पुणे के पास स्थित सात खूबसूरत हिल स्टेशन जो पर्फेक्ट वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट हो सकती हैं

Tripoto
Photo of पुणे के पास स्थित सात खूबसूरत हिल स्टेशन जो पर्फेक्ट वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट हो सकती हैं by Nikhil Vidyarthi

दैनिक जीवनशैली और व्यस्त कामकाज से छुट्टी हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। पुणे के पास स्थित कई हिल स्टेशन हैं जो दिमाग को तरोताजा कर सकता है। पुणे के पास कई हिल स्टेशन हैं, जो आपकी अगली पर्फेक्ट वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट हो सकती हैं। (7 beautiful must visit hill stations near Pune) पुणे के आसपास घूमने और प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए कई हिल स्टेशन हैं। इस आर्टिकल में मैंने पुणे के पास सात सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों को चुना है, जो आपको वीकेंड एंजॉय करने में मददगार साबित हो सकती है। पुणे के पास स्थित सात खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में पढ़ें, जो पर्फेक्ट वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट हो सकती हैं।

1. महाबलेश्वर (Mahabaleshwar)

महाबलेश्वर शहर पुणे से 120 किलोमीटर दूर स्थित है। यह पुणे महाराष्ट्र के पास स्थित सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यहाँ आपको प्रचुर प्रकृति, सदाबहार सुंदरता और मनोरम पहाड़ियों के बीच छुट्टियों का अद्वितीय अनुभव मिलता है। आरामदायक जलवायु और सुंदर पहाड़ी क्षेत्र मनमोहक दृश्य पेश करता है।

पुणे से दूरी: 120 किलोमीटर

उपयुक्त समय: मार्च से जून / दिसंबर से फरवरी

उपयुक्त अवधि: 3 दिन

क्या देखें: एलिफ़ैन्ट्स हेड पॉइंट, चाइनामैन्स फॉल्स, आर्थर सीट, वेन्ना झील, विल्सन पॉइंट, प्रतापगढ़ किला, बॉम्बे पॉइंट

एयरपोर्ट से कैसे पहुँचें: हवाई अड्डा से कार या बस के माध्यम से पहुँचा जा सकता है।

2. लवासा (Lavasa)

यह सुंदर शहर पुणे से निकटतम हिल स्टेशन है। जिसकी दूरी लगभग 60 किमी है। यह हिल स्टेशन शांत झीलों और मनमोहक प्रकृति के बीच चमकीले इमारतों का संग्रह पेश करता है। यह गर्मियों में पुणे के पास सबसे अधिक चर्चित हिल स्टेशनों में से एक है। लवासा फोटोग्राफर्स, ब्लॉगर्स, एकल घुमक्कड़, रोमांच पसंद लोगों के लिए खासा लोकप्रिय हो रहा है।

पुणे से दूरी: लवासा पुणे से लगभग 60 किलोमीटर दूर है।

उपयुक्त समय: लवासा घूमने का सबसे अच्छा समय जून से ले कर सितंबर तक माना जाता है।

उपयुक्त अवधि: 2 दिन

लवासा में क्या देखें: लेकसाइड प्रोमेनेड, बम्बूसा, तेमघर बांध घूमने के साथ-साथ लेकशोर वॉटरस्पोर्ट्स का अनुभव लेना न भूलें।

कैसे पहुँचें: हवाई अड्डा या रेलवे स्टेशन से कार तथा बस द्वारा लवासा पहुँचा जा सकता है।

3. इगतपुरी (Igatpuri)

एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए इगतपुरी बेहतरीन विश्राम स्थल है। जो पुणे से 248 किलोमीटर दूर है। यह रोमांचक पहाड़ी इलाकों से भरपूर है। यदि आप सर्दियों में पुणे के पास के हिल स्टेशन घूमना चाहते हैं, तो इगतपुरी के जादुई वादियों की यात्रा जरूर करें। यहाँ आप दोस्तों के साथ रोमांचक कैंपिंग भी कर सकते हैं। यहाँ कई प्राचीन हिंदू मंदिर भी हैं। ट्रेकिंग के लिए भी इगतपुरी पश्चिमी घाट के लोकप्रिय जगहों में से एक माना जाता है। इगतपुरी ट्रेकर्स, प्रकृति प्रेमी, प्रेमी-युगल के बीच खासा प्रसिद्ध है।

पुणे से दूरी: 248 किलोमीटर

इगतपुरी जाने का उपयुक्त समय: नवंबर से मार्च तक का समय यहाँ आने का सबसे अच्छा समय माना जाता है।

