अगर मानसून का भरपूर मजा लेना है तो लोनावला (पुणे) घुमने के लिए बहुत सही उत्तम स्थान रहेगा।

Tripoto
Photo of अगर मानसून का भरपूर मजा लेना है तो लोनावला (पुणे) घुमने के लिए बहुत सही उत्तम स्थान रहेगा। by Sachin walia
Day 1

लोनावला (मराठी: लोणावळा), भारतीय राज्य महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित एक पर्वतीय स्थल और नगर परिषद है। यह दो प्रमुख शहरों पुणे और मुंबई के बीच, पुणे से 64 कि॰मी॰ और मुंबई से 96 कि॰मी॰ की दूरी पर स्थित है। भारत भर में लोनावला इसकी प्रसिद्ध मिठाई चिक्की के लिए प्रसिद्ध है। यह पुणे और मुंबई के बीच के रेलमार्ग पर स्थित एक प्रमुख स्टेशन भी है। पुणे और मुंबई के बीच स्थित दोनों प्रमुख सड़कों, मुम्बई-पुणे द्रुतगति मार्ग और मुंबई-पुणे राजमार्ग पर भी यह पड़ता है।

Photo of अगर मानसून का भरपूर मजा लेना है तो लोनावला (पुणे) घुमने के लिए बहुत सही उत्तम स्थान रहेगा। by Sachin walia
Photo of अगर मानसून का भरपूर मजा लेना है तो लोनावला (पुणे) घुमने के लिए बहुत सही उत्तम स्थान रहेगा। by Sachin walia
Photo of अगर मानसून का भरपूर मजा लेना है तो लोनावला (पुणे) घुमने के लिए बहुत सही उत्तम स्थान रहेगा। by Sachin walia
Photo of अगर मानसून का भरपूर मजा लेना है तो लोनावला (पुणे) घुमने के लिए बहुत सही उत्तम स्थान रहेगा। by Sachin walia
Photo of अगर मानसून का भरपूर मजा लेना है तो लोनावला (पुणे) घुमने के लिए बहुत सही उत्तम स्थान रहेगा। by Sachin walia

इतिहास

आज का लोनावला कभी यादव वंश का एक भाग था। मुग़लों ने इस स्थान के सामरिक महत्व को देखते हुए इसे एक लंबे समय तक अपने कब्ज़े में बनाए रखा। इस स्थान पर उपस्थित किलों और मावला योद्धाओं ने मराठाओं और पेशवा साम्राज्य के इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1871 में लोनावला और खंडाला नामक दोनों पर्वतीय स्थलों की खोज बॉम्बे प्रेज़ीडेसी के तत्कालीन गवर्नर लॉर्ड एल्फिंस्टोन ने की थी।

यह भी पढ़ेंः मालशेज घाट: कितने बदनसीब हैं वो लोग जिनकी मानसून में मालशेज से मुलाकात नहीं हो पाती!

Photo of अगर मानसून का भरपूर मजा लेना है तो लोनावला (पुणे) घुमने के लिए बहुत सही उत्तम स्थान रहेगा। by Sachin walia
Photo of अगर मानसून का भरपूर मजा लेना है तो लोनावला (पुणे) घुमने के लिए बहुत सही उत्तम स्थान रहेगा। by Sachin walia
Photo of अगर मानसून का भरपूर मजा लेना है तो लोनावला (पुणे) घुमने के लिए बहुत सही उत्तम स्थान रहेगा। by Sachin walia
Photo of अगर मानसून का भरपूर मजा लेना है तो लोनावला (पुणे) घुमने के लिए बहुत सही उत्तम स्थान रहेगा। by Sachin walia
Photo of अगर मानसून का भरपूर मजा लेना है तो लोनावला (पुणे) घुमने के लिए बहुत सही उत्तम स्थान रहेगा। by Sachin walia

लोनावला शहर मध्य रेलवे और एन॰एच॰ 4 द्वारा मुंबई और पुणे शहर से जुड़ा हुआ है। मुंबई-पुणे के बीच चलने वाली सारी रेलगाड़ियाँ लोनावला स्टेशन पर रुकती हैं। मानसून के दौरान यह जीवंत हो उठता है, जब चारों ओर हरियाली छा जाती है और सभी सूखे झरने और तालाब पानी से भर जाते हैं।महाराष्ट्र के दो खूबसूरत हिल स्टेशन जो अपनी खूबसूरती और आकर्षक गुफाओं के कारण विश्व भर में मशहूर हैं। जी हाँ दोस्तों मैं बात कर रहा हूँ खंडाला और लोनावला की। जो मुंबई से पूना जाते समय खंडाला पहले आता है तथा पूना से मुंबई आते हुए लोनावला पहले आता है। खंडाला-लोनवला के दर्शनीय स्थल- कारला गुफाएं, भाजा की गुफाएं, बेडसा की गुफाएं आदि हैं।

खंडाला बेहद शांत और छोटा हिल स्टेशन है अपनी सुंदरता के कारण इसे फिल्मों में व आमिर खान के ऊपर दर्शाया हुआ गाना 'आती क्या खंडाला' में लोकप्रिय रहा। साथ ही अपनी आश्चर्यचकित गुफाओं व कलात्मक शैली वाली कलाकृतियों की वजह से भी। वहीँ लोनावला अपने प्राकृतिक दृश्यों और आकर्षक गुफाओं की वजह से पर्यटकों के आकर्षक का केंद्र है।

यह भी पढ़ेंः माथेरान ; सह्याद्रि बुलाता है

कैसे जाएं

खंडाला जाने के लिए-

खंडाला मुंबई और पुणे से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और बस सेवा भी अच्छी है। खंडाला पहुँचने के लिए क्रमशः 4 से 2.5 घंटे का समय लगता है। खंडाला और लोनावाला के बीच की छोटी यात्रा बस से भी की जा सकती है और यह दूरी 15 मिनट में तय की जा सकती है। दादर (मुंबई) से महाराष्ट्र राज्य परिवहन की डीलक्स और वातानुकूलित बसें उपलब्ध है या आप पुणे और मुंबई से निजी बस संचालक का विकल्प भी चुन सकते हैं। खंडाला का निकटतम रेलवे स्टेशन लोनावाला रेलवे स्टेशन है। यह पुणे और मुंबई से नियमित स्थानीय रेलों के द्वारा जुड़ा हुआ है। खंडाला से लोनावाला के बीच टैक्सी का किराया 200 रूपये है तथा दूरी 10 किलोमीटर है।

लोनावला जाने के लिए-

कई राज्य स्वामित्व वाली बसें लोनावाला हिल स्टेशन के लिए उपलब्ध हैं। यहाँ स्वतंत्र पर्यटन सेवा प्रदाता भी मुंबई और पुणे से एसी डिलक्स और एसी लक्जरी बसों से लोनावाला के पैकेज टूर की व्यवस्था करते हैँ। किराया बहुत किफायती प्रति किमी 4रुपये के आसपास है। लोनावाला रेलवे स्टेशन मुंबई और पुणे के बीच सभी प्रमुख स्टेशनों से जुड़ा है।

दोस्तों आपको मेरा यह आर्टिकल कैसा लगा कॉमेंट बॉक्स में बताएँ।

जय भारत

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।