G-20 Summit: 8 -10 सितम्बर है दिल्ली बंद। कहाँ जा सकते हैं, कहाँ नहीं? पाईये पूरी जानकारी।

Tripoto
3rd Sep 2023
Photo of G-20 Summit: 8 -10 सितम्बर है दिल्ली बंद। कहाँ जा सकते हैं, कहाँ नहीं? पाईये पूरी जानकारी। by Yadav Vishal
Day 1

इतिहास में पहली बार, नई दिल्ली G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा हैं। जहां देश की राजधानी अपने सबसे बड़े आयोजन के लिए तैयार हैं। इस सम्मेलन में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं, जिनमें इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, कोरिया गणरज्य, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूके, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी अमेरिका एवं यूरोपीय संघ। इस बार जी-20 शिखर सम्मेलन 8 सितंबर से लेकर 10 सितंबर के बीच में है। यह सम्मेलन दिल्ली के प्रगति मैदान में 'भारत मंडपम' आयोजित किया गया है। ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली के कई जगहों को  7 सितंबर की आधी रात से ही  से 10 सितंबर तक बंद कर दिया गया हैं। ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल यह आ रहा हैं कि दिल्ली में क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा। तो आज हम इस आर्टिकल के ज़रिए आपके इस दुविधा का निवारण निकालेगे और आपको बताएंगे कि आप 8 से 10 सितंबर दिल्ली में आप कहां जा सकते हैं और कहां नहीं इसकी पूरी जानकारी।

G-20 summit के दौरान क्या खुला रहेगा क्या रहेगा बंद?

1. 8 से 10 सितंबर तक राजधानी के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा कोचिंग सेंटर और अन्य शिक्षण संस्थानों को भी बंद रखने के आदेश दिया गया हैं।
2. सभी सरकारी और प्राइवेट दफ़्तर भी बंद रहेंगे।
3. घर से निकलने के लिए किसी भी प्रकार का कोई पाबंद नहीं हैं।
4. दिल्ली के सभी माल, मार्केट और सिनेमा हॉल पूरी तरह से बंद रहेगा।
5. सभी जरूरी सेवाओं की दुकानें खुली रहेंगी जैसे मेडिकल स्टोर,किराना स्टोर, सब्जी, दूध, पानी सभी की दुकानें खुलेंगी।
6.  बसों को दिल्ली की सीमाओं की ओर सड़क नेटवर्क पर संचालन की अनुमति नहीं है। उन्हें रिंग रोड और रिंग रोड से आगे दिल्ली से दूर रखा जाएगा।
7. दिल्ली के बाहरी वाहनों को दिल्ली में एंट्री नहीं मिलेगी।
8. दिल्ली पुलिस के जरिए में बताई गई रूल के अनुसार समय सीमा के अंदर पर्यटकों को ले जाने वाली टैक्सियों को नई दिल्ली में एंट्री मिलेगी, लेकिन इसके लिए उनके पास वैध होटल की बुकिंग होना अनिवार्य है। हालांकि नई दिल्ली जिले के बाहर सड़क नेटवर्क पर ऑटो रिक्शा और टैक्सियों को अनुमति दी जाएगी।
9. अस्पतालों में जाने के लिए रोक नहीं रहेगी, इलाज के दस्तावेज दिखाने होंगे।
10. दिल्ली में मेट्रो चलती रहेगी और सभी स्टेशन खुले रहेंगे। (सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर) नई दिल्ली जिले को छोड़कर पूरी दिल्ली में सामान्य तरीके से आवाजाही रहेगी।

Photo of G-20 Summit: 8 -10 सितम्बर है दिल्ली बंद। कहाँ जा सकते हैं, कहाँ नहीं? पाईये पूरी जानकारी। by Yadav Vishal

ट्रैफिक को लेकर यहां कर सकते हैं संपर्क, मिलेगी पूरी जानकारी 

G-20 को ले कर लोगों के मन में यह डर हैं कि कौन सा रूट खुला रहेगा कौन सा नहीं? साथ ही साथ यह भी लोगों के मन में चल रहा हैं कि किस रूट में कितनी ट्रैफिक लगेगी अगर आप भी उन लोगों ने से एक हैं तो आपको बता दूं कि इसे लेकर आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप ट्रैफिक पुलिस से किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

व्हाट्सएप नंबर: 8750871493, 
हेल्पलाइन नंबर: 1095/011-25844444
आप इन ईमेल भी कर सकते हैं- dirtraffic@nic.in और tshq@up.gov.in

इसके साथ ही साथ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सम्मेलन से पहले अपने ट्रैफिक रूल्स के कुछ ट्रैफिक विस्तृत विवरण सलाह अपने वेबसाइट पे साझा किया हैं जिन्हें आप देख सकते हैं।

https://traffic.delhipolice.gov.in/dtpg20info/traffic.html

आप मैप की सहायता से देख सकते हैं कहां कहां लगी हैं रोक?

Mappls-MapmyIndia ऐप की सहायता से आप देख सकते हैं कि कहां कहां लगी हैं ट्रैफिक। यह ऐप आपको सड़कों की वर्तमान स्थिति को दिखाएगा और यह सुनिश्चित करेगा वह रूट जिस क्षेत्र में आप यात्रा करने की योजना बना रहे हों वो क्षेत्र प्रतिबंधों से प्रभावित ना हो और साथ ही साथ यह भी सुनिश्चित करेगा की उस क्षेत्र में ट्रैफ़िक स्थिति ना हो और उस मार्ग का सुझाव भी देगा जो आपको सबसे तेज़ और आसानी से आपको आपके मार्ग तक ले जाएं।

Photo of G-20 Summit: 8 -10 सितम्बर है दिल्ली बंद। कहाँ जा सकते हैं, कहाँ नहीं? पाईये पूरी जानकारी। by Yadav Vishal

क्या प्रगति मैदान पे पार्किंग के लिए होगी कोई विशेष सुविधा?

आप बता दूं कि प्रगति मैदान पे पार्किंग के लिए कोई विशेष सुविधा नहीं होगी। प्रगति मैदान के पास केवल पार्किंग सेवाएं अधिकृत वाहनों के लिए उपलब्ध होंगी। इस लिए लोगों से अनुरोध हैं अगर आप प्रगति मैदान जा रहें हैं तो अपने निजी वाहनों के उपयोग से बचे और परिवहन के वैकल्पिक तरीकों को अपनाने। ऐसा सुरक्षा कारणों और ट्रैफिक ना लगाने के कारणों से किया गया हैं।

क्या जी-20 सम्मेलन के दौरान घर से निकलना सही रहेगा?

G-20 सम्मलेन की वजह से 8 से 10 लगभग पूरी दिल्ली बंद कर दी गई हैं। ऐसे में अगर आप इन दिनों में आप बिना जरूरी काम से घर से निकलते हैं तो आप मुसीबत में फस सकते हैं। क्योंकि दिल्ली पुलिस हर जगह सुरक्षा की दृष्टि से लगी होगी और सुरक्षा को देखते हुए आपको रोका जा सकता है। अगर पुलिस द्वारा माना करने के बाद भी बिना जरूरी इमरजेंसी के आप घर से बाहर निकलते हैं, तो फिर आप हिरासत में भी लिए जा सकते हैं।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

More By This Author

Further Reads