बचपन के दिनों को वापस जीने के लिए दिल्ली की इन 7 जगहों से बेहतर कुछ नहीं

Tripoto

श्रेय: विकिमीडिया कॉमन्स।

Photo of बचपन के दिनों को वापस जीने के लिए दिल्ली की इन 7 जगहों से बेहतर कुछ नहीं by Deeksha

कितनी चीजें होती हैं जिन्हें हम बड़े होने के साथ-साथ भूल जाते हैं। फिर उन हसीन लम्हों को याद करने के लिए हम उन चीजों और जगहों की तलाश करते हैं जो हमें हल्की फुल्की जिंदगी की याद दिलाते हैं। घुमक्कड़ी यकीनन जिंदगी को खुलकर जीने का बेहतरीन तरीका है। लेकिन अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो बिना किसी चिंता के घूमना आसान काम नहीं होता है। अब जब घुमक्कड़ी की बात उठी है तो क्या हम आपको आपके शहर की सैर पर ले चलें? क्या आप चलना चाहेंगे?

हमारे साथ इन खास जगहों की यात्रा करें और अपने भूले हुए बचपन के दिनों को एक बार और याद करें।

1. नेशनल जूलॉजिकल पार्क

Photo of बचपन के दिनों को वापस जीने के लिए दिल्ली की इन 7 जगहों से बेहतर कुछ नहीं 1/6 by Deeksha
श्रेय: विकिमीडिया कॉमन्स।

दिल्ली का फेमस चिड़ियाघर (जिसे अब नेशनल जूलॉजिकल पार्क के नाम से जाना जाता है) पुराने किले के ठीक बगल में स्थित है। चिड़ियाघर की यही बात सबसे खास होती है। ये जगह हर उम्र के इंसान को बहुत पसंद आती है। ये चिड़ियाघर भी दिल्लीवालों की पसंदीदा जगहों में से है। पार्क में आप शांति से टहल सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो पास की झील में नाव की सवारी करने का मजा भी उठा सकते हैं।

निकटतम मेट्रो स्टेशन: प्रगति मैदान (ब्लू लाइन)

समय: सुबह 9 बजे से शाम 4.30 बजे तक (शुक्रवार को ये पार्क बंद रहता है)

एंट्री फी: बड़ों के लिए 40 रुपए और बच्चों के लिए 20 रुपए

2. नेहरू तारामंडल

Photo of बचपन के दिनों को वापस जीने के लिए दिल्ली की इन 7 जगहों से बेहतर कुछ नहीं 2/6 by Deeksha

शहरीय जीवन यकीनन सबसे अच्छे अनुभावों को आपसे छीन लेता है। इस सूची में सबसे पहला नाम आता है टिमटिमाते सितारों से भरी एक खूबसूरत रात का। लेकिन नेहरू तारामंडल वो जगह है जहाँ आप कुछ ऐसा अनुभव ले सकते हैं। तारामंडल के लोकप्रिय स्काई थियेटर में आप तारों से भरा आसमान और नक्षत्रों को देख सकते हैं। इसके अलावा आप बहुत सारे खगोलीय घटनाओं के बारे में भी जान सकते हैं।

निकटतम मेट्रो स्टेशन: लोक कल्याण मार्ग (येलो लाइन)

समय: सुबह 11.30 बजे से शाम 5 बजे तक

एंट्री फी: बड़ों के लिए 50 रुपए और बच्चों के लिए 30 रुपए

3. इंडिया गेट

Photo of बचपन के दिनों को वापस जीने के लिए दिल्ली की इन 7 जगहों से बेहतर कुछ नहीं 3/6 by Deeksha
श्रेय: विकिपीडिया।

इंडिया गेट एक समय पर दिल्ली का सबसे शानदार पिकनिक स्पॉट हुआ करता था। लेकिन बहुत सारे कैफे खुलने की वजह से इस जगह पर अब उतने लोग नहीं जाते हैं। पहले शायद ही कोई ऐसा स्पेशल मौका होता है जिसका सेलिब्रेशन इंडिया गेट जाए बिना हो जाता होगा। अच्छी बात ये है कि इंडिया गेट की खासियत आज भी बरकरार है। आपको बस एक अच्छा दिन चुनने की देर है।

