महाराष्ट्र के ये चुनिंदा बेहद शानदार हिल स्टेशन, आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होने चाहिए

Tripoto
Photo of महाराष्ट्र के ये चुनिंदा बेहद शानदार हिल स्टेशन, आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होने चाहिए by Rishabh Dev

घूमना इस दुनिया का सबसे सुंदर अनुभव है। अलग-अलग जगहों पर जाना और नए-नए लोगों से मिलने का एहसास ही अलग होता है। भारत वैसे भी विविधताओं से भरा देश है। जब भी महाराष्ट्र का नाम ज़ेहन में आता है तो सबसे पहले मुंबई जैसे बड़े शहर और समुद्र तट दिमाग़ में आते हैं। इन दोनों चीजों के अलावा महाराष्ट्र कई सारे खूबसूरत हिल स्टेशनों का भी घर है। महाराष्ट्र के बेहद सुंदर हिल स्टेशन देखकर ऐसा लगेगा कि किसी चित्रकार ने अपने सारे रंग खूबसूरत पेंटिंग में उकेर दिए हों। आइए आपको महाराष्ट्र के कुछ ऐसे ही हिल स्टेशनों से रूबरू कराते हैं।

महाराष्ट्र के चुनिंदा हिल स्टेशन;

1. अम्बोली

घनी वादियों और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से घिरा अम्बोली महाराष्ट्र की उन जगहों में से है, जहां अधिक बारिश होती है। अम्बोली मुंबई से लगभग 500 किमी. की दूरी पर है। यहाँ पर आपको प्राचीन क़िले, झरने और सनसेट प्वाइंट देखने को मिलेंगे। सिंधुदुर्ग ज़िले के सहयाद्री पहाड़ी में बसा अम्बोली शांति और सुकून के लिए जाना जाता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह परफ़ेक्ट है। यहाँ आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ सुकून भरे पलों का आनंद ले सकते हैं।

2. महिसमाल

महाराष्ट्र में खंडाला और लोनावाला के अलावा भी कई सारे सुंदर हिल स्टेशन हैं। उन्हीं में से एक है, महिसमाल। महिसमाल औरंगाबाद से लगभग 12 किमी. की दूरी पर स्थित एक छोटा-सा खूबसूरत हिल स्टेशन है। महिसमाल में आपको दूर-दूर तक हरियाली और पहाड़ नज़र आएँगे। इसके अलावा आप यहाँ गिरिजामाता मंदिरा, एलोरी की गुफाएँ, चाँद मीनार, बीबी का मक़बरा और वनस्पति कार्याशाला समेत कई जगहों को देख सकते हैं।

3. माथेरन

माथेरन महाराष्ट्र की एक बेहद पॉपुलर जगह है। महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट पर स्थित माथेरन एक छोटा और बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। महाराष्ट्र में वीकेंड पर घूमने के लिए माथेरन एक बढ़िया जगह है। माथेरन को भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन भी माना जाता है। मारेथन में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं। यहाँ आप चार्लोट झील, माथेरन टॉय ट्रेन और प्रबलगढ़ किले जैसी कई शानदार जगहों का अनुभव ले सकते हैं।

4. महाबलेश्वर

महाबलेश्वर को अपनी ख़ूबसूरती के कारण हिल स्टेशनों का राजा कहा जाता है। महाबलेश्वर हिल स्टेशन समुद्र तल से 1,353 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यहां आप भव्य चोटियां और आसपास के जंगलों के साथ मैदानी इलाकों के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। महाबलेश्वर महाराष्ट्र के उतारा ज़िले में स्थित है। यहां आप सुंदर वादियां, दूर-दूर तक फैले हुए पहाड़, नदियां, झरने और कई किले देख सकते हैं। पुणे से महाबलेश्वर क़रीब 120 किमी. और मुंबई से लगभग 285 किमी. की दूरी पर स्थित है।

5. पंचगनी

महाराष्ट्र के सतारा ज़िले में एक और शानदार हिल स्टेशन है, पंचगनी। मुंबई से कुछ ही दूरी पर स्थित पंचगनी सहयाद्री पर्वत श्रृंखला के बीच में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। ब्रिटिश काल के दौरान अंग्रेज इस हिल स्टेशन पर छुट्टियों में घूमने जाते थे। पंचगनी स्थानीय लोगों का एक पिकनिक स्पॉट है। पंचगनी में आप कास पठार, भिलार वॉटरफॉल और राजपुरी गुफाओं को देख सकते हैं।

6. मालशेज घाट

समुद्र तल से 700 मीटर की ऊँचाई पर स्थित मालशेज घाट महाराष्ट्र का एक शानदार हिल स्टेशन है। मालशेज घाट को एडवेंचर लवर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए जाना जाता है। मालशेज घाट में आप मालशेज वाटरफॉल, आजोबगड क़िला, पिंपलगांव जोगा डैम जैसी कई बेहतरीन जगहों को देख सकते हैं। हरियाली और खूबसूरत पहाड़ों से घिरे मालशेज की की ख़ूबसूरती आपको मोहित कर देगी।

क्या आपने महाराष्ट्र के इन हिल स्टेशनों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

More By This Author

Further Reads