उपयुक्त अवधि: 2 दिन

इगतपुरी में घूमने योग्य प्रसिद्ध पर्यटक स्थल: धम्म गिरी विपश्यना अंतर्राष्ट्रीय अकादमी, विहिगाँव फॉल्स, त्रिंगलवाड़ी किला, कैमल वैली, कुलंगगढ़ ट्रेक, बितनगढ़ ट्रेक, घाटनदेवी माता मंदिर, थाल घाट, भवाली बांध, अमृतेश्वर मंदिर, टेकेड तीर्थ हिंदू तीर्थ मंदिर आदि।

4. लोनावला (Lonavala)

लोनावला की पुणे से दूरी सिर्फ 65 किमी है। जो पुणे का निकटतम हिल स्टेशन है। लोनावला 100 किमी के भीतर पुणे के नजदीक बेस्ट हिल स्टेशनों में से एक है। यह क्षेत्र मनमोहक झरनों, घनी लकड़ी के जंगल और स्वर्ग जैसी घाटियों से सुसज्जित है। इसके अलावा, आप खाने के लिए पारंपरिक मिठाई, 'चिक्की' पा सकते हैं। यहाँ घूमते हुए सबसे प्रसिद्ध ताज़ी मूंगफली और गुड़ को जरूर चखें।

पुणे से दूरी: 65 किलोमीटर

लोनावला के लिए उपयुक्त समय: अक्टूबर से मई तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

उपयुक्त अवधि: 3 दिन

लोनावला के प्रमुख दर्शनीय स्थान: लोनावला झील, कुने फॉल्स, बुशी डैम, रायवुड पार्क, टाइगर्स लीप, राजमाची किला, इमेजिका, कार्ला गुफाएँ, सुनील का सेलिब्रिटी वैक्स संग्रहालय, लोनावला - भीमाशंकर ट्रेक आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।

5. माथेरान (Matheran)

माथेरान पुणे के पास स्थित एक और छोटा सा हिल स्टेशन है। जहाँ आप कई व्यू पॉइंट, झीलों और जंगलों के साथ प्रकृति को महसूस कर सकते हैं। माथेरान इको-पर्यटन स्थल है। जिसके कारण मुंबई और पुणे के वासियों के लिए एक आदर्श सप्ताहांत भी है। माथेरान के बारे में खास बात यह है कि यह एशिया का एकमात्र ऑटोमोबाइल-मुक्त हिल स्टेशन है।

पुणे से दूरी: लगभग 120 किलोमीटर

माथेरान घुने के लिए उपयुक्त समय: सालों भर

अवधि: 3 दिन

माथेरान के प्रमुख पर्यटक स्थल: गारबेट पॉइंट, अलेक्जेंडर पॉइंट, चार्लोट लेक, पोरपाइन पॉइंट, इको पॉइंट, शिवाजी की सीढ़ी, विकटगढ़ पेब किला

6. रतनवाड़ी (Ratanwadi)

रतनवाड़ी शहर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित एक गाँव है। जो महाराष्ट्र में कलसुबाई चोटी के भंडारदरा झरने के पास एक गाँव है। प्रसिद्ध रतनगढ़ किला और अमृतेश्वर नामक लोकप्रिय शिव मंदिर भी यहीं है। यहाँ हरियाली और ग्रामीण आकर्षण भरा हुआ है। जिसके कारण यह एक प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थल भी है।

पुणे से दूरी: 185 किलोमीटर

जाने का उपयुक्त समय: सितंबर से ले कर मई महीने तक

अवधि: 3 दिन

क्या देखें/करें: रतनवाड़ी में ट्रैकिंग, रतनगढ़ फोर्ट ट्रेक, आर्थर हिल लेक और संधान वैली आदि।

7. कर्नाला (Karnala)

कर्नाला पुणे के पास स्थित एक अन्य हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन पुणे के पास ट्रेक ट्रेल्स, किलों, हरी-भरी पहाड़ियों और ताजी हवाओं के कारण बेस्ट वीकेंड ट्रिप का जगह साबित हो सकता है। अगर आपको ट्रेकिंग पसंद है तो कर्नाला आपको निराश नहीं करेगा। यहाँ की प्राकृतिक दृश्य और तरोताज़ी हवाएँ आपको लुभाएंगी।

पुणे से दूरी: 122 किलोमीटर

जाने का उपयुक्त समय: साल में कभी भी

अवधि: 2 दिन

घूमने योग्य स्थान: कर्नाला किला, कर्नाला वन्यजीव अभयारण्य, अंबरनाथ शिव मंदिर

क्या आपने हाल में कोई यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बंगाली और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

More By This Author

Further Reads