निकटतम मेट्रो स्टेशन: प्रगति मैदान (ब्लू लाइन)

एंट्री फी: फ्री

4. लोधी गार्डन

Photo of बचपन के दिनों को वापस जीने के लिए दिल्ली की इन 7 जगहों से बेहतर कुछ नहीं 4/6 by Deeksha

लोधी गार्डन को दिल्ली का सबसे प्यारा रहस्य कहा जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये जगह समय के साथ-साथ और भी खूबसूरत होती जा रही है। अगर आप दिल्ली में रहते हुए ताजी हवा और हरियाली का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको लोधी गार्डन आना चाहिए। लोधी गार्डन के शांतिपूर्ण उद्यान परिसर में तरह-तरह के फूलों और पंछियों के साथ-साथ कई ऐतिहासिक संरचनाएं भी हैं।

निकटतम मेट्रो स्टेशन: जोर बाग (येलो लाइन)

समय: सुबह 6 बजे से शाम 7.30 बजे तक

एंट्री फी: फ्री

5. राष्ट्रीय रेल परिवहन संग्रहालय

Photo of बचपन के दिनों को वापस जीने के लिए दिल्ली की इन 7 जगहों से बेहतर कुछ नहीं 5/6 by Deeksha
श्रेय: विकिमीडिया कॉमन्स।

भारतीय रेल विरासत की बेहतरीन प्रदर्शनी वाला ये म्यूज़ियम आपको रोमांचित होने के साथ-साथ गर्व करने का भी मौका देता है। राष्ट्रीय रेल परिवहन संग्रहालय में आप विंटेज ट्रेनों के बारे में जानने के अलावा अपने इंस्टाग्राम के लिए बहुत सारे सुंदर फोटोज भी ले सकते हैं। अगर आप पुराने दिनों में गोता लगाने के लिए तैयार हैं तो आपको ये म्यूज़ियम बहुत पसंद आएगा।

निकटतम मेट्रो स्टेशन: आई एन ए (येलो लाइन)

समय: सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक (सोमवार को ये म्यूज़ियम बंद रहता है)

एंट्री फी: बड़ों के लिए 20 रुपए और बच्चों के लिए फ्री

6. प्रतापगढ़ फार्म्स एंड रिजॉर्ट्स

Photo of बचपन के दिनों को वापस जीने के लिए दिल्ली की इन 7 जगहों से बेहतर कुछ नहीं 6/6 by Deeksha

शहर में रहने वाले लोगों की अक्सर एक शिकायत होती है। वो सभी खुले मैदान, कोमल हवा और साफ वातावरण को मिस करते हैं। खैर दिल्ली की ये जगह इसी शिकायत को दूर करने के लिए बनाई गई है। खुले मैदान, मिट्टी की झोपड़ियाँ और पशु-पालन से जुड़ी चीजों वाले इस रिजॉर्ट में आपको ग्रामीण जीवन का पूरा स्वाद मिलेगा। इस रिजॉर्ट में आप ट्रैक्टर चला सकते हैं, मसाज करवा सकते हैं, मिट्टी के बर्तन बनाना सीख सकते हैं और ऊंट की सवारी भी कर सकते हैं।

पता: गवालिसन रोड, झाज्जर, हरियाणा (दिल्ली से 55 किमी. की दूरी पर)

एंट्री: जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

7. फन एंड फूड विलेज

दिल्ली की ये जगह हर बच्चे के लिए अच्छे समय का पर्याय हुआ करती थी। शायद ही कोई बच्चा होगा जिसे गर्मियों के मौसम में फन एंड फूड विलेज जाना ना अच्छा लगता होगा। यहाँ करीब 40 से भी ज्यादा झूले हैं जिसकी वजह से ये जगह बच्चों की मनपसंद जगहों में से है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते हुए कुछ समय बिताना चाहते हैं तो ये जगह आपको खूब पसंद आएगी।

निकटतम मेट्रो स्टेशन: द्वारका सेक्टर 21 (ब्लू लाइन)

समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

एंट्री फी: 1000 रुपए से शुरू

क्या आपने दिल्ली की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें