट में शामिल किया गया है। अगर आप इस अजीब भोजन का स्वाद चखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गोवा की यात्रा करनी होगी। शार्क बेबी करी गोवा के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक हैं। अगर आप एक मांसाहारी हैं तो आप इस व्यंजन का स्वाद चख सकते हैं। आपको बता दूं कि शार्क एक ऐसी मछली है जिसे पकड़ना बहुत मुश्किल होता है जिसकी वजह से यह एक दुर्लभ और महंगी डिश है। यह व्यंजन गोवा के स्थानीय लोगों का सबसे पसंदीदा भोजन है।

फ्रॉग लेग्स

Photo of भारत के ऐसे अजीबो-गरीब व्यंजन जिनके बारे में जानकर, शायद आपको भी होगी हैरानी by Smita Yadav

ये भोजन मुख्य रूप से सिक्किम के डिशेस में शामिल है, जिसे लेपचास समुदाय के लोग बेहद पसंद करते हैं। आपको बता दूं, यहाँ के लोग मानते हैं कि फ्रॉग लेग्स में कई औषधीय गुण होते हैं, जिसकी वजह से वो इसे सबसे ज्यादा खाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसे खाने से पेचिश और अन्य पेट की बीमारियां दूर होती हैं।

दोह खलिह

Photo of भारत के ऐसे अजीबो-गरीब व्यंजन जिनके बारे में जानकर, शायद आपको भी होगी हैरानी by Smita Yadav

दोह खलिह एक ऐसा व्यंजन है जो मेघालय राज्य का एक और स्वादिष्ट व्यंजन है। जिसे सूअर के मांस के साथ प्याज और मिर्च डालकर सलाद के रूप में खाया जाता है। यह व्यंजन मेघालय के लोगों को बेहद स्वादिष्ट लगता है। मैक्सिकन टच देने के लिए इसमें लोग नींबू टमाटर और गाजर का इस्तेमाल करके भी खाना पसंद करते हैं। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि व्यंजन को सूअर के दिमाग की करी के रूप में बनाकर रोटी के साथ भी खाया जाता है। यह व्यंजन उन लोगों के लिए बिल्कुल भी पसंद नहीं आता जो नॉनवेज को नापसंद करते हैं। हालांकि नॉनवेज खाने वाले ज्यादातर लोगों को यह डिश बहुत ज्यादा पसंद आती है।

जदोह

Photo of भारत के ऐसे अजीबो-गरीब व्यंजन जिनके बारे में जानकर, शायद आपको भी होगी हैरानी by Smita Yadav

जदोह व्यंजन मुख्य रूप से भारत के मेघालय राज्य के उत्तर पूर्व में पाई जाने वाली जैतिया जनजाति के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस व्यंजन को चावल के साथ सूअरों के मांस तथा चिकन के साथ मिलाकर बनाया जाता है। वैसे तो यह भोजन दिखने में बिल्कुल पुलाव की तरह होता है लेकिन इसे रक्त और चिकन के साथ पकाकर बनाया जाता है। हमें पता है कि आप इस व्यंजन के बारे में जानकर जरूर हैरान रह गए होंगे।

नह्क्हम

Photo of भारत के ऐसे अजीबो-गरीब व्यंजन जिनके बारे में जानकर, शायद आपको भी होगी हैरानी by Smita Yadav

यह डिश मेघालय की गारो जनजाति के लोगों द्वारा बेहद पसंद की जाती है। इस डिश की सबसे खास बात है कि यह सुखी मछलियों, सब्जियों और आसुत राख से बनाई जाती है। इस डिश का स्वाद बहुत अच्छा होता है। लेकिन इसकी सबसे खराब बात है कि इसकी गंध बहुत बेकार आती है। इसको सूंघने से सड़े हुए भोजन की बदबू आती है।

ब्लैक राइस

Photo of भारत के ऐसे अजीबो-गरीब व्यंजन जिनके बारे में जानकर, शायद आपको भी होगी हैरानी by Smita Yadav

ब्लैक राइस या मेजिक राइस अपने पोषक तत्व के लिए बेहद प्रसिद्ध है। इस डिस की सबसे खास बात यह है कि यह पोष्टिक होने के साथ ही स्वाद से भरपूर भी होती है। ब्लैक राइस मुख्यतः केरल, मणिपुर और उत्तर बंगाल के कुछ क्षेत्रों में खाना पसंद किया जाता है। अगर आप चावल को किसी अन्य तरह से खाना चाहते हैं तो आप ब्लैक राइस का स्वाद ले सकते हैं। शाकाहारी लोगों को ही व्यंजन जरूर पसंद आएगा।

इस आर्टिकल में आपने भारत के अजीबो गरीब खाने के बारे में जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट्स में जरूर बतायें।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।